15/06/2026
मंगल भवन अमंगल हारी।
द्रवहु सुदशरथ अजिर बिहारी।। मान्यवर बन्धुओ: जय श्रीराम "धर्म प्रेमी सज्जनों आगामी 16 जुन मंगलवार "श्री रघुनाथ धाम" के स्थापना दिवस के उपलक्ष मे महन्त श्री खुशहाल दास जी महाराज (गद्दीनशीन सत जिन्दा कल्याणा कलानौर) के पावन सानिध्य में सांय 6 बजे से एक विशाल "भजन संध्या" भईया रवि आहूजा के भावविभोर संकीर्तन से प्रारम्भ होगी।
इस भव्य समारोह मे श्रीमति डा. अर्चना गुप्ता (प्रदेशाध्यक्ष भा. ज. पा. हरियाणा) बतौर विशिष्ट अतिथि शिरकत करेंगी। जिनका स्वागत-सम्मान नगर की विभिन्न संस्थाएं करेंगी।
अत: इस दिव्य सत्संग समारोह मे आप सभी सम्मानित सदस्यगण सपरिवार सादर आमन्त्रित हैं।
विशेष आग्रह: कार्यक्रम ठीक शाम 6 बजे शुरू हो जायेगा लगभग रात्रि 8 बजे मुख्य अतिथि का स्वागत, 8:30 बजे महाराज जी के आशीर्वाद प्रवचन और 9 बजे आरती, अरदास एवं अमृततुल्य भण्डारा कृप्या समय पर पधारकर उत्सव की शोभा बढ़ाए ओर पुन्यलाभ अर्जित करें। धन्यवाद