ABVP Pakur

Call Directions Website Contact the organization

ABVP Pakur राष्ट्रहित व् छात्रहित के लिए हमेशा तत्पर !

🚩 संकल्प राष्ट्र निर्माण का, साथ विद्यार्थी परिषद का! 🚩आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, महेशपुर नगर इकाई द्वारा सदस्यता ...
01/08/2026

🚩 संकल्प राष्ट्र निर्माण का, साथ विद्यार्थी परिषद का! 🚩
आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, महेशपुर नगर इकाई द्वारा सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया गया। इस अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक छात्र-छात्राओं को राष्ट्र निर्माण, छात्रहित एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना से जोड़ना है।
आइए, राष्ट्रहित के इस अभियान का हिस्सा बनें और एक सशक्त, संस्कारित एवं संगठित छात्र शक्ति के निर्माण में अपना योगदान दें।

🚩 ज्ञान | शील | एकता 🚩
जय विद्यार्थी, जय भारत! 🇮🇳

सेवार्थ विद्यार्थी, पाकुड़ द्वारा पावन रथ यात्रा के अवसर पर श्रद्धालुओं की सेवा हेतु सेवा शिविर का आयोजन किया गया।इस सेव...
17/07/2026

सेवार्थ विद्यार्थी, पाकुड़ द्वारा पावन रथ यात्रा के अवसर पर श्रद्धालुओं की सेवा हेतु सेवा शिविर का आयोजन किया गया।

इस सेवा शिविर के माध्यम से कार्यकर्ताओं ने श्रद्धालुओं के बीच शरबत का वितरण किया, यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में भी सक्रिय सहयोग प्रदान किया।

सेवार्थ विद्यार्थी के इस सेवा कार्य का उद्देश्य समाज में सेवा, सहयोग एवं मानवता की भावना को सुदृढ़ करना तथा श्रद्धालुओं की यात्रा को अधिक सुगम एवं सुरक्षित बनाना रहा।

राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस एवं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के स्थापना दिवस के पावन अवसर पर आयोजित "प्रतिभा सम्मान समारोह...
09/07/2026

राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस एवं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के स्थापना दिवस के पावन अवसर पर आयोजित "प्रतिभा सम्मान समारोह 2026" में जिले के मेधावी विद्यार्थियों एवं राज्य स्तरीय खिलाड़ियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया।साथ ही पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अतिथियों का स्वागत पौधों से किया गया तथा "ज़ीरो प्लास्टिक" और "स्टूडेंट्स फॉर सेवा" जैसे अभियानों के माध्यम से समाज के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को भी प्रदर्शित किया गया।

राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, पाकुड़ के कार्यकर्ताओं द्वारा नगर के सम्मानित चिकित्सको...
01/07/2026

राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, पाकुड़ के कार्यकर्ताओं द्वारा नगर के सम्मानित चिकित्सकों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया तथा उनके समाजसेवा, समर्पण और मानवता के प्रति अतुलनीय योगदान के लिए आभार व्यक्त किया गया।
🚩 ज्ञान | शील | एकता 🚩

"क्रांति की अमर ज्वाला 'हूल दिवस' पर वीरों को कोटि-कोटि नमन!" 🏹🚩ऐतिहासिक हूल दिवस पर अभाविप पाकुड़ नगर इकाई ने सिद्धू-का...
30/06/2026

"क्रांति की अमर ज्वाला 'हूल दिवस' पर वीरों को कोटि-कोटि नमन!" 🏹🚩
ऐतिहासिक हूल दिवस पर अभाविप पाकुड़ नगर इकाई ने सिद्धू-कान्हू पार्क में अमर शहीद सिद्धू-कान्हू एवं चांद-भैरव जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए, जहाँ कार्यकर्ताओं ने उनके दिखाए शौर्य के मार्ग पर चलने और माटी की रक्षा का दृढ़ संकल्प लिया।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, पाकुड़िया नगर इकाई का इकाई पुनर्गठन समारोह सफलता एवं उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ।हम नवदायित्...
28/06/2026

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, पाकुड़िया नगर इकाई का इकाई पुनर्गठन समारोह सफलता एवं उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ।
हम नवदायित्व प्राप्त सभी कार्यकर्ताओं को हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई देते हैं। हमें पूर्ण विश्वास है कि आपके नेतृत्व में पाकुड़िया नगर इकाई संगठन के "ज्ञान • शील • एकता" के आदर्शों को आत्मसात करते हुए छात्रहित एवं राष्ट्रनिर्माण के कार्यों में नई ऊर्जा और उत्साह के साथ आगे बढ़ेगी।
🚩 ज्ञान | शील | एकता 🚩

Address

ABVP District Office:/Dhanuspuja Main Road, Near Shiv Mandir Pakur
Pakur
816107

Telephone

+917070110211

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when ABVP Pakur posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to ABVP Pakur:

Shortcuts

Share