Jamiat Youth Club Banaskantha

Jamiat Youth Club Banaskantha Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Jamiat Youth Club Banaskantha, Youth Organization, Palanpur.

03/10/2025

#पैगंबर की शान और प्रशंसा में नारों और पोस्टरों पर कार्रवाई घोर अन्याय।
- जमीअत उलमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना #महमूद मदनी ने कहा कि पैगंबर के प्रेम में मुसलमान किसी भी बलिदान से नहीं हिचकिचाता।
- हालांकि यह भी कहा कि पैगंबर के व्यक्तित्व की पवित्रता का ध्यान रखते हुए इसे किसी प्रतिक्रिया या विरोध का विषय न बनाया जाए।
नई दिल्ली, 30 सितंबर 2025। जमीअत उलमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना महमूद असद मदनी ने "आई लव मोहम्मद" जैसे नारों और पोस्टर्स पर उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा की जाने वाली कार्रवाइयों को घोर अन्याय और चिंताजनक बताते हुए इसकी कठोर शब्दों में निंदा की है। मौलाना मदनी ने कहा कि हम मुसलमान, पैगंबर मोहम्मद (सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम) से प्रेम, आज्ञा पालन और अनुसरण के परिणामस्वरूप ही अल्लाह की खुशी हासिल करते हैं। अगर अल्लाह की प्रेम-दृष्टि हमें प्राप्त होती है, तो वह केवल पैगंबर मोहम्मद (सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम) के माध्यम से ही प्राप्त होती है। पैगंबर के बिना हमारा सब कुछ अधूरा है। इसलिए मुसलमान इस संबंध में हर तरह का बलिदान देने से पीछे नहीं हटता।
हालांकि, मौलाना मदनी ने इस तथ्य की ओर भी ध्यान दिलाया कि इस्लाम के मानने वालों की वास्तविक जिम्मेदारी यह है कि वह पैगंबर मोहम्मद (सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम) को अपने जीवन का आदर्श और मार्गदर्शक बनाएं और उनके व्यक्तित्व को किसी भी प्रतिक्रिया या विरोध का विषय न बनाया जाए, यह आप (सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम) के सम्मान और पवित्रता के लिए भी जरूरी है। अल्लाह ने आप सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम को करुणा और प्रेम का स्रोत बनाया है, आप का संदेश सार्वभौमिक है और सबके लिए समान रूप से पवित्र है।
मौलाना मदनी ने उत्तर प्रदेश सरकार से जोरदार मांग की है कि जनभावनाओं और धार्मिक पेशवाओं का सम्मान किया जाए और केवल नारों और पोस्टरों के आधार पर लोगों को गिरफ़्तार कर जेल में डालने के अन्यायपूर्ण कृत्य से बचा जाए। इसके साथ ही, मौलाना मदनी ने मुस्लिम युवाओं से धैर्य, विवेस, कानूनी एवं लोकतांत्रिक तरीकों के माध्यम से अपना पक्ष रखें और दुश्मनों के षडयंत्रों और चालबाजियों से सतर्क रहें।

🌍 जमीयत यूथ क्लब (JYC) – भारत स्काउट एंड गाइड के विज़न के साथ 🌍✅ मिशनजमीयत यूथ क्लब (JYC) का मिशन है कि हर नौजवान, बच्चा...
03/10/2025

🌍 जमीयत यूथ क्लब (JYC) – भारत स्काउट एंड गाइड के विज़न के साथ 🌍

✅ मिशन
जमीयत यूथ क्लब (JYC) का मिशन है कि हर नौजवान, बच्चा और बच्ची अनुशासन, सेवा और लीडरशिप के रास्ते पर चले। भारत स्काउट एंड गाइड के सिस्टम को अपनाकर JYC का मक़सद है – बेहतर इंसान, बेहतर लीडर और बेहतर समाज तैयार करना।

✅ विज़न
👉 आने वाले कल के लिए ऐसे नौजवान तैयार करना जो मुल्क और मिल्लत की रहनुमाई कर सकें।
👉 स्काउटिंग की ट्रेनिंग के ज़रिए बच्चों और बच्चियों को ज़िम्मेदार, साहसी और ईमानदार बनाना।
👉 हर सदस्य को सेवा, भाईचारा और नेतृत्व की रोशनी से जोड़ना।

