Vision of peace

Vision of peace This is your own channel. Please contact for Panipat news coverage and advertisement.90347-75517
(2)

16/05/2026

पानीपत-चंचल मेकओवर ने पानीपत में की नई शुरुआत , अब ब्राइडल मेकअप यदि करवाना है तो आधार कार्ड दिखाना होगा आवश्यक।

*अवैध हथियारों सहित युवक गिरफ्तार, 2 पिस्तौल देसी पिस्तौल बरामद*पानीपत-पुलिस अधीक्षक श्री भूपेंद्र सिंह आईपीएस के नेतृत्...
15/05/2026

*अवैध हथियारों सहित युवक गिरफ्तार, 2 पिस्तौल देसी पिस्तौल बरामद*

पानीपत-पुलिस अधीक्षक श्री भूपेंद्र सिंह आईपीएस के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए सीआईए टू पुलिस ने ऊन मंडी में एक युवक को अवैध हथियारों सहित काबू किया। पुलिस ने आरोपी के पास से 2 देसी पिस्तौल बरामद किए है। आरोपी की पहचान किशनपुरा निवासी अजय के रूप में हुई है।

सीआईए टू प्रभारी इंस्पेक्टर विरेंद्र ने बताया कि उनकी टीम को वीरवार देर शाम को गश्त व जांच पड़ताल के दौरान गुप्त सूचना मिली थी कि ऊन मंडी में संदिग्ध किस्म का एक युवक खड़ा है। युवक के पास अवैध हथियार होने की संभावना है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिश देकर युवक को काबू किया। पूछताछ में युवक ने अपनी पहचान अजय पुत्र बिट्टू निवासी किशनपुरा के रूप में बताई। तलाशी लेने पर उसकी पहनी हुई लोयर की जेब से दो देसी पिस्तौल बरामद हुए। बरामद पिस्तौल को खोलकर जांच की तो अनलोड मिले।

प्रभारी इंस्पेक्टर विरेंद्र ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया उसका परिवार में जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। इसी के चलते वह बीते फरवरी माह में यूपी के सहारनपुर में मिले एक युवक से उक्त दोनों देसी पिस्तौल 10 हजार रूपए में खरीदकर लाया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना औद्योगिक सेक्टर 29 में आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर शुक्रवार को आरोपी अजय को माननीय न्यायालय में पेश किया। जहा से उसे 1 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी से गहनता से पूछताछ करने के साथ ही असला सप्लायर के ठीकानों का पता लगा काबू करने का प्रयास करेगी।

*स्मैक सप्लायर गिरफ्तार, भेजा जेल*पानीपत-सीआईए थ्री पुलिस ने 21.80 ग्राम स्मैक तस्करी मामले में सोमवार शाम को आरोपी सप्ल...
12/05/2026

*स्मैक सप्लायर गिरफ्तार, भेजा जेल*

पानीपत-सीआईए थ्री पुलिस ने 21.80 ग्राम स्मैक तस्करी मामले में सोमवार शाम को आरोपी सप्लायर को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान यूपी के सहारनपुर के कोटडा निवासी शोयब के रूप में हुई है।

सीआईए थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर विजय ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया उसने 25 हजार रूपए में पवन को 22 ग्राम स्मैक बेची थी। और स्मैक बेचकर हासिल की नकदी खर्च कर दी। पुलिस ने मंगलवार को आरोपी पवन को 3 दिन की रिमांड अवधी पूरी होने पर और आरोपी सोयब को पूछताछ के बाद माननीय न्यायालय में पेश किया। जहा से दोनों आरोपियों न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।

प्रभारी इंस्पेक्टर विजय ने बताया कि सीआईए थ्री पुलिस ने बीते शुक्रवार को जीटी रोड बबैल मोड़ सर्विस लेन पर करनाल कर्ण विहार कॉलोनी निवासी पवन पुत्र बलकार को 21.80 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया था। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया था वह नशा करने का आदी है। अपनी नशे की लत पूरी करने और शार्टकट तरिके से पैसे कमाने के लिए 3 दिन पहले यूपी के सहारनपुर के कोटडा निवासी शोयब से 22 ग्राम स्मैक कम कीमत पर खरीद कर लाया था। उसने कुछ स्मैक स्वयं नशा करने मे खर्च कर दी। शुक्रवार को वह बची 21.80 ग्राम स्मैक को बेचने के लिए जीटी रोड बबैल मोड़ पर ग्राहक की फिराक में आया था। पुलिस ने थाना सदर में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर शनिवार को आरोपी पवन को माननीय न्यायालय में पेश कर जहा से उसे 3 दिन के पुलिस रिमांड पर पर लेकर पूछताछ करने साथ आरोपी नशा सप्लायर की धरपकड़ शुरू कर दी थी।

