Uttranchal Samaj Sudhar Sanstha Patiala.

Uttranchal Samaj Sudhar Sanstha Patiala. Uttranchal Samaj Sudhar Sanstha (Regd.) Punjab-Chandigarh

*संवेदना संदेश*  *उत्तरांचल समाज सुधार संस्था* के समर्पित सदस्य, अत्यंत सरल, सौम्य एवं सेवाभावी व्यक्तित्व के धनी *स्वर्...
01/03/2026

*संवेदना संदेश*

*उत्तरांचल समाज सुधार संस्था* के समर्पित सदस्य, अत्यंत सरल, सौम्य एवं सेवाभावी व्यक्तित्व के धनी *स्वर्गीय श्री मगन सिंह पंवार जी* का अंतिम संस्कार दिनांक *27 फ़रवरी 2026* को पूर्ण धार्मिक विधि-विधान के साथ *धराशु* के समीप गंगा किनारे घाट पर सम्पन्न हुआ।

स्वर्गीय श्री मगन सिंह पंवार जी एक महान, नेकदिल और परोपकारी इंसान थे। उनका जीवन समाज सेवा, सद्भाव और आपसी भाईचारे का जीवंत उदाहरण रहा। वे न केवल संस्था में, बल्कि विभिन्न सामाजिक संगठनों, अपने क्षेत्र, रिश्तेदारों एवं परिचितों के बीच अत्यंत लोकप्रिय और सम्मानित थे। उनके असामयिक निधन से समाज के हर वर्ग में गहरा शोक और अपूरणीय क्षति की भावना व्याप्त है।

उनके अंतिम संस्कार के अवसर पर जनसैलाब उमड़ पड़ा, जो उनके व्यक्तित्व और लोकप्रियता का सशक्त प्रमाण है। पटियाला से तीन वाहन संस्था के प्रतिनिधि मंडल एवं उनके सहकर्मियों के साथ पहुँचे। इसके अतिरिक्त भाखड़ा कॉलोनी से उनके साथ कार्य करने वाले अनेक सहयोगी भी श्रद्धांजलि देने पहुँचे। यह व्यापक उपस्थिति दर्शाती है कि वे समाज में कितने प्रिय, सम्मानित और प्रभावशाली व्यक्तित्व थे।

इस दुःखद अवसर पर संस्था की ओर से प्रतिनिधि मंडल में *चेयरमैन, श्री उपनयन सिंह पंवार, महासचिव, श्री प्यार सिंह रावत, संगठन मंत्री, श्री कल्याण सिंह नेगी, वरिष्ठ सलाहकार, श्री मदन सिंह रावत, कार्यकारी सदस्य, श्री अनार सिंह गुवाड़ी* सम्मिलित रहे। प्रतिनिधि मंडल ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संस्था की ओर से गहन संवेदनाएँ व्यक्त कीं और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा परिवारजनों को यह अपार दुःख सहन करने की शक्ति दें।

ॐ शांति ॐ

*आत्मीय भेंट संदेश*

स्वर्गीय श्री मगन सिंह पंवार जी के अंतिम संस्कार के उपरांत उत्तरांचल समाज सुधार संस्था का प्रतिनिधिमंडल संस्था के वरिष्ठ एवं सम्मानित पूर्व पदाधिकारियों से आत्मीय भेंट हेतु पहुँचा।
इस क्रम में *भूतपूर्व प्रधान *श्री शिव सिंह रावत** जी से *_चिन्यालीसौड़_* जिला उत्तरकाशी में तथा *भूतपूर्व चेयरमैन* *श्री हुकुम सिंह माहर जी* से उनके पैतृक गाँव *कैंचु* ब्लॉक कमांद, जिला टिहरी गढ़वाल में सौहार्दपूर्ण मुलाकात की गई।

