Astha foundation

Astha foundation if you Diabtes you contact 9308067238 for councelling controlled Diabtes

astha foundation aware people about diabetes named walk for life. 6 thousands doctor including diabtoligist and 2 thousands dietician are associated with Astha foundation.

आज विश्व हृदय दिवस है। और जैसा कि आपको पता है आस्था फाऊंडेशन हमेशा गरीब असहाय ग्रामीण क्षेत्रों में रह रहे लोगों को डाइब...
29/09/2024

आज विश्व हृदय दिवस है। और जैसा कि आपको पता है आस्था फाऊंडेशन हमेशा गरीब असहाय ग्रामीण क्षेत्रों में रह रहे लोगों को डाइबिटीज और ब्लड प्रेशर जैसे साइलेंट किलर से बचाने का प्रयास कर रही है । आज रविवार को आस्था फाऊंडेशन की टीम अपने डाक्टर अरविंद सर, सुनील कुमार और किरण सिन्हा मेम के नेतृत्व में पटना से चालीस किलोमीटर दूर नौबतपुर प्रखंड के नसौपुर गांव जहां कोई भी ना तो अस्पताल है ना ही कोई डाक्टरों की सुविधा सोन नदी के किनारे बसा ये गांव है । इस तरह के गांव में हमलोग पहुंचे और सबसे पहले डाइबिटीज के बारे में ब्लड प्रेशर के बारे में जानकारी दी और फिर काउन्सलिंग करने के साथ जांच शुरू किया। बहुत से लोग ब्लड प्रेशर के साथ साथ डाइबिटीज से पीड़ित मिले जिनको पता कि डाइबिटीज क्या है ।
आस्था फाऊंडेशन द्वारा चलाए जा रहे वाक् फार लाइफ मुहिम आज हर गांव की पहचान बन चुकी है जब भी हमलोग जाते हैं लोगों की भीड़ उमड़ पड़ती है । बहुत ही सकून मिला इस तरह के लोगों के साथ मिलकर और उन्हें जागरूक कर ।
चलिए मंगलवार को पुरातत्व विभाग के सैकड़ों कर्मचारियों एवं अधिकारियों के साथ आस्था फाऊंडेशन की टीम रूबरू होंगी लोगों के प्रश्न होंगे और ज़बाब आस्था फाऊंडेशन की टीम देगी। एक ऐसा ओरगेनाईजेशन जिसने बता दिया कि बिना किसी संसाधन के आप समाज में एक ब्रांड बन सकते हैं केवल आपमें कुछ करने की इच्छा और और निःस्वार्थ हो जो आस्था फाऊंडेशन के साथ है और रहेगी ।
आप अगर कुछ राय देना चाहते हैं तो रिव्यू लिंक को क्लिक कर लिख सकते हैं
https://asthafoundationss.com/give-review/

29/09/2024

आज विश्व हृदय दिवस है।।।
आज युवाओं में डाइबिटीज और हृदय संबंधी बिमारी तेजी से बढ़ रही है कारण है जीवन शैली मे बदलाव। आप हार्ट एटैक से बचना चाहते हैं तो आप भोजन में तैलीय पदार्थ का कम प्रयोग करें , हमेशा ब्लड सुगर लेवल और ब्लड प्रेशर की जांच कराते रहें क्योंकि ये साइलेंट किलर है कब बढ़ या घट जाएगा आपको पता ही नहीं चलेगा , खानें पीने पर नियंत्रण रखें और सबसे ज्यादा जिससे ये बिमारी आती है तनाव, आपको हमेशा तनाव मुक्त रहना चाहिए जिससे की ये बिमारी ना हो पाए और एक बार ये बिमारी हो गई तो आप निश्चित रहे ये आपके साथ जाएगी । आपके जीवन को नर्क बना देगी क्योंकि आस्था फाऊंडेशन द्वारा चलाए जा रहे वाक् फार लाइफ मुहिम के तहत मैं रोज इस तरह के रोगी से रुबरु हो रहा हूं ।
आस्था फाऊंडेशन की चेयरमैन निक्की सिंह नं मिडिया के द्वारा युवाओं से क्या अपील की है आप जरूर सुने।
आप अपना रिव्यू जरूर लिखें इस लिंक को किलिक कर
https://asthafoundationss.com/give-review/

डाइबिटीज आप  है या नहीं अगर जानकारी चाहते हैं तो ये लेख जरूर पढ़ें।
28/09/2024

डाइबिटीज आप है या नहीं अगर जानकारी चाहते हैं तो ये लेख जरूर पढ़ें।

Astha Foundation > Blog > Uncategorized > मधुमेह के शुरुआती पांच शीर्ष लक्षण जिसे आपको नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। Uncategorized मधुमेह के शुरुआती पा....