*एमडी में एडमिशन दिलाने के नाम पर ठगी करने वाला साइबर ठग यूपी से गिरफ्तार, पानीपत निवासी एमबीबीएस स्नातक से 14 लाख की ठग...
11/05/2026

*एमडी में एडमिशन दिलाने के नाम पर ठगी करने वाला साइबर ठग यूपी से गिरफ्तार, पानीपत निवासी एमबीबीएस स्नातक से 14 लाख की ठगी की थी*

पानीपत-साइबर थाना पुलिस ने एमडी में एडमिशन दिलाने के नाम पर लाखों रूपए की ठगी करने वाले शातिर ठग को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया। आरोपी ने पानीपत निवासी युवती (एमबीबीएस स्नातक) को एमडी (स्नातकोर पाठयक्रम) में एडमिशन दिलाने के नाम पर ठगी की थी। आरोपी की पहचान यूपी के मुजफ्फरनगर के कुटेसरा निवासी शाहदुजमान के रूप में हुई है।

उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय सतीश वत्स ने बताया कि थाना साइबर क्राइम में थाना चांदनी बाग क्षेत्र निवासी डॉक्टर हरसिमरन कोर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह वर्तमान में यू.सी.एम.सी दिल्ली में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही है। उसने वर्ष 2022 में अपनी ग्रेजुएशन पूरी की थी। इसके बाद उसे पोस्ट ग्रेजुएशन करनी थी। सोशल मीडिया प्टेलफार्म इंस्टाग्राम पर उसकी डॉक्टर निखिल नाम से एक व्यक्ति जिसकी आईडी Drnikhil90 से मुलाकात हुई थी। जिससे उसकी पहले इंस्टग्राम पर और बाद में वॉटसअप पर चेट होती रही। डॉक्टर निखिल ने उसको पोस्ट ग्रेजुएशन में एडमिशन दिलाने का आश्वासन देकर किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी लखनऊ में एमडी ड्रामालोजिस्ट में दाखिला कराने की बात कही। उसने डॉक्टर निखिल की बातों पर विश्वास कर लिया और यूपीआई से 14 लाख रूपए उसके बैंक खातों में डलवा दिए। एडमिशन नहीं होने पर उसने घर वालों को यह बात बताई। परिजनों को साथ लेकर केजेएम युनिवर्सिटी लखनऊ गई तो पता चला युनिवर्सिटी में उसका दाखिला नहीं हुआ है। कॉल करने पर डॉक्टर निखिल नंबर बंद मिला तो उसे अपने साथ हुई ठगी का पता चला। उससे एमडी (स्नातकोर पाठयक्रम) में एडमिशन दिलाने के नाम पर 14 लाख रूपए की ठगी कर ली। थाना साइबर क्राइम में डॉक्टर हरसिमरन कोर की शिकायत पर बीएनएस की धारा 318(4) के तहत अभियोग दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच व और आरोपी धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

पुलिस अधीक्षक श्री भूपेंद्र सिंह आईपीएस के संज्ञान में मामला आते ही उन्होंने मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना साइबर क्राइम प्रभारी सब इंस्पेक्टर दीपक व उनकी टीम को आरोपी का पता लगा जल्द से जल्द काबू करने की जिम्मेदारी सौपी। थाना साइबर क्राइम पुलिस ने विभिन्न तकनीकी पहलुओं की जानकारी जुटाकर वारदात का पर्दाफास करते हुए गत बुधवार को आरोपी को यूपी के मुजफ्फनगर के कुटेसरा गांव से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान शाहदुजमान पुत्र मोहम्मद अख्तर निवासी कुटेसरा मुजफ्फरनगर के रूप में बताई। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने ठगी की उक्त वारदात को अंजाम देना स्वीकारा।

उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालस सतीश वत्स ने बताया कि रिमांड के दौरान पुछताछ में आरोपी से चौकाने वाले खुलासे हुए। आरोपी ने पूछताछ बताया वह विभिन्न राज्यों में अब तक 15 से ज्यादा लड़कियों से एडमिशन दिलाने के नाम पर ठगी की वारदात को अंजाम दे चुका है। पूछताछ में आरोपी ने बताया वह दिल्ली के होज खास थाना में दर्ज ठगी के एक मामले में वर्ष 2020 में पकड़ा गया था। मामले में वह जेल से जमानत पर आया हुआ है।

उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालस सतीश वत्स ने बताया पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया उसने 12वीं तक पढ़ाई की हुई है। उसने मेडिकल लाइन की लड़कियों से ठगी करने के लिए चंडीगढ़ पीजीआई के एक डॉटर निखिल के नाम से इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाई। किसी को उस पर शक ना हो इसके लिए उसने आईडी पर चंडीगढ़ पीजीआई कैंपस की फोटो अपलोड की। इसके बाद आरोपी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर मेडिकल प्रोफेशनल्स में जुड़ी ऐसी लड़कियों को टारगेट किया जो एमबीबीएस कर रही है या कर चुकी है। आरोपी उनका रिक्वेस्ट भेजकर बातचित करता और झांसे में लेकर एमडी में दाखिला कराने के नाम पर उनसे ठगी करता। जिस भी लड़की को ठगी का पता चलता आरोपी उसके नंबर को ब्लाक कर देता।

पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया उसने पानीपत निवासी डॉक्टर हरसिमरन कोर से इसी प्रकार सोशल मीडिया पर बातचित कर किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी लखनऊ में एमडी में एडमिशन कराने की बात कहकर झांसे में लिया। विश्वास दिलाने के लिए उसने रेडिफ पर मेल आईडी बनाकर सिमरन को किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी लखनऊ में एडमिशन के नाम की फैक ई मेल की थी। एडमिशन के नाम पर उसने हरसिमरन कौर से विभिन्न बैंक खातों में ऑनलाइन 14 लाख रूपए ट्रांसफर करवा कर ठगी की।

उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय सतीश वत्स ने बताया कि रिमांड के दौरान पुलिस ने आरोपी से गहनता से पूछताछ करने के साथ ही उसके कब्जे से एक मोबाइल फोन, दो सिम कार्ड व खातों में 6 लाख रूपए फ्रीज करवा दिए। पुलिस ने रविवार को आरोपी शाहदुजमान को तीन की रिमांड अवधी पूरी होने पर माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।

हैल्पएज ऑर्फ़नस के 24वे रक्तदान महाशिविर अभूतपूर्व सफ़ल बनाएं: डॉ. भूपेंद्र कादियानयह रक्तदान शिविर भारत माँ व भारतीय सेन...
07/05/2026

हैल्पएज ऑर्फ़नस के 24वे रक्तदान महाशिविर अभूतपूर्व सफ़ल बनाएं: डॉ. भूपेंद्र कादियान

यह रक्तदान शिविर भारत माँ व भारतीय सेना के नाम: मनन सिंगल

द किडनी अस्पताल से डॉ भूपेंद्र कादियान व हैल्पएज ऑर्फन्स के सह-सचिव अर्जुन काठपाल और उप-प्रधान डॉ दीप्ति जैन ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि संस्था द्वारा आगामी *10 मई, 2026* को एक विशाल रक्तदान महाशिविर का आयोजन हुडा सेक्टर-18 स्तिथ द किडनी अस्पताल के प्रांगण में किया जा रहा है जो कि संस्था का 24वां रक्तदान शिविर होगा।

संस्था के संस्थापक एडवोकेट मनन सिंगल ने बताया कि इस रक्तदान महाशिविर का आयोजन केवल भारतीय सेना के जवानो वह उनके परिवार के सदस्यों के लिए किया जा रहा है और साथ ही में दिल्ली कैंट स्तिथ भारतीय सेना के ब्लड बैंक में वर्तमान में चल रही रक्त कि भारी किल्लत व वैश्विक स्तर पर चल रहे युद्ध की वर्तमान स्थिति में तैयार रहने के लिए भी इस रक्तदान महाशिविर का आयोजन किया जा रहा है।

