Dil Say Bihar

Directions

Dil Say Bihar News | Best State Portal | Cityguide | Tourism promotion | Redefining BIHAR

बिहार के 8 लाख से अधिक बाढ़ पीड़ितों के खाते में CM ने ₹7-7 हज़ार भेजे।
15/09/2026

बिहार के 8 लाख से अधिक बाढ़ पीड़ितों के खाते में CM ने ₹7-7 हज़ार भेजे।

वित्त मंत्रालय ने सोमवार को यूपीआई पेमेंट को लेकर स्थिति साफ कर दी. सरकार ने कहा कि ₹2,000 तक के यूपीआई पेमेंट पर बैंक य...
15/09/2026

वित्त मंत्रालय ने सोमवार को यूपीआई पेमेंट को लेकर स्थिति साफ कर दी. सरकार ने कहा कि ₹2,000 तक के यूपीआई पेमेंट पर बैंक या पेमेंट सिस्टम प्रोवाइडर कोई डायरेक्ट या इनडायरेक्ट फीस नहीं लगा सकते. रुपे डेबिट कार्ड से होने वाले पेमेंट को भी इस दायरे में रखा गया है. यह स्पष्टीकरण ऐसे समय आया है, जब यूपीआई पर फीस लगने की चर्चा तेज थी.बड़े पेमेंट पर दुकानदारों से फीस ली जा सकती है.

मुजफ्फरपुर जिले में निजी विद्यालय में कई राउंड चली गोलीबारी की घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच हुआ है. कांटी थाना ...
15/09/2026

मुजफ्फरपुर जिले में निजी विद्यालय में कई राउंड चली गोलीबारी की घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच हुआ है. कांटी थाना क्षेत्र में हुई इस गंभीर घटना को लेकर SSP कांतेश कुमार मिश्र खुद घटनास्थल पर पहुंचे और पूरे मामले का जायजा लिया. SSP ने घटनास्थल का निरीक्षण किया. मौके पर मौजूद पुलिस पदाधिकारियों से घटना की पूरी जानकारी ली और मामले की जांच को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री ने राज्य में शराबबंदी कानून को लेकर सरकार के रुख को एक बार फिर पूरी तरह स्पष्ट कर दिया है। एक...
13/09/2026

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री ने राज्य में शराबबंदी कानून को लेकर सरकार के रुख को एक बार फिर पूरी तरह स्पष्ट कर दिया है। एक हालिया बयान में मुख्यमंत्री ने स्वीकार किया कि शराबबंदी के कारण राज्य सरकार को सालाना लगभग 20,000 करोड़ रुपये के राजस्व का भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। इसके बावजूद, उन्होंने जोर देकर कहा कि बिहार की आधी आबादी यानी महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और घरेलू शांति के लिए यह नीति पूरी सख्ती के साथ जारी रहेगी। सरकार ने इसे एक ऐतिहासिक फैसला बताते हुए साफ किया कि आर्थिक लाभ से ऊपर समाज कल्याण और महिलाओं का हित सर्वोपरि है। हालांकि, मुख्यमंत्री ने राज्य में जहरीली शराब से होने वाली मौतों और अवैध शराब नेटवर्क को लेकर चिंता भी व्यक्त की और प्रशासन को इस पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।

तेजस्वी यादव का बड़ा बयान: “अभी तक कोई पैदा नहीं हुआ, जो आरक्षण को खत्म कर दे।” चिराग पासवान और संतोष सुमन पर निशाना साध...
31/08/2026

तेजस्वी यादव का बड़ा बयान: “अभी तक कोई पैदा नहीं हुआ, जो आरक्षण को खत्म कर दे।” चिराग पासवान और संतोष सुमन पर निशाना साधते हुए कहा-दिक्कत है तो पद छोड़कर सामान्य सीट से चुनाव लड़ें।

30/08/2026

चिराग पासवान की इस्तीफे की मांग पर बोले जीतन राम मांझी, कहा- पहले चिराग को इस्तीफा देना चाहिए। वो संतोष की बात ही नहीं समझ पाए।

28/08/2026

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि शराबबंदी के बाद कुछ लोग स्मैक और सूखे नशे का सेवन करने लगे हैं। अभियान चलाकर ऐसे लोगों को चिन्हित करना है।

23/08/2026

छात्रों के प्रदर्शन पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा, “आप युवा हैं, हर उस मुद्दे पर आवाज उठाइए जहां लोगों को न्याय मिलना चाहिए। मैं सरकार का हिस्सा हूं, लेकिन अगर कोई बात सरकार तक नहीं पहुंच पाती है, तो उसे सरकार तक पहुंचाने के लिए पुल का काम करता हूं।”

22/08/2026

आज पटना के गर्दनीबाग धरना स्थल पर छात्रों के आंदोलन का पांचवां दिन

छात्रों ने शिक्षा मंत्री का गाना गा कर विरोध किया- तुम तो धोखेबाज़ हो, वादा करके भूल जाते हो।

22/08/2026

कान खोलकर सुन लीजिए शिक्षा मंत्री, छात्र जो मांग कर रहे हैं, वही करना पड़ेगा!गर्दनीबाग में तेजस्वी यादव ने कहा कि छात्रों की मांगें पूरी तरह जायज़ हैं। हम सरकार से छात्रों की मांगें मानने की अपील करते हैं। पूरा RJD परिवार छात्रों के साथ है

Address

Patna

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Dil Say Bihar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share