इस भेंट के दौरान दोनों वरिष्ठजनों ने स्वर्गीय श्री मगन सिंह पंवार जी के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की तथा प्रतिनिधिमंडल और संस्था के सदस्यों से मिलकर प्रसन्नता जाहिर की। उन्होंने बताया कि वे पूर्व में पटियाला में संस्था के साथ सक्रिय रूप से जुड़े रहे हैं और वर्तमान में भी संस्था द्वारा किए जा रहे समस्त सामाजिक, धार्मिक एवं निर्माण कार्यों की नियमित जानकारी रखते हैं। संस्था द्वारा आयोजित भव्य श्रीमद्भागवत कथा, उत्तरांचल भवन के निर्माण एवं उसमें प्रस्तावित मंदिर सहित अन्य जनकल्याणकारी गतिविधियों की उन्होंने मुक्तकंठ से सराहना की।

दोनों वरिष्ठजनों ने उत्तरांचल समाज सुधार संस्था की निरंतर प्रगति पर हर्ष व्यक्त करते हुए संस्था के समस्त सदस्यों तथा उनके परिवारों के उज्ज्वल भविष्य की हार्दिक कामना की। साथ ही उन्होंने प्रतिनिधिमंडल द्वारा उनकी कुशलक्षेम लेने पर विशेष प्रसन्नता व्यक्त की और संस्था को निरंतर ऐसे ही समाजोपयोगी कार्य करते रहने का आशीर्वाद दिया।

यह संदेश संस्था के सभी सदस्यों को सूचनार्थ हेतु साझा किया जा रहा है।

जारी करता।

प्यार सिंह रावत
महासचिव

🕯️ *शोक संदेश* 🕯️अत्यंत दुःख एवं गहन शोक के साथ सूचित किया जाता है किउत्तरांचल समाज सुधार संस्था (रजि. पंजाब–चंडीगढ़) के...
26/02/2026

🕯️ *शोक संदेश* 🕯️

अत्यंत दुःख एवं गहन शोक के साथ सूचित किया जाता है कि
उत्तरांचल समाज सुधार संस्था (रजि. पंजाब–चंडीगढ़) के वरिष्ठ सदस्य,
हमारे मार्गदर्शक, प्रेरणास्रोत एवं संस्था के संस्थापक सदस्य

*श्री मगन सिंह पंवार जी*

का आज दिनांक 26 फ़रवरी 2026 को उनके पैतृक गांव
बिकोल, पट्टी नगुणा, टिहरी गढ़वाल में प्रातः 7:30 बजे
हृदयाघात के कारण आकस्मिक निधन हो गया।

स्वर्गीय श्री मगन सिंह जी संस्था के संस्थापक सदस्य थे तथा पिछले लगभग 35 वर्षों से संस्था के साथ विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर सक्रिय रूप से कार्यरत रहे। उन्होंने समय-समय पर प्रधान, मुख्य सलाहकार, निदेशक आदि दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन करते हुए संस्था को नई दिशा और मजबूती प्रदान की।

उनका सम्पूर्ण जीवन समाज सेवा, संगठन निर्माण और मानवीय मूल्यों को समर्पित रहा। उनका निधन संस्था ही नहीं, बल्कि समूचे समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति है।

स्वर्गीय श्री मगन सिंह जी का *अंतिम संस्कार* *दिनांक 27-02-2026 को उनके पैतृक गांव में ही किया जाएगा* ।
जो भी सदस्य अंतिम संस्कार में सम्मिलित हो सकते है, वे कृपया संस्था के चेयरमैन, प्रधान अथवा महासचिव से संपर्क करें।

उत्तरांचल समाज सुधार संस्था परिवार इस दुःख की घड़ी में शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएँ व्यक्त करता है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोक-संतप्त परिवार को यह असहनीय दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

भावपूर्ण श्रद्धांजलि
ॐ शांति। ॐ शांति। ॐ शांति।

प्यार सिंह रावत
महासचिव
उत्तरांचल समाज सुधार संस्था (रजिस्टर्ड पंजाब-चंडीगढ़)

20/02/2026
उत्तरांचल समाज सुधार संस्था (रजि. पंजाब–चंडीगढ़) की चंडीगढ़ इकाई के प्रधान श्री मस्तराम नौटियाल जी को मोहाली में *श्री र...
20/02/2026