संस्था के सह-संस्थापक गगन दीप सिंह व चीफ मार्केटिंग ऑफिसर विवेक सचदेवा ने शहरवासियों को इस शिविर में तन मन धन से पूर्ण सहयोग देकर अभूतपूर्व सफल बनाने की अपील की।

*युवक पर चाकू के जानलेवा हमला करने के दो आरोपी गिरफ्तार, रंजिशन किया था हमला*पानीपत-सीआईए वन पुलिस ने बबैल रोड के पास यु...
07/05/2026

*युवक पर चाकू के जानलेवा हमला करने के दो आरोपी गिरफ्तार, रंजिशन किया था हमला*

पानीपत-सीआईए वन पुलिस ने बबैल रोड के पास युवक पर चाकू व दरात से जानलेवा हमला करने के दो आरोपियों को बुधवार शाम को सेक्टर 18 में गंदा नाला पुलिया के पास से गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान मनमोहन नगर निवासी हारिश उर्फ सुक्का और सैनी कॉलोनी निवासी साहिल के रूप में हुई है।

सीआईए वन प्रभारी इंस्पेक्टर फूल कुमार ने बताया कि थाना किला में बबैल रोड राम नगर निवासी साहिल पुत्र नसीर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह राम नगर में मैडिकल लैब पर काम करता है। 5 अप्रैल की शाम वह भारत नगर से अपने जानकार समीर के साथ बाइक पर पीछे बैठकर जा रहा था। रोहिल्ला मेडिकल स्टोर के पास वह बाइक से उतकर गया और खाली प्लाट में पेशाब करने लगा। तभी पीछे से उसके कुल्हे पर चाकू से हमला कर दिया। पीछे मुड़कर देखा तो सुक्का पुत्र राशिद खड़ा था और साहिल व एक अन्य लड़का स्पलेंडर बाइक पर बैठे हुए थे। लड़के के हाथ में नारियल काटने वाला दा (दरात) था। आरोपी उसको जबरदस्ती बाइक पर बीच में बैठाकर सुक्के के घर के पास ले गए। वहा नीचे गिराकर उसके परिवार के सदस्यों ने लात, घुस्से से पीटाई करने के साथ गंडासी से चोट मारी। आरोपी सुक्का ने उसको पेरों में डालकर माफी मांगने के लिए कहा और कमर में चाकू मारा। भीड़ को इक्कठी होते देख तीनों आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए चोट मारकर फरार हो गए। सुक्का उससे पुरानी रंजिश रखता है। इसी के चलते सभी आरोपियों ने मिलकर तेजधार हथियार से चोट मारी। परिजन उसको इलाज के लिए सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टर ने उसको इलाज के लिए रोहतक पीजीआई के लिए रैफर कर दिया। बाद में उसको सनौली रोड पर वन लाईफ अस्पताल में इलाज के लिए दाखिल करवाया गया। थाना किला में साहिल की शिकायत पर अभियोग दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच व आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

प्रभारी इंस्पेक्टर फूल कुमार ने बताया सीआईए वन टीम ने अपने सोर्स एक्टिव कर बुधवार को आरोपी हारिश उर्फ सुक्का और साहिल को सेक्टर 18 में गंदा नाला पुलिया के पास से गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने फरार अपने दो अन्य साथी आरोपियों के साथ मिलकर उक्त वारदात को अंजाम देना स्वीकारा। पूछताछ में आरोपी हारिश उर्फ सुक्का ने पुलिस को बताया करीब 3 महीने पहले साहिल और अन्य ने उसके साथ मारपीट कर चोट मारी थी। इसकी रंजिश रखते हुए उसने अपने साथी आरोपी नीरज, साहिल और समीर के साथ मिलकर साजिश रच 5 अप्रैल को साहिल पर चाकू व दरात से हमला कर फरार हो गए ।
पुलिस ने वीरवार को दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उन्हे 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपियों से वारदात में प्रयुक्त चाकू, बाइक बरामद करने और फरार इनके साथी आरोपियों के ठीकानों का पता लगा काबू करने का प्रयास करेगी।

कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी की एनुअल एथलेटिक मीट में आर्य कॉलेज का शानदार प्रदर्शनपानीपत- कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, कुरुक्ष...
07/05/2026

कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी की एनुअल एथलेटिक मीट में आर्य कॉलेज का शानदार प्रदर्शन
पानीपत- कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, कुरुक्षेत्र के द्वारा आयोजित एनुअल एथलेटिक मीट 2025-26 में आर्य कॉलेज के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कई पदक अपने नाम किए। वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन पाँच और छ मई को कुरुक्षेत्र के गुरु द्रोणाचार्य स्टेडियम करवाया गया। प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे।
निशांत — 1500 मीटर रजत, 5000 मीटर रजत
विजय — 800 मीटर स्वर्ण
विपिन — 5000 मीटर स्वर्ण
निखिल — 1500 मीटर रजत
रितिका — लंबी कूद स्वर्ण
आंचल — 200 मीटर स्वर्ण
खुशी — हैमर थ्रो स्वर्ण
ऋषव — 100 मीटर रजत
रिले प्रतियोगिताएं:
4×400 मीटर रिले (निशांत, अंकुर, विजय, निखिल) — रजत पदक
4×100 मीटर रिले (विनय, अंकुर, निखिल, ऋषव) — कांस्य पदक
कॉलेज प्राचार्य प्रो. डॉ. जगदीश गुप्ता ने बताया कि यह शानदार प्रदर्शन खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत और कोच के मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने कहा कि आर्य कॉलेज शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी हमेशा अग्रणी रहा है।आर्य कॉलेज के खिलाड़ियों ने एक बार फिर खेलों में अपनी उत्कृष्टता साबित की है I
शारीरिक शिक्षा विभाग के अध्यक्ष डॉ. राजेश तूर्ण ने कहा कि मैदान पर खिलाड़ियों का जज्बा देखने लायक था और यह प्रदर्शन भविष्य के खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा बनेगा। उन्होंने यह भी बताया कि कई खिलाड़ियों का चयन यूनिवर्सिटी स्तर पर हुआ है, जो बेहतरीन प्रशिक्षण का प्रमाण है।
इस अवसर पर कॉलेज की उपाचार्या डॉ. अनुराधा सिंह, प्राध्यापक राजेंद्र देशवाल, राजा तोमर, सुनील पहल, अनूप गुलिया और प्राध्यापिका रजनी भी उपस्थित रहीं।

*नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान, पुलिस ने गोयला खुर्द गांव के सरकारी स्कूल में विद्यार्थियों को व गांव में डोर टू डोर ग्रा...
05/05/2026

*नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान, पुलिस ने गोयला खुर्द गांव के सरकारी स्कूल में विद्यार्थियों को व गांव में डोर टू डोर ग्रामीणों को नशे के खिलाफ किया जागरूक*

पानीपत-पुलिस अधीक्षक श्री भूपेंद्र सिंह आईपीएस के नेतृत्व में पानीपत पुलिस जिले को नशा मुक्त बनाने की दिशा में जागरूकता अभियान चलाए हुए है। इसी कड़ी में पुलिस की नशा मुक्त अभियान की टीम ने मंगलवार को गोयला खुर्द गांव के सरकारी स्कूल में पहुंचकर विद्यार्थियों से संवाद स्थापित कर नशे के दुष्परिणामों की जानकारी देकर जागरूक किया।
टीम ने इस दौरान विद्यार्थियों को नशे के सेवन से होने वाले शारीरिक, मानसिक और सामाजिक नुकसान के बारे में विस्तार से बताया। टीम द्वारा बताया गया कि नशा करने से व्यक्ति का स्वास्थ्य तो बिगड़ता ही है, साथ ही उसका सामाजिक जीवन, शिक्षा और भविष्य भी प्रभावित होता है। इस दौरान विद्यार्थियों को शपथ दिलाई गई कि वे स्वयं नशे से दूर रहेंगे और दूसरों को भी इसके खिलाफ जागरूक करेंगे। इसके साथ ही टीम ने गांव में डोर टू डोर जाकर ग्रामीणों को नशे के खिलाफ जागरूक किया।

