ABSss

ABSss Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from ABSss, Community Organization, Panipat.

Anjana Bhukhand Sarv Sanatan Sanghthan (ABSss)
is an organization to make a group of people who support sanatan dharma, Hinduism, trust in God and willing to follow the basics of Sanatan Dharma to get a good lifestyle, values and cultures

19/07/2022
Om Namah Shivaye
18/07/2022

Om Namah Shivaye

सर्व सनातन संघठण
18/07/2022

सर्व सनातन संघठण

Om Namo Narayanगुरू पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनायें ओम नमो नारायण
12/07/2022

Om Namo Narayan

गुरू पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनायें

ओम नमो नारायण

"Yogini Ekadashi 2022 Vrat Katha: Do not worship Yogini Ekadashi tomorrow in these 7 Muhurtas read here vrat story - Ast...
24/06/2022

"Yogini Ekadashi 2022 Vrat Katha: Do not worship Yogini Ekadashi tomorrow in these 7 Muhurtas read here vrat story - Astrology in Hindi - Yogini Ekadashi 2022 Vrat Katha: कल इन 7 मुहूर्त में भूलकर भी न करें योगिनी एकादशी की पूजा, पढ़ें यहां पावन व्रत कथा"

Yogini Ekadashi 2022 Vrat Katha: योगिनी एकादशी में भगवान विष्णु की पूजा के अलावा व्रत कथा का भी विशेष महत्व होता है। मान्यता है कि व्रत ...

अपने आप को पहचानो सुधारोभक्ति करोविचार करोचिंतन करोओम नमो नारायण
01/06/2022

अपने आप को पहचानो
सुधारो
भक्ति करो
विचार करो
चिंतन करो

ओम नमो नारायण

🙏 खत्म होने जा रहा है एक युग 👏आने वाले 10/15 साल में एक पीढी संसार छोड़ कर जाने वाली है...जो सीनियर सिटीजन है।जिनकी उम्र ...
03/04/2022

🙏 खत्म होने जा रहा है एक युग 👏

आने वाले 10/15 साल में एक पीढी संसार छोड़ कर जाने वाली है...जो सीनियर सिटीजन है।जिनकी उम्र इस समय लगभग 60 -75 साल की है।

इस पीढ़ी के लोग बिलकुल अलग ही हैं...

रात को जल्दी सोने वाले, सुबह जल्दी जागने वाले, भोर में घूमने निकलने वाले।

आंगन और पौधों को पानी देने वाले, देवपूजा के लिए फूल तोड़ने वाले, पूजा अर्चना करने वाले, प्रतिदिन मंदिर जाने वाले।

रास्ते में मिलने वालों से बात करने वाले, उनका सुख दु:ख पूछने वाले, दोनो हाथ जोड कर प्रणाम करने वाले, पूजा किये बगैर अन्नग्रहण न करने वाले।

उनका अजीब सा संसार...
तीज त्यौहार, मेहमान शिष्टाचार, अन्न, धान्य, सब्जी, भाजी की चिंता तीर्थयात्रा, रीति रिवाज, सनातन धर्म के इर्द गिर्द घूमने वाले।

पुराने फोन पे ही मोहित, फोन नंबर की डायरियां मेंटेन करने वाले, रॉन्ग नम्बर से भी बात कर लेने वाले, समाचार पत्र को दिन भर में दो-तीन बार पढ़ने वाले।

हमेशा एकादशी याद रखने वाले, अमावस्या और पूर्णमासी याद रखने वाले लोग, भगवान पर प्रचंड विश्वास रखने वाले, समाज का डर पालने वाले, पुरानी चप्पल, बनियान, चश्मे वाले।

गर्मियों में अचार पापड़ बनाने वाले, घर का कुटा हुआ मसाला इस्तेमाल करने वाले और हमेशा देशी टमाटर, बैंगन, मेथी, साग भाजी ढूंढने वाले।

नज़र उतारने वाले,

क्या आप जानते हैं कि ये सभी लोग धीरे धीरे, हमारा साथ छोड़ के जा रहे हैं।

क्या आपके घर में भी ऐसा कोई है? यदि हाँ, तो उनका बेहद ख्याल रखें।

अन्यथा एक महत्वपूर्ण सीख, उनके साथ ही चली जायेगी... वो है, संतोषी जीवन, सादगीपूर्ण जीवन, प्रेरणा देने वाला जीवन, मिलावट और बनावट रहित जीवन, धर्म सम्मत मार्ग पर चलने वाला जीवन और सबकी फिक्र करने वाला आत्मीय जीवन।

आपके परिवार में जो भी बडे हों, उनको मान सन्मान और अपनापन, समय तथा प्यार दीजिये , और हो सके तो उनके कुछ पद चिन्हो पर चलने की कोशिश करे ।

संस्कार ही
अपराध रोक सकते हैं
सरकार नहीं !!

