MSU Bihar

MSU Bihar Official Facebook Account Of Mithila Student Union Bihar

पीला को तो बहुत लोगो ने कॉपी किया लेकिन जो नेतृत्व बनाने का पावर इस पिला में है वो कहीं नहीं-24 सितंबर LNMU पिलामय रहेगा...
15/09/2026

पीला को तो बहुत लोगो ने कॉपी किया लेकिन जो नेतृत्व बनाने का पावर इस पिला में है वो कहीं नहीं-

24 सितंबर LNMU पिलामय रहेगा

जय मिथिला

आज बेनीपुर के सुहागन विवाह भवन में मिथिला स्टूडेंट यूनियन द्वारा एकदिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में स...
23/08/2026

आज बेनीपुर के सुहागन विवाह भवन में मिथिला स्टूडेंट यूनियन द्वारा एकदिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में संगठनात्मक कार्यप्रणाली, नेतृत्व क्षमता, व्यक्तित्व विकास, सामाजिक जिम्मेदारी तथा सिविल सेवा एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी को लेकर महत्वपूर्ण प्रशिक्षण दिया गया। कार्यकर्ताओं को जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने और छात्रों की समस्याओं को मजबूती से उठाने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही आगामी 24 सितंबर के “LNMU चलो” आंदोलन की तैयारियों एवं रणनीति पर चर्चा हुई। छात्रहित, शिक्षा और विश्वविद्यालय की बेहतरी के लिए हमारा संघर्ष लगातार जारी रहेगा। ✊

आज पैट अभ्यर्थियों के नामांकन की मांग को लोकर विश्वविद्यालय में एक दिवसीय धरना था।इस अवसर पर कुलपति महोदय द्वारा सकारात्...
28/07/2026

आज पैट अभ्यर्थियों के नामांकन की मांग को लोकर विश्वविद्यालय में एक दिवसीय धरना था।इस अवसर पर कुलपति महोदय द्वारा सकारात्मक आश्वासन उपरांत हमलोगों ने धरना को समाप्त किया। विश्वविद्यालय प्रशासन को स्पष्ट संदेश देना चाहते हैं , विश्वविद्यालय की गलती क्यों सहें छात्र? सैकड़ों छात्रों का भविष्य बर्बाद नहीं होने देंगे हम ,,लड़ाई अंतिम क्षण तक जारी रहेगा।✊

अभिषेक कुमार यादव जी को मिथिला स्टूडेंट यूनियन दरभंगा जिला के अध्यक्ष बनने की बधाई 💐💐
26/07/2026

अभिषेक कुमार यादव जी को मिथिला स्टूडेंट यूनियन दरभंगा जिला के अध्यक्ष बनने की बधाई 💐💐

मिथिला स्टूडेंट यूनियन मधुबनी (MSU) की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आज रहिका हाई स्कूल में संपन्न हुआ, बैठक में सर्वसम्...
21/06/2026

मिथिला स्टूडेंट यूनियन मधुबनी (MSU) की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आज रहिका हाई स्कूल में संपन्न हुआ, बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी 28 जून को बेनीपट्टी NC कॉलेज में 12 बजे एवं पंडौल में दुर्गा मंदिर पर 4 बजे संगठनात्मक बैठक कर प्रखंड टीम का निर्माण किया जाएगा।

इसके अतिरिक्त, बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि जुलाई माह में मधुबनी जिला में मिथिला स्टूडेंट यूनियन के द्वारा एक भव्य कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन में संगठन के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं विभिन्न क्षेत्रों के युवा बड़ी संख्या में भाग लेंगे तथा मिथिला के सामाजिक, शैक्षणिक एवं क्षेत्रीय मुद्दों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

यह आंदोलन सिर्फ़ तारीख़ और जगह़ का ऐलान नहीं है…यह एक मां के टूटे हुए भरोसे और एक छात्र के अधूरे सपनों की पुकार है।।छात्...
26/01/2026

यह आंदोलन सिर्फ़ तारीख़ और जगह़ का ऐलान नहीं है…यह एक मां के टूटे हुए भरोसे और एक छात्र के अधूरे सपनों की पुकार है।।

छात्र कश्यप और उसकी मां के साथ जो हुआ, उसने इंसानियत को झकझोर दिया है , जब न्याय की जगह चुप्पी हो , जब सवालों के बदले लापरवाही मिले,
तब आवाज़ बनना ही MSU का धर्म हो जाता है।
मिथिला स्टूडेंट यूनियन इस लड़ाई को अपना फ़र्ज़ मानकर खड़ी है—क्योंकि यह किसी एक परिवार का दर्द नहीं , हम सबकी संवेदना और सम्मान का सवाल है।।

