UMEED Foundation PAKUR

UMEED Foundation PAKUR Umeed foundation is a non profit organization committed to sympathy, care and empowerment.

Our mission is to serve vulnerable Communities by protecting uplifting women and nurturing children, through grassroots efforts, education.
जहां निराशा वहां उमीद

प्रकृति की गोद और इबादत का अद्भुत सुकून! 🌿​हिरणपुर के हाथकाठी स्थित ईदगाह पहाड़ पर इस बार ईद-उल-अजहा की नमाज़ का नज़ारा ...
28/05/2026

प्रकृति की गोद और इबादत का अद्भुत सुकून! 🌿

​हिरणपुर के हाथकाठी स्थित ईदगाह पहाड़ पर इस बार ईद-उल-अजहा की नमाज़ का नज़ारा बेहद रूहानी और मनमोहक रहा। चारों तरफ बिछी हरियाली की चादर और सुबह का सुनहरा मौसम... ऐसा लग रहा था मानो हम सिक्किम या गंगटोक की किसी खूबसूरत वादी में हों।

​नमाज़ के बाद हर कोई कुदरत के इस बेमिसाल सौंदर्य को बस निहारता ही रह गया। इबादत और प्रकृति का यह संगम सच में सुकून देने वाला था।
​उम्मीद फाउंडेशन की ओर से आप सभी को इस खूबसूरत और शांतिपूर्ण पर्व की ढेरों मुबारकबाद! 🌙🤝

उम्मीद
27/05/2026

उम्मीद

✨ त्योहार की असली खुशी सबके साथ बांटने में है! ✨उम्मीद फाउंडेशन के युवाओं ने बांटी खुशियां, ईद-उल-अजहा पर गरीब विधवा महि...
26/05/2026

✨ त्योहार की असली खुशी सबके साथ बांटने में है! ✨

उम्मीद फाउंडेशन के युवाओं ने बांटी खुशियां, ईद-उल-अजहा पर गरीब विधवा महिलाओं की घर-घर जाकर की आर्थिक मदद

ईद-उल-अजहा (बकरीद) के मुकद्दस मौके पर हाथकाठी के नौजवानों ने 'उम्मीद फाउंडेशन' के जरिए समाज में एक नई रोशनी फैलाने की कोशिश की है।
इस पावन अवसर पर हमारी टीम ने गांव की उन गरीब और बेसहारा विधवा माताओं-बहनों तक पहुंचने का प्रयास किया, जिन्हें हमारी मदद की जरूरत है। हमारे सदस्यों ने किसी को अपने पास नहीं बुलाया, बल्कि खुद घर-घर जाकर उन्हें आर्थिक सहायता सौंपी। मकसद सिर्फ इतना था कि समय रहते वे भी अपनी जरूरत का सामान ले सकें और उनके घरों में भी बकरीद की रौनक और खुशियां छाई रहें। 🌙
जब मदद पाकर उन माताओं-बहनों के चेहरों पर खुशी लौटी और उन्होंने दिल से दुआएं दीं, तो लगा जैसे हमारी मेहनत सफल हो गई। यही दुआएं हमारी सबसे बड़ी कमाई हैं। ❤️
इस नेक और पुनीत कार्य को कामयाबी तक पहुंचाने के लिए 'उम्मीद फाउंडेशन' के कर्मठ सदस्यों— टिंकू, रहमान, मालिक, इरशाद, शमीम, मुश्ताक, मुजाहिद और जाहिद का बहुत-बहुत शुक्रिया। आपके जज्बे को सलाम! 👏
आइए, मिलकर समाज में सकारात्मक बदलाव लाएं।
"उम्मीद फाउंडेशन: जहाँ निराशा है, वहाँ उम्मीद है"

🏏 खेल, खुशी और हौसला!  ✨बकरीद की छुट्टियों से पहले हाथकाठी स्थित मदरसा के बच्चों के लिए एक शानदार क्रिकेट मैच का आयोजन क...
21/05/2026

🏏 खेल, खुशी और हौसला! ✨

बकरीद की छुट्टियों से पहले हाथकाठी स्थित मदरसा के बच्चों के लिए एक शानदार क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। मदरसा सचिव मुसलुद्दीन अंसारी जी ने फीता काटकर इसका उद्घाटन किया।