Last but not the least 🙏

यह मानव इतिहास की आखिरी पीढ़ीहै , जिसने अपने बड़ों की सुनी और अब अपने छोटों की भी सुन रहे हैं।🙏यही है वो सीनियर सिटीजन
🙏
Jai Shree Ram 🚩

🙏।। दुर्गा चालीसा ।।🙏          नमो नमो दुर्गे सुख करनी। नमो नमो अंबे दुःख हरनी॥निरंकार है ज्योति तुम्हारी। तिहूं लोक फैल...
02/04/2022

🙏।। दुर्गा चालीसा ।।🙏

नमो नमो दुर्गे सुख करनी। नमो नमो अंबे दुःख हरनी॥
निरंकार है ज्योति तुम्हारी। तिहूं लोक फैली उजियारी॥
शशि ललाट मुख महाविशाला। नेत्र लाल भृकुटि विकराला॥
रूप मातु को अधिक सुहावे। दरश करत जन अति सुख पावे॥
तुम संसार शक्ति लै कीना। पालन हेतु अन्न धन दीना॥
अन्नपूर्णा हुई जग पाला। तुम ही आदि सुन्दरी बाला॥
प्रलयकाल सब नाशन हारी। तुम गौरी शिवशंकर प्यारी॥
शिव योगी तुम्हरे गुण गावें। ब्रह्मा विष्णु तुम्हें नित ध्यावें॥
रूप सरस्वती को तुम धारा। दे सुबुद्धि ऋषि मुनिन उबारा॥
धरयो रूप नरसिंह को अम्बा। परगट भई फाड़कर खम्बा॥
रक्षा करि प्रह्लाद बचायो। हिरण्याक्ष को स्वर्ग पठायो॥
लक्ष्मी रूप धरो जग माहीं। श्री नारायण अंग समाहीं॥
क्षीरसिन्धु में करत विलासा। दयासिन्धु दीजै मन आसा॥
हिंगलाज में तुम्हीं भवानी। महिमा अमित न जात बखानी॥
मातंगी अरु धूमावति माता। भुवनेश्वरी बगला सुख दाता॥
श्री भैरव तारा जग तारिणी। छिन्न भाल भव दुःख निवारिणी॥
केहरि वाहन सोह भवानी। लांगुर वीर चलत अगवानी॥
कर में खप्पर खड्ग विराजै। जाको देख काल डर भाजै॥
सोहै अस्त्र और त्रिशूला। जाते उठत शत्रु हिय शूला॥
नगरकोट में तुम्हीं विराजत। तिहुँलोक में डंका बाजत॥
शुम्भ निशुम्भ दानव तुम मारे। रक्तन बीज शंखन संहारे॥
महिषासुर नृप अति अभिमानी। जेहि अघ भार मही अकुलानी॥
रूप कराल कालिका धारा। सेन सहित तुम तिहि संहारा॥
परी गाढ़ सन्तन पर जब जब। भई सहाय मातु तुम तब तब॥
आभा पुरी अरु बासव लोका। तब महिमा सब रहें अशोका॥
ज्वाला में है ज्योति तुम्हारी। तुम्हें सदा पूजें नर-नारी॥
प्रेम भक्ति से जो यश गावें। दुःख दारिद्र निकट नहिं आवें॥
ध्यावे तुम्हें जो नर मन लाई। जन्म-मरण ताकौ छुटि जाई॥
जोगी सुर मुनि कहत पुकारी। योग न हो बिन शक्ति तुम्हारी॥
शंकर आचारज तप कीनो। काम क्रोध जीति सब लीनो॥
निशिदिन ध्यान धरो शंकर को। काहु काल नहिं सुमिरो तुमको॥
शक्ति रूप का मरम न पायो। शक्ति गई तब मन पछितायो॥
शरणागत हुई कीर्ति बखानी। जय जय जय जगदम्ब भवानी॥
भई प्रसन्न आदि जगदम्बा। दई शक्ति नहिं कीन विलम्बा॥
मोको मातु कष्ट अति घेरो। तुम बिन कौन हरै दुःख मेरो॥
आशा तृष्णा निपट सतावें। रिपु मुरख मोही डरपावे॥
शत्रु नाश कीजै महारानी। सुमिरौं इकचित तुम्हें भवानी॥
करो कृपा हे मातु दयाला। ऋद्धि-सिद्धि दै करहु निहाला।
जब लगि जियऊं दया फल पाऊं। तुम्हरो यश मैं सदा सुनाऊं॥
श्री दुर्गा चालीसा जो कोई गावै। सब सुख भोग परमपद पावै॥
देवीदास शरण निज जानी। करहु कृपा जगदम्ब भवानी॥
॥ इति श्रीदुर्गा चालीसा सम्पूर्ण ॥
॥ जय माता दी ॥