आइए…
उस मां के आंसुओं को ताक़त बनाएं,उस छात्र के न्याय के लिए एकजुट हों , आज चुप रहे तो कल हमारी बारी होगी।।
न्याय के लिए एक कदम—साथ चलिए।
जय मिथिला 🙏

अब चुप रहना गुनाह है , अब आ गया वो वक्त जब न्याय की लड़ाई में हम सबों को एकजुट होना पड़ेगा....!!✊जब एक मासूम छात्र कश्यप...
14/01/2026

अब चुप रहना गुनाह है , अब आ गया वो वक्त जब न्याय की लड़ाई में हम सबों को एकजुट होना पड़ेगा....!!✊

जब एक मासूम छात्र कश्यप की हत्या होती है और न्याय की उम्मीद में उसकी माँ भी इस दुनिया से हार मान लेती है… तो यह सिर्फ़ एक परिवार की त्रासदी नहीं रहती, यह हम सबके ज़मीर की हत्या बन जाती है।

सवाल सिर्फ़ कश्यप का नहीं है—सवाल है उस सिस्टम का जो माँ की चीखें सुनकर भी खामोश रहा , जिसकी लापरवाही ने एक माँ की गोद उजाड़ दी।
आज अगर हम नहीं लड़ेंगे तो कल किसी और कश्यप की बारी होगी…किसी और माँ की आँखें रास्ता देखती रह जाएँगी।

इसीलिए अब सिर्फ़ संवेदना नहीं, संघर्ष ज़रूरी है।
📢 बिहार के गृह मंत्री का पुतला दहन
🗓 16 जनवरी 2026
📍 दोनार चौक
⏰ शाम 3 बजे
आइए न आप भी साथ में....उस माँ के लिए जो न्याय की आस में टूट गई…उस बच्चे के लिए जिसका बचपन छीन लिया गया , अगर आप इंसाफ़ में यकीन रखते हैं , अगर आपके दिल में ज़रा-सी भी इंसानियत बची है—
तो इस पुतला दहन में आपकी मौजूदगी ज़रूरी है।

क्योंकि अब MSU चुप नहीं रहेगा....न्याय लेकर रहेंगे।
& ✊

वर्ष बदल गया लेकिन हमारा लक्ष्य नहीं , हम आज भी अन्याय के विरुद्ध न्याय के उम्मीद की लड़ाई लड़ने जा रहे है।।दरभंगा जिला ...
01/01/2026

वर्ष बदल गया लेकिन हमारा लक्ष्य नहीं , हम आज भी अन्याय के विरुद्ध न्याय के उम्मीद की लड़ाई लड़ने जा रहे है।।

दरभंगा जिला के लहेरियासराय स्थित माउंट समर स्कूल में मात्र 9 वर्षीय कश्यप कुमार नाम के छात्र का मौत हो जाता है और उस मौत को बहादुरपुर थाना प्रभारी के द्वारा साजिश के तहत आत्महत्या साबित कर दिया गया जिससे असंतुष्ट और आहात होकर जिलाभर के तमाम प्रशासनिक महकमा के दरवाजा को खटखटाई बच्चे की मां मनीषा कुमारी ने जहर खाकर अपना प्राण भी त्याग दी।

• सवाल यह है कि आखिर 9 वर्ष का बच्चा आत्म हत्या कैसे कर सकता है..??
• क्या उस रूम में हत्या के वक्त एक कश्यप कुमार ही उपलब्ध था या अगर सब बच्चा था तो उसके बयान को सार्वजनिक क्यों नहीं किया गया..??
• क्या इस हॉस्टल के वार्ड का वार्डन उस वक्त कहां था जब घटना हुई...??

इन तमाम तरह के सवालों के बीच से इस हत्या को आत्महत्या में तब्दील कर दिया गया बहादुरपुर थाना और जिला प्रशासन के द्वारा....!

लेकिन अब हम ने आज नए साल के पहले दिन संकल्प लिया है कि जब तक दोनों हत्या के ऊपर एक स्पेशल SIT का गठन कर अपराधियों और इस पूरे मामले में संलिप्त सभी दोषियों को एवं उक्त स्कूल को कोर्ट के फैसले तक सील नहीं किया जाता है हमारा लड़ाई जारी रहेगा।।

दम है तो बच कर दिखाओ स्कूल प्रशासन और जिला प्रशासन...!!

01/01/2026

नववर्ष की शुभकामनाएं

25/10/2025

चार दिवसीय लोक आस्था व सूर्य उपासना के महापर्व छठ पूजा शुभारंभ के प्रथम दिन नहाय-खाय की हार्दिक शुभकामनाएं।
छठी मैया सभी की मनोकामनाएं पूर्ण करे 🙏

Address

Patna
800001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when MSU Bihar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to MSU Bihar:

Shortcuts

Share