⚜️ JYC – स्काउटिंग सिस्टम से मिलने वाले फायदे

1️⃣ लीडरशिप (Leadership) – हर बच्चा और नौजवान कमांड और मैनेजमेंट सीखता है।
2️⃣ अनुशासन (Discipline) – हर हालात में संयम और नियमों के साथ खड़े रहना।
3️⃣ टीमवर्क और मैनेजमेंट – मिलकर काम करना, फैसले लेना और समाज की जिम्मेदारी निभाना।
4️⃣ सेल्फ–कॉन्फिडेंस और हिम्मत – मुश्किल वक़्त में भी डटे रहना और दूसरों को सहारा देना।
5️⃣ समाज सेवा (Social Service) – राहत अभियान, हेल्थ सपोर्ट, एजुकेशन, और इमरजेंसी रिस्पॉन्स।
6️⃣ बच्चों और बच्चियों के लिए समान मौका – दोनों को बराबर ट्रेनिंग और जिम्मेदारी।
7️⃣ नेशनल और ग्लोबल पहचान – JYC के नौजवान पूरी दुनिया में लीडरशिप और इंसानियत की पहचान पाएंगे।

⚠️ JYC – आफ़ात में इंसानी मदद

👉 कुदरती आफ़ात (Natural Disasters) – बाढ़, भूकंप, भूस्खलन, तूफ़ान, महामारी जैसी मुसीबतों में JYC राहत और बचाव टीम बनाकर तुरंत मदद पहुँचाएगा।

👉 मानव सर्जित आफ़ात (Man-Made Disasters) – दंगे, नफरत, नशा, बेरोज़गारी, सड़क हादसे, झूठे मुक़दमे जैसी मुश्किलात में JYC नौजवानों को कानूनी, मानसिक और सामाजिक सहारा देगा।

💡 युवा ही बैकबोन हैं!
किसी भी राजनीतिक पार्टी हो या कोई बड़ी तंजीम – उसकी सबसे बड़ी ताक़त उसकी यूथ विंग होती है। वही नौजवान असल में उसका भविष्य और रीढ़ की हड्डी होते हैं।
👉 अगर आज JYC को मज़बूत किया जाए, तो कल यही नौजवान जमीयत और पूरी मिल्लत की असल ताक़त साबित होंगे।

🛠️ JYC की हालिया सेवाएँ – पंजाब और जम्मू-कश्मीर

🌊 पंजाब बाढ़ राहत – जब पंजाब बाढ़ से जूझ रहा था, JYC टीम ने प्रभावित इलाक़ों में पहुँचकर सैकड़ों परिवारों तक राशन और जरूरी सामान पहुँचाया। कठिन हालात और पानी से घिरे रास्तों में भी स्काउट्स और रोवर्स ने अपनी जान की परवाह किए बिना मदद पहुँचाई।

⛰️ जम्मू-कश्मीर (रियासी) भूस्खलन राहत – मौलाना महमूद मदनी साहब की रहनुमाई में JYC स्काउट्स ने 66 घंटे का कठिन सफ़र तय किया और 300 परिवारों तक राशन पहुँचाया। स्थानीय लोग और राज्य के पूर्व मंत्री भी मौजूद रहे और जमीअत की इस सेवा को बड़ा सहारा बताया।

यह सिर्फ़ शुरुआत है – JYC नौजवान हर आपदा में इंसानियत की सेवा और समाज की सुरक्षा के लिए तैयार खड़े हैं।

जमीयत यूथ क्लब = भारत स्काउट एंड गाइड + मिल्लत की खिदमत
यह सिर्फ एक तंज़ीम नहीं, बल्कि एक स्कूल ऑफ लीडरशिप और इंसानी सेवा है – जहाँ से निकलने वाले नौजवान मुल्क़ और मिल्लत दोनों के लिए सबसे बड़ा सहारा साबित होंगे।

📢 नौजवानों, बच्चों और बच्चियों!
👉 JYC से जुड़ना सिर्फ एक क्लब से जुड़ना नहीं, बल्कि अपने कल, अपने समाज और अपने मुल्क के लिए एक क़दम बढ़ाना है।

🌟 आइए – जमीयत यूथ क्लब का हिस्सा बनें,
क्योंकि आप ही कल के लीडर और रहनुमा हैं!