किसी का दर्द मिल सकें तो ले उधार  ...... मिडिया क्षेत्र के चर्चित नाम एस एन श्याम भाईसाहब लगातार अपने घर में बिमारियों स...
25/09/2024

किसी का दर्द मिल सकें तो ले उधार ......
मिडिया क्षेत्र के चर्चित नाम एस एन श्याम भाईसाहब लगातार अपने घर में बिमारियों से परेशान रह रहे हैं कभी पत्नी तो कभी खुद। ऐसे में आस्था फाऊंडेशन की तरफ से मदद करना मेरा फ़र्ज़ बनता है। इसलिए आज मैं उनके घर पहुंच कर उनसे बिमारियों के बारे में बात चीत कर मदद करने की कोशिश की । मैंने कुछ डाइबिटीज सप्लिमेंट भी दिए और काउन्सलिंग के साथ साथ यह आश्वासन दिया कि कभी भी कोई मेडिकल मदद की जरूरत हो मुझे जरूर याद करें मैं हमेशा आपकी मदद के लिए तैयार हूं।
इस समय इस परिवार को मदद की अत्यंत जरूरत थी और मैं इसके लिए हमेशा तैयार हूं।

जो दर्द के एहसास को समझता है वही दूसरों की मदद कर सकता है ..........बहुत ही मार्मिक पोस्ट एक बार जरूर पढ़ें।  शायद ही को...
21/09/2024

जो दर्द के एहसास को समझता है वही दूसरों की मदद कर सकता है ..........
बहुत ही मार्मिक पोस्ट एक बार जरूर पढ़ें।
शायद ही कोई दिन ऐसा हो जिस दिन मुझसे किसी की मदद ना हो रही हो । डाइबिटीज के प्रति वाक् फार लाइफ मुहिम चलाकर लोगों को जागरूक करने के साथ साथ एक बड़ी जिम्मेदारी निभानी पढ़ रही है और मुझे खुशी होती है दिल में सकून मिलता है जब कोई गरीब असहाय परिवार की मदद में करता हूं । आज मेरा नं लोगों के काम आ रहा है । गर्मी हो या बरसात हो या रात हो हमेशा लोग मुझे याद करते हैं मदद के लिए । किसी को डाक्टरों से दिखाना हो , कोई अगर अस्पताल में एडमिट है और कोई उसका सुध नहीं ले रहा ऐसे समय में मुझे याद किया जाता है , किसी को ब्लड की जरूरत है और उसे कुछ समझ में नहीं आ रहा है कि किससे मदद लूं उस परिस्थिति में मुझे याद किया जाता है, कोई किसी प्राइवेट अस्पताल में भर्ती हैं और जांच दवाईयां और अस्पताल का बिल ज्यादा ही तो उस जगह मुझे याद किया जाता है कि कुछ रकम कम करा दिया जाएं, डाइबिटीज से पीड़ित हो या ब्लड प्रेशर का शिकार हो मुझे याद किया जाता है कि मैं उनकी मदद करूं। और मैं हर किसी की मदद करता हूं मुझे ना कहने की आदत नहीं है । डाक्टरों के साथ साथ आम लोगों का इतना विश्वास मेरे उपर आस्था फाऊंडेशन पर है कि आज मैं गर्व महसूस कर रहा हूं कि मैंने सब कुछ पा लिया। सबसे ज्यादा खुशी मिलती है जब कोई गरीब परिवार का आदमी ठीक होकर घर जाता है ये खुशी और उस परिवार का आशीर्वाद ही हमारी ताकत और साहस है जो मैं ये काम लगातार कर रहा हूं ।
बस ईश्वर से सभी कोई कुछ ना कुछ मांगता है किन्तु मैं इतना ही प्रार्थना करता हूं और मांगता हूं कि मुझे स्वस्थ रखें क्योंकि यही मेरी सम्पत्ति है जिसके सहारे में लोगों की जिंदगी बचा रहा हूं । मैंने कुछ अर्जित नहीं किया बस लोगों का प्यार और आशीर्वाद मैं बहुत ऐसे लोगों को जानता भी नहीं किन्तु जब लोग मुझे देखकर कहते हैं कि आप ही आस्था फाऊंडेशन के पुरूषोत्तम जी है बहुत ही सुन्दर काम कर रहे है आप सच मानिए सारी दुनिया की खुशी मुझे मिल जाती है ।
चलिए आशीर्वाद दिजीईये और फिर से मेरे नं 9308067238 किसी गरीब असहाय परिवार को दे दिजिए जिसको मदद की तालाश हो ।