❗️❗️सावधान अति आवश्यक, जानिये इन कालनेमियो को...❗️❗️चिंतन मनन का विषय।मित्रो,उत्तराखण्ड में,ऋषिकेश भारत का एकमात्र ऐसा श...
25/03/2022

❗️❗️सावधान अति आवश्यक, जानिये इन कालनेमियो को...❗️❗️
चिंतन मनन का विषय।
मित्रो,
उत्तराखण्ड में,ऋषिकेश भारत का एकमात्र ऐसा शहर है, जिसमे एक भी मस्जिद नहीं है.
हम सभी सनातन धर्मावलम्बियों के लिये, "ऋषिकेश" एक शहर मात्र नहीं,अपितु,सनातन धर्मालंबियों का,एकमात्र पूरी तरह से पवित्र व पूज्यनीय स्थल है.
एक और बिशेष बात,ऋषिकेश उत्तराखण्ड का
ऐसा शहर है जिसमें तीन जिले एक ही शहर में,पड़ते हैं।
साथ ही साथ ऋषिकेश,उत्तराखण्ड की पवित्र"चार धाम यात्रा" का प्रवेश द्वार भी है।
हमारे देश में शायद ही कोई ऐसा अन्य शहर होगा, जहां मंदिर, मस्जिद, चर्च और गुरुद्वारा नहीं हों. कम से कम हर शहर में मंदिर और मस्जिद तो जरूर होते हैं ,लेकिन अगर कोई ऐसी पोस्ट मिल जाए, जिसमें दावा किया जाए कि देश के फलाने शहर में कोई मस्जिद नहीं है, तो यकीन करना मुश्किल होगा।
लेकिन अब वहां भी,एक ख़तरनाक घुसपैठ की शुरुआत हो चुकी है।

👇👇👇👇
खतरनाक प्रयोग!
नीचे की तस्बीरों में,
ये ऋषिकेश के परमार्थ निकेतन के वर्तमान अध्यक्ष हैं *चिदानंद सरस्वती* और दूसरे इनके भाईचारे वाले भाईजान हैं, *देवबंद के राष्ट्रीय इमाम संघ* के मुख्य *इमाम उमेर अहमद इलियासी!*

अभिनव प्रयोग ये है की शायद *धार्मिक सौहार्द बढ़ाने हेतु मदरसे के 100 छात्रों को गुरुकुल में ठहराया गया* इस प्रकार *मुस्लिम छात्र आरती में शामिल हुए और नमाज के लिए गुरुकुल के ऋषि कुमारों से गंगा तट धोकर साफ करवाया गया?*

मदरसे वालों ने आश्रम में सात्विक आहार लिया, बदले में अब इन गुरुकुल के छात्रों को भी मदरसे में जाना होगा और जाहिर है की वहां थूक मिला प्रसाद भी लेना पड़ेगा?!?

हिंदू छात्रों ने जहां *वसुधैव कुटुंबकम्* और *सर्वे भवन्तु सुखिनः सर्वे सन्तु निरामया।*
*सर्वे भद्राणि पश्यन्तु मा कश्चित् दुःखभाग् भवेत्।।*
अर्थात संसार में *सभी सुखी होवें, सभी रोगमुक्त रहें, सभी मंगलमय के साक्षी बनें और किसी को भी दुःख का भागी न बनना पड़े।* गंगा मां, महादेव से प्रार्थना की होगी, इसका अर्थ भी बताया होगा!

वहीं *नमाज में मदरसे के छात्रों ने क्या प्रार्थना की, इस्लामिक लोगों के लिए और काफिरों के लिए... ये पूछना निश्चित ही महाराज भूल गए होंगे और मौलाना किस मुंह से बताएंगे?*
हमारे सभी आधुनिक भंडाराखोर संतो को *विवेक अग्निहोत्री* की फिल्म *TheKashmirFiles* देखनी चाहिए, रहा सवाल इन देवबंदी मौलानाओं का तो इनको सब पता है, इस्लामिक आतंकवाद, कश्मीर, केरल और पश्चिम बंगाल से लेकर दुनिया भर का सारा जेहाद... क्योंकि *इन्हीं देवबंदी मौलानाओं की देखरेख में होता है*...

और अब ये मौलाना तैयार कर रहे हैं अगली खेप और उसे दिखा रहे हैं चारा कर्टेसी हमारे अज्ञानी व्यापारी संत?

