पठानकोट विकास मंच -रजि.

पठानकोट विकास मंच -रजि. pathankot vikas manch is a ngo of pathankot who provided the free food,medicines,and all requirement

'कर्मो' से ही पहेचान होती है इंसानो की...
महेंगे 'कपडे' तो,'पुतले' भी पहनते है दुकानों में !!

01/06/2026
वार्ड नंबर 17 से नगर निगम का चुनाव जीतने पर नरेंद्र काला का पठानकोट विकास मंच ने किया भव्य स्वागत।   : पठानकोट विकास मंच...
01/06/2026

वार्ड नंबर 17 से नगर निगम का चुनाव जीतने पर नरेंद्र काला का पठानकोट विकास मंच ने किया भव्य स्वागत।

: पठानकोट विकास मंच के आजीवन चेयरमैन और प्रसिद्ध समाजसेवी नरेंद्र काला के वार्ड नंबर 17 से भाजपा की टिकट पर नगर निगम चुनाव जीतने के पश्चात सिविल अस्पताल में स्थित पठानकोट विकास मंच द्वारा चलाई जा रही सस्ती रसोई में पहुंचने पर मंच के सदस्यों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। जानकारी देते हुए पठानकोट विकास मंच के उपाध्यक्ष वीरेंद्र सागर ने बताया कि चुनाव जीतने के उपरांत नरेंद्र काला पहली बार पठानकोट विकास मंच के अपने स्थाई प्रकल्प सस्ती रसोई में उपस्थित हुए थे। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर मंच के सदस्यों द्वारा उनका पुष्प मालाओं और पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया और उन्हें बुके देकर सम्मानित किया गया।इसके पश्चात सभी उपस्थित लोगों को लड्डू और बर्फी इत्यादि मिष्ठान वितरित कर मुंह मीठा करवाया गया। सभी उपस्थित सदस्यों के लिए इस अवसर पर चाय पान, मिष्ठान, पकोड़े इत्यादि का प्रबंध मंच सदस्यों द्वारा अपने तौर पर किया गया था।
भव्य स्वागत से हर्षित हुए नरेंद्र काला ने कहा कि वह पठानकोट विकास मंच के समूह सदस्यों के आभारी हैं जो अपने व्यस्त समय में से कुछ पल निकाल कर उनकी खुशी में शामिल होने के लिए यहां उपस्थित हुए। उन्होंने कहा कि पिछले 15 वर्षों में उनकी वार्ड की जनता ने उन्हें अपना बहुत सहयोग, प्यार और आशीर्वाद दिया है वे इसके लिए वार्ड की जनता का दिल से शुक्रिया करते हैं और उन्होंने जो आशाएं मुझ से लगा रखी है मैं उन आशाओं को जरूर पूरा करने के लिए प्रयत्नरत रहूंगा। इसके पश्चात उन्होंने मरीजों और उनके अभिभावकों को दोपहर का भोजन निःशुल्क वितरित किया और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर मंच के पवन पारीक, राजी शर्मा, उप चेयरमैन आदेश स्याल, उपाध्यक्ष वरिंद्र सागर, कैशियर अर्जुन कुमार, अरुण वालिया, अनिल महाजन, दीपक कुमार, ओम प्रकाश शर्मा, गगन शर्मा, कमल पंत, अशोक सेठ, बबलू सिंह, भूपिंदर सिंह हैप्पी, जतिंद्र शर्मा, उत्तम चंद, सोहन लाल, रोशन लाल धवन, कवींद्र कुमार, ज्योति देवी, वेद प्रकाश शर्मा, सुनील महाजन,ज्ञान चंद, बिट्टू, मोहन लाल, तीर्थ राम, बंसी लाल आदि भी उपस्थित थे।

आज अबरोल नगर निवासी और पवन जनरल स्टोर के मालिक श्री पवन महाजन ने अपने सुपुत्र शुभम महाजन का जन्म दिवस मंच द्वारा सिविल अ...
30/05/2026

