17/02/2025
आज दिनांक 15/2/2025 को आम सभा का कार्यक्रम कस्तूरबा महिला विकास समिति में आयोजित किया गया।
जिसमे मुख्य अतिथि
श्रीमान मुकेश जैन सर
श्रीमान प्रकाश कोली सर
सम्मिलित हुए ।
आम सभा में फैडरेशन अध्यक्ष "श्रीमती तारा शर्मा" द्वारा प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया।
जिसमें उन्होंने पूरे साल जो भी कार्य फैडरेशन द्वारा किया जाता हैं उन सभी कार्यों को महिलाओ के साथ साझा किया और महिलाओ को अंबुजा फाउन्डेशन व सरकारी योजनाओं द्वारा जो भी लाभ मिला है उन सभी के बारे में बताया गया ।
इसके अलावा आने वाले वर्ष में जो भी कार्य होने है उस कार्ययोजना के बारे में भी महिलाओ को जानकारी दी गई, जैसे
1. SHG में 1000 महिलाओ को जोड़ना
2. आने वाले समय में 100 SHG पूरे करना
3. 120 लखपति सखी बनाना
4. सभी SHG के आने वाले समय मेंअपने नए उद्पाद बनाना
5. समूहों में बचत राशि को बढ़ाना ।
इन सभी के साथ ही श्रीमान मुकेश जैन सर ने महिलाओ के साथ बातचीत कर उन्हे प्रोत्साहित किया