DOON PRESS CLUB

DOON PRESS CLUB Sirmour ShramJeevi Patrkaar Sangh

14/12/2025

मुकेश रमौल को एक बार फिर दून प्रेस क्लब पांवटा साहिब का अध्यक्ष चुना गया।

दून प्रेस क्लब के अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए आज क्लब के चेयरमैन व चुनाव अधिकारी दिनेश ठाकुर की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक होटल रॉकवुड रिज़ॉर्ट बतापुल में आयोजित की गई। इस बैठक में सर्वसम्मति से मुकेश रमौल को एक बार फिर दून प्रेस क्लब का प्रधान चुना गया।

वहीं संगठन में अन्य पदों पर भी सर्वसम्मति से चयन किया गया, जिसमें मुकेश चौधरी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, भीम सिंह को उपाध्यक्ष, शीशपाल सैनी को महासचिव तथा गुरिंदर चौधरी को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। इसके अतिरिक्त डॉ. अनुराग गुप्ता (एडवोकेट) को क्लब का कानूनी सलाहकार नियुक्त किया गया।

दून प्रेस क्लब राष्ट्रीय संगठन ‘नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स’ से मान्यता प्राप्त पत्रकार संगठन है। इसी क्रम में प्रदेश स्तरीय संगठन ‘हिमाचल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स’ के संगठन मंत्री गोपाल दत्त शर्मा भी इस अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित रहे और नए पदाधिकारियों को शुभकामनाएँ दीं।

दून प्रेस क्लब समस्त क्षेत्र में सामाजिक गतिविधियों, जनहित कार्यों, मीडिया संवाद, पत्रकार प्रशिक्षण और जन जागरूकता अभियानों के लिए जाना जाता है। क्लब कई वर्षों से समाज में सकारात्मक भूमिका निभाते हुए पत्रकारिता के नैतिक मानकों को सुदृढ़ करने का कार्य कर रहा है।

बैठक में क्लब के पूर्व प्रधान श्याम लाल पुंडीर, कुलदीप गतवाल, पूर्व महासचिव तरुण खन्ना, पूर्व कोषाध्यक्ष मंजीत सिंह, राजेंद्र शर्मा, संजीव शर्मा, राजेश कुमार सहित कई वरिष्ठ पत्रकार एवं सदस्य उपस्थित रहे।

पत्रकारिता के क्षेत्र में अहम भूमिका निभाने व सिरमौर न्यूज को सहयोग देने पर अनुराग गुप्ता व भीम सिंह को किया सम्मानित
20/05/2024

पत्रकारिता के क्षेत्र में अहम भूमिका निभाने व सिरमौर न्यूज को सहयोग देने पर अनुराग गुप्ता व भीम सिंह को किया सम्मानित

13/05/2024

Address

Paonta Sahib
173025

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when DOON PRESS CLUB posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share