✍️ Karim Bafan Boxer

22/09/2025
08/09/2025

देश मे जब भी कोई कुदरती आपदा(आफ़त )आती है तो मदद करने मे #जमीयत_उलमा_ए_हिन्द के लोग सबसे आगे होते हैं! 🫶♥️
Hindustan jindabad 🇮🇳

पंजाब बाढ़ पीड़ितों के लिए जमीयत उलेमा-ए-हिंद उत्तराखंड ने किया 50 लाख का ऐलान
06/09/2025

पंजाब बाढ़ पीड़ितों के लिए जमीयत उलेमा-ए-हिंद उत्तराखंड ने किया 50 लाख का ऐलान

06/09/2025

आवाज़-द वॉयस को दिए गए एक इंटरव्यू में Jamiat Ulama-i-Hind के राष्ट्रीय अध्यक्ष Maulana Mahmood Madani साहब ने भारतीय मुसलमानों की स्थिति और अन्य मुद्दों पर बात की।

05/09/2025

मेरे बाप- दादा को देश के स्वतंत्रता संग्राम में मुल्क की 6 जेलों में रखा गया, और यह आज मुझे बांग्लादेश भेज देंगे.
~मौलाना महमूद मदनी

मैं कहता हूँ, देश में जो नफरती चिंटू लोग हैं उन्हें पकिस्तान चले जाना चाहिए.
~मौलाना महमूद मदनी

असम दौरे पर पहुंचे जमियत चीफ़, मौलाना महमूद मदनी साहब का मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा शर्मा को दो टूक जवाब

04/09/2025

🇮🇳 मुल्क संविधान से चलेगा, किसी CM या PM की दादागिरी से नहीं!👎

Himanta Biswa Sarma,

आपने शपथ ली है संविधान की।
अगर हुकूमत करनी है तो संविधान के दायरे में रहकर करो।
अगर संविधान की धज्जियाँ उड़ाओगे,
सुप्रीम कोर्ट के आदेशों को ठुकराओगे,
और मज़लूमों पर ज़ुल्म करोगे—
तो याद रखो, तुम्हारे सामने सिर्फ़ Maulana Mahmood Madani मौलाना महमूद मदनी ही नहीं,
बल्कि पूरी Jamiat Ulama-i-Hind और पूरा भारतवासी हर समाज खड़ा मिलेगा।

⚖️ कोई कितना भी ताक़तवर क्यों न हो,
हम ताक़त के नशे में चूर लोगों को साफ़ बताना चाहते हैं:
हमारे पास संविधान, इंसाफ़ और भाईचारे की अवाम साथ है।
तुम्हारी ताक़त हमारे जूतों की नोक पर है।

📢 और अल्ल-एलान कहते हैं —
ना हमने अंग्रेज़ों की गुलामी कुबूल की,
ना उनकी नाजायज़ औलादों की कभी करेंगे। ✊

जमीअत उलमा-ए-हिंद की तारीख़ इसका सबूत है।
गांधी, नेहरू और तमाम रहनुमाओं ने वादा किया था कि
यह मुल्क सेक्युलर रहेगा, हर नागरिक को बराबर का हक़ मिलेगा।
आज हम उसी वादे और उसी संविधान की हिफ़ाज़त के लिए खड़े हैं।

*✍️A. K. Bafan*

03/09/2025

महमूद मदनी साहब ने असम पहुँच कर मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा को ललकारा और कहा कि मैं आ गया हूँ आपके राज्य में। मुझे निकाल कर दिखाए आप भारत से।
आपको बताता चलू कि महमूद मदनी साहब के बाप दादा अंग्रेज़ी हुकूमत के साथ साथ आज़ादी के बाद भी भारतीय हुकूमत के तानाशाह रवैये के ख़िलाफ़ लड़ते रहे थे।उसी विरासत को महमूद मदनी साहब ने क़ायम रखा है।

मौलाना महमूद मदनी साहब ने असम में पीड़ित परिवारों से मुलाकात की और इंसाफ़ की लड़ाई को और मज़बूत करने का ऐलान किया।मौलाना...
01/09/2025

मौलाना महमूद मदनी साहब ने असम में पीड़ित परिवारों से मुलाकात की और इंसाफ़ की लड़ाई को और मज़बूत करने का ऐलान किया।

मौलाना महमूद मदनी ने कहा हम जेल जाने को तैयार हैं,
लेकिन इंसाफ़ की लड़ाई से कभी पीछे नहीं हटेंगे।
हमारी जंग उन लोगों के ख़िलाफ़ है जो अदालत के आदेशों की अनदेखी करते हैं, मासूमों को बेघर करते हैं, और क़ानून की जगह डर, धमकी और ज़बरदस्ती का इस्तेमाल करते हैं। ये सिर्फ़ इंसाफ़ पर नहीं, बल्कि इंसानियत पर हमला है।

जमीयत उलेमा-ए-हिंद हमेशा से मज़लूमों के साथ खड़ी रही है और हमेशा खड़ी रहेगी। इस जंग के लिए फांसी के फंदे तक का सामना करने को तैयार हैं।

28/05/2025

Address

Palanpur

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Jamiat Youth Club Banaskantha posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Jamiat Youth Club Banaskantha:

Share