05/08/2024
प्रसिद्ध इतिहासकार डॉ. नारायण व्यास जी की कलम से :-
भगवान राम की चार भुजाओं वाली देश की एकमात्र प्रतिमा,जो रानी की वाव, पाटन गुजरात मे दशावतार दीर्घा मे लगी हैं।वर्ष 1982 से 1986 के मध्य उत्खनन मे यथास्थिति मे लगी मिली सैकड़ो वर्षों तक दबी रही। बाहर निकलने के लिए आतुर थी।मुझे सौभाग्य मिला उस समय मै वहीं था,उत्खनन के समय मुझे वाव मे लगी सभी प्रतिमाओं के छायाचित्र सहित डाक्यूमेँटेशन करने का काम भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षणने सौपा था।मैरे साथ एन.ए.सैयद एवं अतुल शाह छायाचित्रकार थे। काम करते समय तीन बार उपर सै गिरते बचा था। यह कार्य मेरे जीवन का सबसे प्रमुख काम था। जय सीताराम।