कभी आपने विचार किया है... आखिर हमारे... हिंदू मंदिरों, गुरुद्वारों, जैन, बौद्ध मंदिरों और उनके धर्माचार्यों को ऐसी क्या चाट है, अली मौला की, या क्या मजबूरी है... की ये एक के बाद एक... सनातन धर्म द्रोहियों को हमारे मंदिरों में नमाज पढ़ने के लिए बुलवाते हैं... इनका बंधन हो चुका है... या फिर विदेशी महिला पाप की गठरी में कोई राज है जो, मौलाना को तो अपने साथ बिठाते हैं, और हिन्दू भक्तों को अपने से नीचे...

ये तो राजनेता भी नहीं की वोट मिलेंगे, इसका मतलब माजरा कुछ और ही है!?!
अब बारी महाराज की है थूक वाला आहार तो लेना ही पड़ेगा... ऋषिकुमार बेचारे मजबूर हैं?

आश्रम में रहना है तो माननी पड़ेगी, अभी नमाज के गंगा तट साफ करवाया है अध्यक्ष महोदय कहेंगे तो जीभ से जूते भी साफ करने पड़ सकते हैं!?!

और एक बात क्या आजतक किसी हिंदू को इन मौलानाओं ने मस्जिद में पूजा पाठ, हवन के लिए, या गुरुग्रंथ साहिब के पाठ के लिए बुलाया है!?!

क्या कोई हिंदू मक्का मदीना में जा सकता है!?!

विचार करें सब समझ आ जायेगा, अधिकांश आश्रमों का ये हाल हो गया है की ये होटल बन चुके हैं, अरमार्थ, परमार्थ के नाम पर निहित स्वार्थ पूर्ति के व्यापारिक संस्थान, ऐसे भगोड़े धनपशुओं के अड्डे जो संसार में अन्य कुछ करने में असमर्थ रहे!?!

हिंदुओं नेताओं को छोड़ें, संत महात्मा भी अब धर्मरक्षक नहीं रहे... अतैव अब आपको समझ आ जाना चाहिए की आपका दायित्व ये है की अपने परिवार की रक्षा हेतु, आत्मनिर्भर बनें, और जागरूक भी वरना आपका क्या होने वाला है, इसको जानने के लिए न आप सावरकर की मोपला, पढ़ सकते हैं, ना स्वामी दयानंद सरस्वती का सत्यार्थ प्रकाश तो इसे प्रचलित माध्यम से जानने हेतु 2.5 hour की फिल्म देख लें... (The KashmirFiles) द कश्मीर फाइल्स, शायद कुछ समझ आ हो जाए... अंतिम स्पीच ध्यान से सुनना, इतिहास वहीं है, हिंदुओं की हत्या, लूट, बलात्कार तो वर्तमान है... इसको इतिहास समझने की भूल तो फिल्मी कपल गधा और गधी ही कर सकते हैं... या फिर जोकर्स

इनके साथ क्या करना हैं, ये आपको पता हैं।
फिलहाल पोस्ट को पढ़कर श्येर भी करते रहिए।

भगवान शिव की भक्ति से नूर मिलता हैं,दिल के धड़कनों को सुरूर मिलता हैंजो भी आता भोले के द्वारकुछ न कुछ जरूर मिलता हैमहाशिव...
01/03/2022

भगवान शिव की भक्ति से नूर मिलता हैं,
दिल के धड़कनों को सुरूर मिलता हैं
जो भी आता भोले के द्वार
कुछ न कुछ जरूर मिलता है
महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं।

2. सारा जहां है जिसकी शरण में
नमन है उस शिव जी के चरण में
बने उस शिवजी के चरणों की धूल
आओ मिल कर चढ़ाये हम श्रद्धा के फूल
महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं

3. पी के भांग जमा लो रंग
जिन्दगी बीते खुशियों के संग
लेकर नाम शिव भोले का
दिल में भर लो शिवरात्रि की उमंग
महाशिवरात्रि की हार्दिक बधाई
4. जगह-जगह में शिव हैं हर जगह में शिव हैं
है वर्तमान शिव और भविष्य भी शिव हैं !
महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं
5. आई है शिवरात्रि मेरे भोले बाबा का दिन
शिव के चरणों में शीश झुकाने दो
भोले की भक्ति में मुझे डूब जाने दो!
महाशिवरात्रि की हार्दिक बधाई।
6. शिव की महिमा अपरम्पार,
शिव करते सब जन का उद्धार।
उनकी कृपा आप पर सदा बनी रहे।
महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं!
7. महाशिवरात्रि का पर्व आपके जीवन
में सकारात्मकता और ढेरों खुशियां लाएं।
महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं !

Address

Panipat
132103

Telephone

+919992000083

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when ABSss posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to ABSss:

Share