अभियान के जिला नोडल अधिकारी उप पुलिस अधीक्षक प्रणय कुमार ने कहा कि युवाओं को नशे की गर्त से बचाने के लिए पुलिस लगातार प्रयासरत है। इसी कड़ी में जागरूक्ता कार्यक्रम आयोजित कर विद्यार्थियों व आमजन को जागरूक किया जा रहा है। नशे को जड़ से मिटाने के लिए युवाओं को आगे आना होगा। उन्हे खुद नशे के दूर रहकर अन्य लोगों को भी जागरूक करना होगा। उन्होने विद्यार्थियों को नशे से रहने का आहवान किया और कहा युवा पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में अपना जीवन सवारे। इसके साथ आमजन से भी अपील की है कि आसपास में नशा बिक रहा है या कोई नशे का आदी है तो उसकी सूचना जिला पुलिस को या फिर नेशनल नारकोटिक्स MANAS हेल्प लाइन 1933 पर दे। सूचना देने वाले की पहचान भी गुप्त रखी जाएगी।

*एंटी नारकोटिक्स सेल पुलिस टीम ने 16.62 ग्राम हेरोइन सहित नशा तस्कर को किया गिरफ्तार* पानीपत-पुलिस अधीक्षक श्री भूपेंद्र...
05/05/2026

*एंटी नारकोटिक्स सेल पुलिस टीम ने 16.62 ग्राम हेरोइन सहित नशा तस्कर को किया गिरफ्तार*

पानीपत-पुलिस अधीक्षक श्री भूपेंद्र सिंह आईपीएस के मार्गदर्शन में एंटी नारकोटिक्स सेल पुलिस ने समालखा में जौरासी रोड पर एक युवक को 16.62 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान समालखा गांधी कॉलोनी निवासी रविंद्र उर्फ घोड़ा के रूप में हुई है।

एंटी नारकोटिक्स सेल इंचार्ज सब इंस्पेक्टर सुभाष ने बताया कि उनकी टीम सोमवार शाम को गश्त के दौरान समालखा में बस अड्डा के पास थी। टीम को तभी गुप्त सूचना मिली कि समालखा जौरासी रोड पर हनुमान मंदिर के पास समालखा निवासी रविंद्र मादक पदार्थ लेकर बेचने की फिराक में घूम रहा है। सूचना को पुख्ता मानते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो सामने खड़ा युवक पुलिस टीम को देखकर भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए कुछ कदमों पर ही युवक को काबू किया। पूछताछ में उसने अपनी पहचान रविंद्र उर्फ घोड़ा पुत्र नरेश निवासी गांधी कॉलोनी समालखा के रूप में बताई।
पुलिस टीम ने नियमानुसार ड्यूटी मेजिस्ट्रेट तहसीलदार मतलौडा विरेंद्र गिल की मौजूदगी में युवक की तलाशी ली तो उसकी पहनी हुई लोअर की जेब से पोलिथीन में पैक हेरोइन (नशीला पदार्थ) बरामद हुई। बरामद हेरोइन का वजन करने पर 16.62ग्राम पाया गया।

इंचार्ज सब इंस्पेक्टर सुभाष ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया वह शार्टकट तरिके से पैसे कमाने के लिए 7/8 दिन पहले यूपी के बरेली में एक युवक से 30 ग्राम हेरोइन कम कीमत पर खरीद कर लाया था। उसने कुछ हेरोइन राह चलते अज्ञात नशा करने वालो को बेच दी। वह बची 16.62 ग्राम हेरोइन को बेचने के लिए समालखा जौरासी रोड पर ग्राहक की फिराक में घूम रहा था। थाना समालखा में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर पुलिस ने मंगलवार को आरोपी रविंद्र उर्फ घोड़ा को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी से गहनता से पूछताछ करने के साथ ही नशा सप्लायर के ठीकानों का पता लगा काबू करने का प्रयास करेगी।

*अवैध देसी पिस्तौल सहित आरोपी गिरफ्तार*पानीपत- सीआईए थ्री पुलिस ने चौटाला रोड पर पावर हाउस के पास एक युवक को अवैध देसी प...
28/04/2026

*अवैध देसी पिस्तौल सहित आरोपी गिरफ्तार*

पानीपत- सीआईए थ्री पुलिस ने चौटाला रोड पर पावर हाउस के पास एक युवक को अवैध देसी पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान सिवाह निवासी नवीन के रूप में हुई है।

