24/04/2026
दिनांक 23/04/2026 (बृहस्पतिवार) को सुकन्या वेलफेयर फाउंडेशन के प्रशासनिक कार्यालय, पटना के अंतर्गत एक और प्रभावशाली जनजागरूकता पहल सफलतापूर्वक आयोजित की गई।
जहांगीरपुर गांव, पंचायत कोनंद, प्रखंड अस्थावां में वरीय पंचायत कॉर्डिनेटर (सारे पंचायत) सुश्री शिफा प्रवीण जी के नेतृत्व में जनजागृति अभियान चलाया गया।
इस अभियान के दौरान ग्रामवासियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और संगठन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।
यह पहल समाज में जागरूकता फैलाने और लोगों को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
💐 हम सभी कार्यकर्ताओं के समर्पण और सक्रिय योगदान की सराहना करते हैं।