TV24News

TV24News Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from TV24News, 2 M Stand Road, Patna New City.

सच छुपने नहीं देंगे, दुनिया जानेगी और देखेगी निष्पक्ष न्यूज़।
📺 TV24NEWS | Bihar Beat | PahlikiranTV | Live News Bharat 📰 ख़बर हो या विज्ञापन संपर्क करें। 📲 आपके पास भी है ख़बर? हमारे WhatsApp नंबर पर भेजें।

10/06/2026

🔴 तमिलनाडु BJP को बड़ा झटका!

पूर्व IPS अधिकारी और तमिलनाडु भाजपा के पूर्व अध्यक्ष K. Annamalai ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। बताया जा रहा है कि दिल्ली नेतृत्व की नीतियों, गठबंधन राजनीति और कुछ राजनीतिक फैसलों को लेकर उनके मतभेद लंबे समय से चल रहे थे।

"दास बोले बिंदास" में पूर्व IPS अमिताभ दास ने कहा कि यह इस्तीफा केवल संगठनात्मक नहीं, बल्कि वैचारिक मतभेदों का भी संकेत है। इस्तीफे के बाद अन्नामलाई ने नई राजनीतिक यात्रा और जन-आंदोलन शुरू करने का ऐलान किया है।

09/06/2026

अर्चना हत्याकांड को लेकर पूर्व IPS अधिकारी अमिताभ दास ने अपने कार्यक्रम "दास बोले बिंदास" में BJP विधायक राजू सिंह पर गंभीर आरोप लगाए हैं। अमिताभ दास ने दावा किया कि मामले में कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आ सकते हैं और कानूनी कार्रवाई तेज होने पर राजू सिंह की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। बयान के बाद बिहार की राजनीति में नई बहस शुरू हो गई है।

अति नक्सल प्रभावित क्षेत्र गुरमाहा और चोरमारा में 25 वर्षों बाद आशा दीदी का चयन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। NRHM की शुरुआत व...
05/06/2026

अति नक्सल प्रभावित क्षेत्र गुरमाहा और चोरमारा में 25 वर्षों बाद आशा दीदी का चयन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। NRHM की शुरुआत वर्ष 2005 में हुई थी, लेकिन इन क्षेत्रों में पहली बार 04 जून 2026 को आशा कार्यकर्ता का चयन हो सका। यह प्रशासन की बड़ी उपलब्धि है और ग्रामीणों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है। अब गांवों तक स्वास्थ्य योजनाओं, टीकाकरण और मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवाओं की बेहतर पहुंच सुनिश्चित होगी।

04/06/2026

साधु वेश में रहकर लोगों का भरोसा जीतने वाला अभिषेक मिश्रा दुष्कर्म के गंभीर आरोपों में गिरफ्तार हुआ है। बताया जा रहा है कि आरोपी युवतियों को नशा देकर उनका शोषण करता था। मामले के खुलासे के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पूर्व IPS अमिताभ दास ने भी अपने कार्यक्रम "दास बोले बिंदास" में इस मामले पर चर्चा की।

03/06/2026

परीक्षा गड़बड़ियों के खिलाफ अभिजीत दिपके ने बड़ा आंदोलन छेड़ने का ऐलान किया है। 6 जून को भारत लौटकर वे दिल्ली में शांतिपूर्ण प्रदर्शन शुरू करेंगे और केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग उठाएंगे। "दास बोले बिंदास" में पूर्व IPS अमिताभ दास ने दिपके के दिल्ली आने के मकसद और छात्र आंदोलन की पृष्ठभूमि पर चर्चा की।

02/06/2026

मुजफ्फरपुर में कुख्यात अपराधी गोविंद शर्मा की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या की जिम्मेदारी बाबुल चौधरी ने लेने का दावा किया है। इस सनसनीखेज हत्याकांड पर दास बोले बिंदास कार्यक्रम में पूर्व IPS अमिताभ दास ने विस्तार से चर्चा करते हुए मामले का पोस्टमार्टम किया और बिहार में अपराध, गैंगवार व कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए।

