25/06/2026
🙏 जय श्री श्याम जी 🙏
पिछले दिनों गोपाल कॉलोनी में हुई बेअदबी की घटना से पटियाला एवं पूरे पंजाब के श्याम जगत में भारी रोष है। इस घटना से सभी श्याम प्रेमियों की भावनाओं को गहरी ठेस पहुँची है।
श्री श्याम परिवार सनौर इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा करता है और दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग करता है। हम सभी श्याम भक्तों से अपील करते हैं कि इस कठिन समय में एकजुट होकर न्याय की इस लड़ाई में अपना सहयोग एवं समर्थन दें।
हमारी यही प्रार्थना है कि दोषियों को जल्द से जल्द उचित सजा मिले और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
श्री श्याम परिवार सनौर
🙏 जय श्री श्याम 🙏