इस मदरसे में दूर-दराज के अनाथ बच्चों को मुफ्त शिक्षा (हाफिज-ए-कुरान और कंप्यूटर) और आश्रय देकर नेक काम किया जा रहा है। मैदान पर इन होनहार बच्चों ने अपना बेहतरीन हुनर दिखाया और शानदार प्रदर्शन करने वालों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। 🏆

उम्मीद फाउंडेशन के सदस्य सज्जाद अंसारी और नजीर अंसारी , मौलाना अब्दुल गनी जी, मौलाना अकबर अंसारी जी, हसनैन प्रिंस ने भी अपनी सक्रिय भागीदारी निभाकर इस आयोजन को सफल बनाया। बच्चों के चेहरों पर यह मुस्कान लाना ही हमारा मकसद है!

उम्मीद फाउंडेशन: जहाँ निराशा है, वहाँ उम्मीद है। 🌟

पाकुड़ जिले में नवनियुक्त डीसी मैडम और एसपी सर का हार्दिक स्वागत है! 🙏परंतु विडंबना देखिए कि शहर का 'प्रवेश द्वार' कहे ज...
19/04/2026

पाकुड़ जिले में नवनियुक्त डीसी मैडम और एसपी सर का हार्दिक स्वागत है! 🙏
परंतु विडंबना देखिए कि शहर का 'प्रवेश द्वार' कहे जाने वाला हिरणपुर-पाकुड़ मार्ग आज सड़क कम और जानलेवा गड्ढों का जाल ज्यादा बन चुका है।
क्या इस हिचकोले खाते रास्ते का दर्द नए अधिकारियों को महसूस होगा और आम जनता को इस रोजमर्रा के नरक से मुक्ति मिलेगी?
हमें विश्वास है कि नई प्रशासनिक टीम इस दिशा में जल्द ही कोई ठोस कदम उठाएगी।
उम्मीद फाउंडेशन: जहाँ निराशा है, वहाँ उम्मीद है।

उम्मीद फाउंडेशन की ओर से सभी पत्रकार सर को धन्यवाद, अपने सामाचार पत्र में जगह देने के लिए।
13/04/2026

उम्मीद फाउंडेशन की ओर से सभी पत्रकार सर को धन्यवाद, अपने सामाचार पत्र में जगह देने के लिए।

उम्मीद फाउंडेशन की नेक पहल: पिता के साये से महरूम दो अनाथ बच्चियों का मदरसे में कराया निःशुल्क नामांकनहिरणपुर: हिरणपुर प...
12/04/2026

उम्मीद फाउंडेशन की नेक पहल: पिता के साये से महरूम दो अनाथ बच्चियों का मदरसे में कराया निःशुल्क नामांकन

हिरणपुर: हिरणपुर प्रखंड के हाथकाठी गांव में 'उम्मीद फाउंडेशन' ने समाज सेवा और इंसानियत की एक बेहतरीन मिसाल पेश की है। संस्था ने गांव की दो गरीब बच्चियों का नामांकन बड़तल्ला स्थित मदरसे में करवाया है, जिसका पूरा खर्च फाउंडेशन के सदस्यों द्वारा वहन किया जा रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, इन दोनों बच्चियों—सबीना खातून और साहीना खातून—के पिता का देहांत तीन वर्ष पूर्व हो गया था। पिता का साया सिर से उठ जाने के बाद परिवार के सामने भरण-पोषण और बच्चियों की शिक्षा का संकट खड़ा हो गया था। इस मुश्किल घड़ी में हाथकाठी के नौजवानों द्वारा संचालित 'उम्मीद फाउंडेशन' ने आगे बढ़कर जिम्मेदारी ली। पिछले कुछ समय से संस्था ही इन बच्चियों की शिक्षा का सारा खर्च उठा रही है।
इसी कड़ी में संस्था के सक्रिय सदस्य मलिक अंसारी ने स्वयं बड़तल्ला स्थित मदरसे में जाकर दोनों बच्चियों का दाखिला करवाया।
*चेहरे पर लौटी मुस्कान*
नामांकन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद सबीना और साहीना के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। अपनी बेटियों के सुरक्षित भविष्य और शिक्षा की राह खुलती देख बच्चियों की मां ने भी राहत की सांस ली। उन्होंने इस नेक और निःस्वार्थ कार्य के लिए उम्मीद फाउंडेशन और उसके सभी सदस्यों का तहे दिल से धन्यवाद किया।
*क्या है उम्मीद फाउंडेशन का उद्देश्य?*
हाथकाठी गांव के युवाओं द्वारा खड़ी की गई यह संस्था लगातार गरीब और असहाय लोगों की मदद कर रही है। शिक्षा के क्षेत्र में उठाया गया उनका यह कदम क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग युवाओं की इस सकारात्मक सोच की जमकर सराहना कर रहे हैं।

