03/04/2026
आज हरियाणा ओलंपिक संघ के माननीय अध्यक्ष कैप्टन जसविंदर मीनू बेनीवाल जी ने भिवानी में पूर्व सांसद चौधरी जंगबीर सिंह जी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
उनका जीवन देश सेवा, समर्पण और संघर्ष का प्रेरणादायक उदाहरण रहा। भारतीय सेना में एक फौजी के रूप में सेवा देते बहादुरी का परिचय देते हुए उन्होंने 1962 और 1965 के युद्धों में साहसपूर्वक भाग लिया।
ऐसे वीर सपूत एवं महान व्यक्तित्व को कोटि कोटि नमन। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपनें श्री चरणों मे स्थान दें और शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।