Parvez Alam

Directions Contact the organization

Parvez Alam Director, PoliCrew India
Former IT Cell Head, Rashtriya Lok Morcha
Former Political Advisor, BJP Ambala
Former President, Student Council (APU-Malaysia)

03/08/2026

मेरे गुरु प्रशांत किशोर का ये बांकीपुर उपचुनाव जीतना इस देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए जरूरी है।

26/07/2026

अपराधीयों से यारी और छात्रों पर गोलीबारी

बिहार सरकार और ख़ास करके सिवान प्रसाशन को इस पुलिसिया अपराध का जवाब देना ही पड़ेगा, आख़िर किसके आदेश पर पुलिस ने छात्रों पर आतंकवादियों जैसा बर्ताव किया।

सिवान प्रसाशन मुरादाबाद

26/07/2026

पूरे देश में छात्रों का प्रदर्शन हुआ लेकिन सिवान में जो हुआ वो खून खौलने वाला है, मासूम छात्रों पर AK47 चलाया गया जिसमे 3 छात्रों को गोली लगी।

इस खबर से मन बहुत परेशान और गुस्से से भरा है...
आख़िर ये पुलिसवाले किसके परमिशन से गोली चला रहे थे?

ये हमारे बच्चे हैं हमारे भाई है तो इनके साथ आतंकवादियों जैसा बर्ताव क्यों किया?

जब केंद्र सरकार को घुटनों पर आ कर छात्रों की माँग माननी पड़ी तो बिहार सरकार की हिम्मत कैसे हुई कि छात्रों पर गोलियां चलाई और जेल में डाला?

और सबसे ज़्यादा ना उम्मीद तो तेजस्वी जी ने कर दिया, आज पूरा देश पूरा विपक्ष एक होकर छात्रों के साथ खड़ा है लेकिन बिहार का विपक्ष हरियाणवी दारू के नशे में धुत्त है।

ये सब देख कर लगता है बिहार में प्रशांत किशोर का जीतना बहुत जरूरी है और मैं मुसलमानों से कहना चाहता हूं कि लालटेन को छोड़ दो वरना कहीं के नहीं बचोगे।

सिवान में हुए पुलिसिया अपराध का जवाब तो बिहार सरकार को देना पड़ेगा

Indian National Congress - BIHAR Tejashwi Yadav Mukesh Sahani CPIML Liberation, Bihar

सेम्पी गुप्ता (Accidental Chairman) के नजर में सिवान के लोग कुत्तो से भी गए-गुज़रे हैं, इनके योगदान से नाली सड़कों पर और...
02/07/2026

सेम्पी गुप्ता (Accidental Chairman) के नजर में सिवान के लोग कुत्तो से भी गए-गुज़रे हैं, इनके योगदान से नाली सड़कों पर और सड़क नालियों में है, सैकड़ों सफाईकर्मी दिन रात काम करते हैं लेकिन सिर्फ़ काग़ज़ पर।

चिकटोली मोड़ और फतेहपुर बाईपास मोड़ का नाम बदल के भंगार चौक रख दीजिए कम से कम भंगार को सम्मान मिलेगा। और अगर कुत्तों से फुर्सत मिले तो ये बताने का भी कष्ट करें की जिस स्पेस टेक्नोलॉजी से आपने ऊंची-ऊंची नालिया बनवाई है उसमे बारिश का पानी कैसे जाएगा- उड़कर?
स्ट्रीट लाइट के पोल सिवान में लगे लेकिन बत्ती शायद चाँद पे जलती है, फुटपाथ का ऐसा हाल है जैसे कोई एडवेंचर पार्क हो और मैडम को कुत्तो से फुर्सत नहीं है।

मैं प्रधानमंत्री Narendra Modi से अनुरोध करता हूं कि इस मामले में अपनी चुप्पी तोड़ें और जल्द से जल्द दोषियों पर कार्रवाई...
26/06/2026

मैं प्रधानमंत्री Narendra Modi से अनुरोध करता हूं कि इस मामले में अपनी चुप्पी तोड़ें और जल्द से जल्द दोषियों पर कार्रवाई करें, ये सिर्फ हिंदुओं का नहीं बल्कि पूरे हिंदुस्तान के भावना से खिलवाड़ है।

24/06/2026

आज से कुछ दिन पहले ही सम्राट चौधरी जी ने मंच से चेतावनी दी थी कि अगर किसी ने भी सोशल मीडिया पर किसी को गाली या बुरा भला कहा तो उससे छोड़ा नहीं जाएगा।
आज खुद को गाली पड़ रही है तो मुंह छिपाए फिर रहे हैं।

भाजपा ने 38 साल तक राम मंदिर का मुद्दा उठाया, लगभग 4 दशक तक पिछड़ों और दलितों को हिंदू बनाने में मेहनत किया लेकिन जब आज ...
24/06/2026

भाजपा ने 38 साल तक राम मंदिर का मुद्दा उठाया, लगभग 4 दशक तक पिछड़ों और दलितों को हिंदू बनाने में मेहनत किया लेकिन जब आज भाजपा का सबसे ज़रूरी राजनीतिक मुद्दा ही सवालों के घेरे में है तो विपक्ष गायब है।
विपक्ष को सड़क पर उतरने का इससे अच्छा मौक़ा नहीं मिलेगा, विपक्ष को ये मुद्दा हर घर तक पहुँचाना चाहिए।

ईद मुबारक 🌙
28/05/2026

ईद मुबारक 🌙

बंगाल के मुख्य चुनाव आयुक्त मनोज अग्रवाल को पश्चिम बंगाल में सरकार बनते ही मुख्य सचिव के पद से नवाज़ा गया, और स्पेशल ऑब्...
12/05/2026

बंगाल के मुख्य चुनाव आयुक्त मनोज अग्रवाल को पश्चिम बंगाल में सरकार बनते ही मुख्य सचिव के पद से नवाज़ा गया, और स्पेशल ऑब्जर्वर सुब्रता गुप्ता को मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी का मुख्य सलाहकार बनाया गया।

ये महज़ एक इत्तेफाक नहीं हो सकता, इस घटना से विपक्ष के लगाए गए आरोप कहीं न कहीं सही साबित होते नज़र आ रहे हैं। चुनाव आयोग पहले से ही आम जनता में अपनी विश्वसनीयता खो चुका है और इन घटनाओं से आयोग की छवि और भी ख़राब हो रही है।

ये बिल्कुल वैसा ही है जैसा चुनाव से पहले ठेकेदार और व्यापारी वर्ग प्रत्याशीयों को चंदा और सपोर्ट देने लगते हैं ताकि जीत के बाद उनको बड़ा टेंडर या निजी लाभ मिल सके।

आज पटना में मेरे अभिभावक माननीय Upendra Kushwaha जी, मेरे बड़े भैया माननीय मंत्री दीपक प्रकाश और बिहार राज्य अल्पसंख्यक ...
24/04/2026

आज पटना में मेरे अभिभावक माननीय Upendra Kushwaha जी, मेरे बड़े भैया माननीय मंत्री दीपक प्रकाश और बिहार राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष जनाब Gulam Rasool Balyawi साहब से मुलाकात हुई।

Address

Patna

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Parvez Alam posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Parvez Alam:

Shortcuts

Share