सीआईए थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर विजय ने बताया कि उनकी टीम सोमवार शाम को गश्त के दौरान सिवाह बस अड्डे पर थी। टीम को तभी गुप्त सूचना मिली की एक युवक चौटाला रोड पर पावर हाउस के पास खड़ा है। युवक के पास अवैध हथियार होने की संभावना है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिश देकर युवक को काबू किया। पूछताछ युवक ने अपनी पहचान नवीन पुत्र जय किशन निवासी सिवाह के रूप में बताई। तलाशी लेने पर उसकी पहनी हुई जींस पेंट की आट से एक देसी पिस्तौल बरामद हुआ। देसी पिस्तौल को खोलकर जांच की तो अनलोड मिला।

प्रभारी इंस्पेटर विजय ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया उसको अवैध हथियार रखने का शौक है। वह हथियार रखने का शौक पूरा करने के लिए करीब 1 महिना पहले यूपी के बागपत में एक अज्ञात युवक से 30 हजार रूपए में उक्त देसी पिस्तौल खरीदकर लाया था। बाद में वह अवैध देसी पिस्तौल को साथ लेकर चलने लगा। पुलिस ने आरोपी नवीन के खिलाफ थाना औद्योगिक सेक्टर 29 में आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर मंगलवार को आरोपी को माननीय न्यायायल में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।

*अपना लाइसेंसी हथियार दूसरे को देने वाला गिरफ्तार*पानीपत- सीआईए टू पुलिस ने दोस्त को अपना लाइसेंसी हथियार व जिंदा रौद दे...
28/04/2026

*अपना लाइसेंसी हथियार दूसरे को देने वाला गिरफ्तार*

पानीपत- सीआईए टू पुलिस ने दोस्त को अपना लाइसेंसी हथियार व जिंदा रौद देने वाले व्यक्ति को सोमवार को अनाज मंडी से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान सोनीपत के बुसाना गांव निवासी सुधीर के रूप में हुई है।

सीआईए टू प्रभारी इंस्पेक्टर विरेंद्र ने बताया कि उनकी टीम ने बीती 22 अप्रैल को अवैध रिवाल्वर व 6 जिंदा रौंद के साथ सोनीपत के बुसाना गांव निवासी राहुल उर्फ भोलू को गिरफ्तार किया था। पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि थाना शहर के नजदीक सर्विस लाइन पर काले रंग की एक स्कॉर्पियो गाड़ी खड़ी है। गाड़ी में एक लड़का बैठा है, जिसके पास अवैध हथियार हो सकता है। पुलिस ने दबिश देकर आरोपी राहुल उर्फ भोलू को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया था वह और कवि गांव निवासी अजीत उर्फ जीता काफी समय से दोस्त है। अजीत जानलेवा हमले के एक मामले में जेल से बेल पर आया हुआ है। अजीत की 22 अप्रैल को पानीपत माननीय न्यायालय में तारिख थी। अजीत ने उसको अपने साथ चलने और गाड़ी व असला के साथ आने के लिए कहा था। वह 22 अप्रैल को गांव निवासी अपने दोस्त चाहत की स्कार्पियो गाड़ी और सुधीर से उसकी लाईसेंसी रिवाल्वर व 6 जिंदा रौंद मांग रौब दिखाने के लिए अजीत के पास गया। अजीत ने तारिख के बाद कहा उसको थाना शहर में कुछ काम है। वह थाना शहर के पास फोरलेन पर गाड़ी खड़ी कर अजीत उर्फ जीता का इंतजार कर रहा था।
पुलिस ने थाना शहर में आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर आरोपी राहुल को माननीय न्यायालय में पेश कर जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजने के बाद आरोपी सुधीर की धरपकड़ शुरू कर दी थी।

प्रभारी इंस्पेक्टर विरेंद्र ने बताया कि आरोपी सुधीर ने अपना लाइसेंसी रिवाल्वर व 6 जिंदा रौंद अपने दोस्त आरोपी राहुल उर्फ भोलू को देना स्वीकारा। पूछताछ में आरोपी ने बताया राहुल ने दोस्तों में रौब दिखाने के लिए लाइसेंसी हथियार देने के लिए कहा था तो उसने अपना लाइसेंसी रिवाल्वर व 6 जिंदा रोंद दे दिए थे। पूछताछ के बाद पुलिस ने सोमवार को आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसकी पर्सनल बेल बांड पर जमानत हो गई।

Address

Panipat

Telephone

+919034775517

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Vision of peace posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Vision of peace:

Share