आज अबरोल नगर निवासी और पवन जनरल स्टोर के मालिक श्री पवन महाजन ने अपने सुपुत्र शुभम महाजन का जन्म दिवस मंच द्वारा सिविल अस्पताल में संचालित सस्ती रसोई में आकर मनाने का बहुत ही नेक कार्य किया है। इस अवसर पर उनके परिवार के मोनिका महाजन, रजत महाजन, शीतल सोनी, सतीश वशिष्ठ और मनीष गुप्ता ने सभी ने मिलकर मरीजों और उनके अभिभावकों को दोपहर का भोजन निःशुल्क वितरित किया और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर मंच के चेयरमैन नरेंद्र काला, उप चेयरमैन आदेश स्याल और उपाध्यक्ष वरिंद्र सागर ने महाजन परिवार को इस शुभ दिन की हार्दिक शुभकामनाएं दी और परिवार की सुख समृद्धि की मंगल कामना की।

शहर के प्रसिद्ध राकेश ज्वैलर्स के संस्थापक स्वर्गीय राकेश वर्मा की आज चौथी पुण्यतिथि है। इस अवसर पर दिवंगत वर्मा की धर्म...
18/05/2026

शहर के प्रसिद्ध राकेश ज्वैलर्स के संस्थापक स्वर्गीय राकेश वर्मा की आज चौथी पुण्यतिथि है। इस अवसर पर दिवंगत वर्मा की धर्मपत्नी ऊषा वर्मा अपने सुपुत्र रोहित वर्मा, बहू सलोनी वर्मा और पौत्र अद्विक वर्मा संग पठानकोट विकास मंच द्वारा संचालित सस्ती रसोई में आकर अपने दिवंगत पति की चौथी पुण्यतिथि मरीजों और उनके अभिभावकों को दोपहर का भोजन निःशुल्क वितरित करके मनाई और दिवंगत आत्मा को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। उन्होंने सस्ती रसोई के लिए जरूरी आर्थिक सहायता भी प्रदान की। मंच के चेयरमैन नरेंद्र काला, उप चेयरमैन आदेश स्याल और उपाध्यक्ष वरिंद्र सागर ने वर्मा परिवार के इस सहयोग के लिए धन्यवाद किया। इस अवसर पर मंच के पवन पठानिया, राजिंद्र कोहली, संजीव गुप्ता, रोशन धवन,अशोक सेठ, सुरिंद्र महाजन, जनक राज, राजेश गुप्ता,उत्तम चंद, बंसी लाल, तीर्थ राम, कवींद्र कुमार आदि भी उपस्थित थे।

पठानकोट विकास मंच की सस्ती रसोई शहर की जनता और समाज सेवकों के लिए एक वरदान साबित हो रही है। लोग अपना जन्मदिवस, अपने बच्च...
12/05/2026

पठानकोट विकास मंच की सस्ती रसोई शहर की जनता और समाज सेवकों के लिए एक वरदान साबित हो रही है। लोग अपना जन्मदिवस, अपने बच्चों का जन्म दिवस और उनकी शादी की सालगिरह यहां आकर मनाने में गर्व महसूस करते हैं और समय समय पर अपना योगदान और सहयोग सस्ती रसोई में देते रहते है। इसी कड़ी में आज प्रसिद्ध समाज सेवक और साहिल फाइनेंसर के मालिक लायन रविंद्र महाजन ने सुपुत्र सुलभ महाजन और बहू वसुंधरा शर्मा की शादी की सालगिरह पर सस्ती रसोई में मरीजों और उनके अभिभावकों को दोपहर का भोजन निःशुल्क वितरित किया और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर उन्होंने सस्ती रसोई के लिए जरूरी आर्थिक सहायता भी प्रदान की। मंच के चेयरमैन नरेंद्र काला, उप चेयरमैन आदेश स्याल और उपाध्यक्ष वरिंद्र सागर ने लायन रविंद्र महाजन जी को इस शुभ दिन की बधाई और शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर मंच पर सस्ती रसोई इंचार्ज राजिंद्र शर्मा, कैशियर अर्जुन कुमार,पवन पठानिया, टिन्नी भटेजा, भूमि कुमारी, जनक राज, बंसी लाल, जतिंद्र शर्मा, उत्तम चंद और राजिंद्र कोहली आदि भी उपस्थित थे।

11/05/2026

Address

सिविल अस्पताल
Pathankot
145001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when पठानकोट विकास मंच -रजि. posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to पठानकोट विकास मंच -रजि.:

Share