16/05/2026
Stories from the field 💌
आज मैं खुद से लड़ रहा था, सोच रहा था कि आज की विजुअल आर्ट गतिविधि बच्चों के लिए कैसे आसान और मजेदार बनाऊँ। शुरुआत में हमने “Air Draw” खेला ताकि वे आराम से मूवमेंट और कल्पना से जुड़ सकें। फिर उन्हें कुछ छोटी-छोटी घटनाओं के प्रॉम्प्ट दिए और कहा कि उसी के आधार पर ड्राइंग बनाओ। बच्चे छोटे-छोटे समूहों में बैठे और पूरे उत्साह के साथ काम करने लगे — उनकी ऊर्जा देखकर मन खुश हो गया।
मैंने ग्रीन बोर्ड पर चॉक से तीन दृश्य बनाए — तेज हवा का दृश्य, किताब पढ़ रहे बच्चों का दृश्य और एक और साधारण सा पल। पहले उनसे उन घटनाओं के बारे में पूछा, उनकी बातें सुनीं, फिर कहा कि इन्हीं को हम विजुअल आर्ट कहते हैं — जब हम किसी चीज़ को देखकर उसे कागज़ पर दिखाते हैं। गतिविधि के बाद बच्चों से कहा गया कि वे दिए गए प्रॉम्प्ट के आधार पर किताबें ढूंढ कर पढ़ें ताकि उनकी कल्पना और बढ़े।
🖊️
Satnam
📍GPS Sanjay Nagar
Learning Righttoeducation Ruraleducation