21/09/2024

Diabetes awareness program with girls students by Astha foundation

सैल्यूट है भाई आपको साथ साथ नमन भी करता हूं। आप आज नहीं रहें किन्तु आपकी कही हुई बातें लोगों कों याद रखनी चाहिए।  मैं जब...
20/09/2024

सैल्यूट है भाई आपको साथ साथ नमन भी करता हूं। आप आज नहीं रहें किन्तु आपकी कही हुई बातें लोगों कों याद रखनी चाहिए। मैं जब भी रांची जाता आपसे बात होती और आप कहते कि पुरषोत्तम जी आप अच्छा काम कर रहे हैं किन्तु थोड़ा लोगों को यह भी बताइये की स्वास्थ्य पहली प्राथमिकता है । आज आपकी यह बात लोगों को शायद जरूर सोचना चाहिए। आज आप कैंसर से हार गए किन्तु आपकी यादें हमेशा ज़हन में रहेगी ।
पुरी आस्था फाऊंडेशन की टीम की तरफ़ से आपको शत् शत् नमन।

रहे ना रहे हम महका करेंगे  ....  इस भागदौड़ भरी जिंदगी में दो रोटी कमाने के जद्दोजहद में लोग के पास समय कहां कि अपने स्व...
20/09/2024

रहे ना रहे हम महका करेंगे ....
इस भागदौड़ भरी जिंदगी में दो रोटी कमाने के जद्दोजहद में लोग के पास समय कहां कि अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें । दूसरों की मदद तो दूर लोग हाल समाचार तक पुछना मुनासिब नहीं समझते। ज़िन्दगी सिमट कर रह गई है । ऐसे में लोगों को बस आस्था फाऊंडेशन और मैं याद आता हूं क्योंकि लोगों को पता है कि मैं अपनी परिवार समय की परवाह किए बिना लग जाता हूं दूसरों की मदद में । शायद ये मेरे किसी जन्म का कर्ज है जो मैं आज गरीब असहाय की मदद कर उतार रहा हूं। । ये परिवार आठ दिन से जोगबनी से आकर पी एम सी एच अस्पताल में एडमिट है बच्ची को लेकर। इसके ब्रेन में पानी भरा है। मेनजाइटिस है । गरीब होने के कारण बड़े अस्पताल में दिखा नहीं सकता। बिना आपरेशन के शाय़द यह ठीक ना हो । मुझे सात बजे शाम में बताया गया इसकी मदद के लिए। मैं स्कूटी से तुरंत इसके पास गया और रिपोर्ट लेकर डाक्टरों से बात चीत कर इलाज में दिक्कत ना हो ऐसा इंतजाम करेके आया हूं। मैंने आश्वस्त किया इस परिवार को की मैं जरूर इनकी पुरी मदद करूंगा और कोई चिंता नहीं करें मैं आपके साथ हूं। मैं कल से इस बच्ची के इलाज में जो भी मदद हो लगातार करने की कोशिश करूंगा।
आपसे अनुरोध है कि दुआ किजिए की मैं सफ़ल हो सकूं इस बच्ची की जिंदगी बचाने में ।

19/09/2024

थाइराइड क्या होता है और कैसे उसके लक्षण होते हैं खासकर बच्चियों में क्या इसका प्रभाव पड़ता है आस्था फाऊंडेशन द्वारा चलाए जा रहे वाक् फार लाइफ मुहिम के तहत मशहूर फिजिशियन डॉ दिवाकर तैजसवी बच्चियों को जागरूक करते हुए

