13/08/2026
"नाट्य शिक्षक की बहाली" का आश्वासन
दिनांक 12 अगस्त 2026 को पूरे बिहार से आए करीब पचास से ज्यादा रंगकर्मियों द्वारा "नाट्य शिक्षक नियुक्ति सृजित रिक्त संवर्ग नियमावली 2026 ड्राफ्ट अधियाचना करने के संबंध में अनुशंसा पत्र" माननीय मंत्री, शिक्षा विभाग, बिहार सरकार को बिहार नाट्य शिक्षा संघ की ओर से अभय प्रताप और कलाप्रेमी बरुण कुमार सिंह के नेतृत्व में सौंपा गया।
ज्ञात हो कि पिछले एक दशक से नाट्य शिक्षकों की बहाली के लिए लगातार प्रयास और संघर्ष किया जा रहा है। पटना के कई रंगकर्मियों ने विभिन्न माध्यमों से सरकार को इस ओर ध्यान आकृष्ट करने की लगातार कोशिश की है।
लोक पंच द्वारा ' नाट्य शिक्षक की बहाली' के नाम से एक नाटक की प्रस्तुति निरंतर किया जा रहा है, जिसके 300 से अधिक प्रदर्शन की जा चुकी है।
ज्ञात हो कि 1994-1996 से तत्कालीन बिहार इंटरमीडिएट काउंसिल ने नाटक को विषय के रूप जोड़ा था और कक्षा 3 से 12वीं तक इसकी पढ़ाई के लिए नाट्य शिक्षक की नियुक्ति की अनुशंसा की थी। नई शिक्षा नीति में भी बिहार पाठ्यचर्या की रूप रेखा 2025 में कला शिक्षा के अंतर्गत पृष्ठ संख्या 142 में नाट्य शिक्षक नियुक्ति की अनुशंसा की गई है। राष्ट्रीय पाठ्यचर्या की रूप रेखा 2023 में स्पष्ट रूप से नाट्य को पाठ्यक्रम में कक्षा 3 से 10+2 में लागू करने की सिफारिश की गई है। इसी प्रकार NCERT ने भी नाट्य शिक्षा को विषय के रूप में शामिल करने का प्रस्ताव दिया है।
रंगकर्मियों से मिलने के बाद माननीय मंत्री श्री मिथिलेश तिवारी जी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि "हमने पहले भी बयान दिया है और अब भी कह रहा हूं इस संदर्भ में मैं कोशिश करूंगा, विभाग में विस्तृत चर्चा करूंगा और शीघ्र नाट्य शिक्षक की बहाली का रास्ता प्रशस्त करूंगा। थोड़ा धैर्य रखें।"
इस बार रंगकर्मियों के इस मांग में बरुण कुमार सिंह के प्रयास सराहनीय रहा।
बिहार के अलग-अलग जिलों से आए रंगकर्मियों के साथ वार्ता और उनकी समस्याओं के लिए प्रयासरत रहे।
बिहार के अलग-अलग जिला से आए रंगकर्मियों का आभार व्यक्त करते हैं और यह बताते चले की लड़ाई अभी लंबी है, आगे के लिए तैयार रहे।
जय रंगकर्म, जय रंगकर्मी 🙏
#शिक्षा_विभाग_बिहार_सरकार
#नाट्य_शिक्षक_की_बहाली