उत्तरांचल समाज सुधार संस्था (रजि. पंजाब–चंडीगढ़) की चंडीगढ़ इकाई के प्रधान श्री मस्तराम नौटियाल जी को मोहाली में *श्री राधा माधव गौ शरणम सेवा समिति* द्वारा दिनांक 11 फरवरी से 17 फरवरी 2026 तक आयोजित की जा रही *श्रीमद् भागवत महापुराण कथा* का ससम्मान निमंत्रण प्राप्त हुआ।

इस पावन अवसर पर संस्था के मुख्य कार्यालय पटियाला से एक गरिमामयी प्रतिनिधि मंडल ने *14 फरवरी 2026* को कथा स्थल पर उपस्थित होकर धर्म, संस्कृति एवं सामाजिक एकता का संदेश दिया। प्रतिनिधि मंडल में संस्था के *चेयरमैन* श्री उपनयन सिंह पंवार, *महासचिव* श्री प्यार सिंह रावत, *कोषाध्यक्ष* श्री भूप सिंह असवाल, *संगठन मंत्री* श्री कल्याण सिंह नेगी तथा *वरिष्ठ सलाहकार* श्री मदन सिंह रावत शामिल रहे।कथा के दौरान भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक वातावरण से ओत-प्रोत इस आयोजन में उत्तराखंड के युवा एवं लोकप्रिय नेता श्री दीपक बिजलवाण (पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष, उत्तरकाशी एवं वर्तमान जिला पंचायत सदस्य) से संस्था के प्रतिनिधि मंडल की सौहार्दपूर्ण भेंट हुई। इस मुलाकात में सामाजिक सरोकारों, उत्तराखंड की संस्कृति तथा समाज सुधार से जुड़े विषयों पर सकारात्मक चर्चा हुई।

उत्तरांचल समाज सुधार संस्था ने आयोजक समिति को इस भव्य एवं सफल धार्मिक आयोजन के लिए हार्दिक बधाई दी तथा भविष्य में भी ऐसे आध्यात्मिक और सामाजिक कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता का संकल्प व्यक्त किया।

26/01/2026
उत्तरांचल समाज सुधार संस्था (रजि.) पंजाब–चंडीगढ़ द्वारा आयोजित 26 जनवरी गणतंत्र दिवस कार्यक्रम को सफल एवं गरिमामय बनाने ...
26/01/2026

उत्तरांचल समाज सुधार संस्था (रजि.) पंजाब–चंडीगढ़ द्वारा आयोजित 26 जनवरी गणतंत्र दिवस कार्यक्रम को सफल एवं गरिमामय बनाने में संस्था के सभी पदाधिकारियों, सदस्यों, स्वयंसेवकों, मातृशक्तियों, अतिथियों तथा ब्राइट फ्यूचर पब्लिक स्कूल के प्रतिभागी विद्यार्थियों, शिक्षकों का योगदान अत्यंत सराहनीय रहा।

आप सभी के समर्पण, अनुशासन, सहयोग एवं नि:स्वार्थ सेवा भाव के कारण यह राष्ट्रीय पर्व हर्षोल्लास, गरिमा और प्रेरणादायी वातावरण में संपन्न हो सका। कार्यक्रम की सफलता हम सभी के सामूहिक प्रयास, एकता और संगठन शक्ति का प्रतीक है।
संस्था आप सभी के उज्ज्वल सहयोग के लिए हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करती है और आशा करती है कि भविष्य में भी इसी प्रकार समाज सेवा एवं राष्ट्रहित के कार्यों में आपका सक्रिय सहयोग मिलता रहेगा।

जय हिंद | जय भारत। वंदे मातरम्

प्यार सिंह रावत
महासचिव
उत्तरांचल समाज सुधार संस्था

Address

St No 10, Khalsa Nagar B, Near Bhadson Road
Patiala
147001

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Uttranchal Samaj Sudhar Sanstha Patiala. posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share