11/10/2026
नमस्कार 🙏
मैंने पिछले कुछ समय से एक छोटा-सा प्रयास शुरू किया है, जिसमें हम कन्या पूजन के दौरान हलवा-पूरी देने की बजाय कन्याओं को ऐसी उपयोगी, reusable और eco-friendly चीज़ें देने का प्रयास करते हैं, जो उनके रोज़मर्रा के काम आएँ और लंबे समय तक उपयोग की जा सकें।
हमारी कोशिश रहती है कि उन्हें जूट के बैग, स्टील के टिफिन, स्टील के ग्लास या बच्चों के लिए ऐसी ही अन्य उपयोगी चीज़ें दी जाएँ, जिससे स्वास्थ्य और पर्यावरण—दोनों का ध्यान रखा जा सके। 🌱
आप भी इस छोटे-से प्रयास में अपना सहयोग दे सकते हैं। अगर आपके पास बच्चों के लिए ऐसी कोई useful और reusable चीज़ हो, जिसे आप देना चाहें, तो हमें जरूर दें।
आइए, इस नवरात्रि मिलकर कन्या पूजन को सेवा, स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण से जोड़ें और इस पहल को थोड़ा और बड़ा और meaningful बनाएँ। ❤️🙏
धन्यवाद। 🌸