19/09/2024

एक महिला जो लगातार कई सालों से मात्र एक ऐसे बिमारी के खिलाफ लोगों को जागरूक कर रही है जो आज कल हर किसी को अपने आगोश में ले रहा है । डाइबिटीज और पीसीओडी दोनों का संबंध एक जैसा है । खासकर माता पिता को अगर डाइबिटीज है तो बच्चियों को इस बिमारी के प्रति जागरूक होना जरूरी होता है । इसलिए आस्था फाऊंडेशन की चेयरमैन निक्की सिंह डाक्टरों के साथ बच्चियों को डाइबिटीज के प्रति जागरूक करने के साथ उनके स्वास्थ्य के बारे मे जागरूक कर रही है वाक् फार लाइफ मुहिम के तहत । दिनांक 27 सितंबर को भी युवाओं को ए एन कालेज के युवाओं को आस्था फाऊंडेशन की टीम डाक्टरों एवं चेयरमैन निक्की सिंह के साथ मिलकर डाइबिटीज के प्रति जागरूक करने जा रही है । आप जरूर सुने इस विडियो को ।

किसी नजर को तेरा इंतज़ार आज भी है । आपकी पहचान आप क्या है ये तब पता चलता है जब कोई आपको याद करता है या आपके बारे में सोच...
16/09/2024

किसी नजर को तेरा इंतज़ार आज भी है ।
आपकी पहचान आप क्या है ये तब पता चलता है जब कोई आपको याद करता है या आपके बारे में सोचता है तब समझिए आपकी पहचान समाज में बन रही है । बहुत से लोग हैं कौन किसे याद करता है खासकर मदद के लिए और किसी के पास समय कहां कि कोई किसी की सुधि ले । किन्तु मैं बिना किसी की परवाह किए, बिना अपना स्वार्थ दिखें लोगों की आकांक्षा में खरा उतर रहा हूं । आज एक गरीब परिवार जो गांव में बडई का काम कर जीबीका चला रहा है जिसकी पत्नी को लकवा हो गया है और बेटा अचानक कभी कभी गिर जा रहा है वेहोश होकर । मुंगेर के एक गांव से पटना चला इलाज के लिए किसी ने मेरे बारे में गांव में ही बता दिया कि आप इनसे मदद लें सकते हैं । पटना स्टेशन पर पहुंचने के पहले इस परिवार ने मुझसे मदद मांगी। फिर पटना स्टेशन पहुंच कर मुझे फ़ोन किया। मैं अपने अत्यंत महत्वपूर्ण कार्य को छोड़कर ओटो पकड़ कर स्टेशन गया और इस परिवार से मिला। फिर पुरी रिपोर्ट लेकर नयुरो के डाक्टर अभिषेक भाईसाहब से दिखाकर घर के लिए रवाना किया। सर से कहकर मैंने फीस कम कराईं और पुरी मदद की बच्चे के इलाज में । मैं ये पोस्ट साथ आप सभी को यह जानकारी देना चाहता हूं कि किसी भी गरीब परिवार जिसका कोई मददगार नहीं स्वास्थ्य के लिए मेरे बारे में बताएं मैं चाहता हूं कि इस तरह के परिवार की मदद हमेशा करता रहूं क्योंकि मुझे आत्म संतुष्टि मिलती है । अतः किसी ने सच कहा है हर किसी को ही मिलता यहां प्यार जिंदगी में खुशनसीब है बह जिसको मिलें ये बहार ज़िन्दगी में ।

16/09/2024

आपके शहर या गांव में कोई भी परिवार ऐसा हो जो गरीब असहाय हो जिसको अत्यंत ही मदद की जरूरत है डाक्टरों से अस्पताल से या और भी कोई मेडिकल मदद आप आस्था फाऊंडेशन का नंबर 9308067238. उन्हें जरूर है हम हमेशा तैयार है निःस्वार्थ भाव से उनकी मदद के लिए पुरे हिंदुस्तान में।

Address

Kadam Kuan Salim Pur Ahra Gali No 1
Patna

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Astha foundation posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Astha foundation:

Share