जहां निराशा, वहां उम्मीद।

ईद-उल-फितर 2026 की ईदगाह की कुछ तस्वीरें।
21/03/2026

ईद-उल-फितर 2026 की ईदगाह की कुछ तस्वीरें।

'उम्मीद फाउंडेशन' की ओर से युवाओं के लिए एक संदेश दे रहे हैं अपनी और अपनों की खुशी का ख्याल रखें-"ईद का त्योहार खुशियों ...
20/03/2026

'उम्मीद फाउंडेशन' की ओर से युवाओं के लिए एक संदेश दे रहे हैं
अपनी और अपनों की खुशी का ख्याल रखें-
"ईद का त्योहार खुशियों और आपसी भाईचारे का संदेश लेकर आता है। लेकिन कल रात हमारे गाँव के एक 25 वर्षीय होनहार नौजवान की सड़क दुर्घटना में हुई दुखद मृत्यु ने हम सभी को झकझोर कर रख दिया है। आज जहाँ उस परिवार में ईद की खुशियाँ होनी चाहिए थीं, वहाँ मातम पसरा है।
उम्मीद फाउंडेशन तमाम युवाओं से यह पुरजोर अपील करता है कि:
* हेलमेट जरूर पहनें: यह आपकी सुरक्षा के लिए है, बोझ नहीं।
* रफ्तार पर काबू रखें: आपकी तेज रफ्तार बाइक किसी के घर का चिराग बुझा सकती है।
* जिम्मेदारी से मनाएं ईद: आपकी जान आपके परिवार के लिए अनमोल है। सड़क पर स्टंट या लापरवाही करके अपनी और दूसरों की जान जोखिम में न डालें।
याद रखें, घर पर कोई आपका इंतजार कर रहा है। आपकी थोड़ी सी सावधानी एक परिवार को उम्र भर के गम से बचा सकती है। आइए, इस ईद पर सुरक्षित रहने और दूसरों को सुरक्षित रखने का संकल्प लें।"
— सौजन्य से: उम्मीद फाउंडेशन

अस्सलाम वालेकुम व रहमतुल्लाही व बरकातहू! 🌙आप सभी को यह बताते हुए खुशी हो रही है कि हाथकाठी ईदगाह पहाड़ कमिटी द्वारा ईद-उ...
20/03/2026

अस्सलाम वालेकुम व रहमतुल्लाही व बरकातहू! 🌙

आप सभी को यह बताते हुए खुशी हो रही है कि हाथकाठी ईदगाह पहाड़ कमिटी द्वारा ईद-उल-फितर के मुबारक मौके के लिए ईदगाह स्थल का निरीक्षण कर सभी तैयारियां मुकम्मल कर ली गई हैं। अल्हम्दुलिल्लाह!

इस बार विशेष रूप से हमारी खवातीन (माँ-बहनों) के लिए 'पर्दे' का बेहतरीन और मुकम्मल इंतज़ाम किया गया है, ताकि वे पूरे सुकून और इत्मीनान के साथ ईद की नमाज़ अदा कर सकें। साथ ही, भाइयों के लिए भी बहुत शानदार व्यवस्था की गई है।

📍 स्थान: हाथकाठी ईदगाह पहाड़
⏰ ईद की नमाज़ का वक़्त: सुबह 7:30 बजे (इंशाअल्लाह)

Address

Pakur
Pakur
816107

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when UMEED Foundation PAKUR posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share