01/06/2026

रिशु श्री टेंडर घोटाला मामले में दो IAS अधिकारियों के निलंबन के बीच पूर्व IPS अमिताभ दास ने अपने कार्यक्रम दास बोले बिंदास में पूरे मामले का पोस्टमार्टम करते हुए सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि केवल निलंबन से काम नहीं चलेगा, बल्कि घोटाले से जुड़े पूरे नेटवर्क और जिम्मेदार लोगों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। मामले को लेकर बिहार की राजनीति और प्रशासनिक गलियारों में हलचल तेज है।

📰 अभिषेक बनर्जी पर हमले की घटना लोकतंत्र पर हमला : मुकेश सहनीपटना, 31 मई। वीआईपी प्रमुख एवं पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने ट...
31/05/2026

📰 अभिषेक बनर्जी पर हमले की घटना लोकतंत्र पर हमला : मुकेश सहनी

पटना, 31 मई। वीआईपी प्रमुख एवं पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी के साथ हुई कथित मारपीट की घटना की कड़ी निंदा करते हुए इसे लोकतांत्रिक मूल्यों पर हमला बताया। उन्होंने कहा कि राजनीतिक मतभेद स्वाभाविक हैं, लेकिन हिंसा किसी भी परिस्थिति में स्वीकार्य नहीं हो सकती।

मुकेश सहनी ने कहा कि लोकतंत्र विचारों की विविधता और स्वस्थ राजनीतिक प्रतिस्पर्धा पर आधारित है। उन्होंने भाजपा से अपने कार्यकर्ताओं और समर्थकों पर लगाम लगाने की मांग करते हुए कहा कि राजनीतिक विरोधियों के प्रति आक्रामक रवैया लोकतंत्र के लिए शुभ संकेत नहीं है।

उन्होंने अभिषेक बनर्जी मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि लोकतांत्रिक परंपराओं और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए सभी राजनीतिक दलों को जिम्मेदारी और संयम का परिचय देना चाहिए।

पटना, 29 मई 2026: खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के सचिव दीपक आनंद ने खाद्य भवन स्थित बिहार राज्य खाद्य एवं आपूर्ति नि...
30/05/2026

पटना, 29 मई 2026: खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के सचिव दीपक आनंद ने खाद्य भवन स्थित बिहार राज्य खाद्य एवं आपूर्ति निगम मुख्यालय में निगम के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने पारदर्शिता, जवाबदेही और समयबद्ध कार्य निष्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सचिव ने कंट्रोल रूम एवं शिकायत कॉल सेंटर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही, अनियमितता या शिकायत मिलने पर संबंधित कर्मियों के विरुद्ध तत्काल कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में महाप्रबंधक सुनील कुमार सहित निगम के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

बिहार सरकार,खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग, निगम के कार्यों में पारदर्शिता, जवाबदेही एवं समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित कर...
30/05/2026

बिहार सरकार,खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग, निगम के कार्यों में पारदर्शिता, जवाबदेही एवं समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश

शिकायत एवं अनियमितता पर संबंधित कर्मियों के विरुद्ध होगी तत्काल कड़ी कार्रवाई : सचिव, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग

दिनांक 29-05-2026 को खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के सचिव दीपक आनंद ने खाद्य भवन स्थित बिहार राज्य खाद्य एवं आपूर्ति निगम लिमिटेड मुख्यालय में निगम के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। समीक्षा बैठक के दौरान सचिव द्वारा निगम के प्रक्षेत्रवार एवं जिलेवार कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गई। इस अवसर पर उन्होंने निगम मुख्यालय में संचालित कंट्रोल रूम एवं शिकायत कॉल सेंटर का भी अवलोकन किया तथा वहां उपलब्ध व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की।

सचिव ने निर्देश दिया कि निगम से संबंधित सभी कार्यों का निष्पादन पूर्ण पारदर्शिता, जवाबदेही एवं समयबद्धता के साथ सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम उपभोक्ताओं एवं लाभुकों को योजनाओं का लाभ सुचारु रूप से प्राप्त हो सके। उन्होंने कहा कि कार्यों के निष्पादन में किसी भी प्रकार की लापरवाही, अनियमितता अथवा शिकायत प्राप्त होने पर संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मियों के विरुद्ध तत्काल कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। बैठक में सुनील कुमार महाप्रबंधक बिहार राज्य खाद्य एवं असैनिक आपूर्ति निगम सहित निगम के अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

Address

2 M Stand Road
Patna New City
800001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when TV24News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to TV24News:

Share