01/12/2023
मध्य प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण समिति भोपाल द्वारा लक्ष्यगत हस्तक्षेप परियोजना ओरछा मे क्रियान्वयन संस्था दर्शना महिला कल्याण समिति द्वारा परियोजना को नोडल अधिकारी डॉक्टर श्री राहुल गुप्ता प्रोजेक्ट डायरेक्टर श्री राजेश गुप्ता जी के मार्गदर्शन में आज दिनांक 1 दिसम्बर 2023 को विश्व एड्स दिवस पर सामुदायिक स्वास्थ केंद्र निवाड़ी में विश्व एड्स दिवस के उपलक्ष में रेड रिबन, रंगोली एवं जागरूकता रैली का आयोजन किया गया जिसमें डॉक्टर R.C मलारया जी के द्वारा हरी झंडी दिखाते हुए रैली को रवाना किया गया जिसमें राय नर्सिंग एवम् PG कॉलेज,NCC के छात्र छात्राएं एवम् सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निवाड़ी के समस्त चिकित्सा अधिकारी, एकीकृत परामर्श,जांच केंद्र से काउंसलर अमिता चतुर्वेदी,लेब टेक्नीशियन दीपक रावत,रजक बाबू जी,एवम् समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्टाफ व टी आई परियोजना प्रबंधक प्रताप सिंह,काउंसलर सोनम सैंगर,M&E Deshraj ,ORW अंजना मिश्रा,प्रतिभा यादव,पीयर स्टाफ उपस्थित रहा।
कार्यक्रम में डॉक्टर मलराया जी के द्वारा एचआईवी एड्स पर विस्तार से जानकारी देते हुए एड्स दिवस थीम के बारे में बताया गया HIV के लक्षण बचाव के उपायों,STI पर विस्तार से चर्चा की गई व टोल फ्री नम्बर 1097 के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही 1 से 15 दिसम्बर तक जागरूकता पखवाड़े में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी गई व इस दौरान सभी से जानकारी शेयर करते हुए सहयोग करने की अपील की गई व HIV एड्स के प्रति जागरूकता हेतु प्रचार प्रसार के लिए कहा गया।
रैली के दौरान ICE वितरण किया गया।
***
इसी क्रम में रेडियो बुंदेलखंड 90.4 FM के माध्यम से HIV एड्स पर लाइव प्रसारण किया गया जिसमें डॉ.R.C.मलारया जी, डॉ.संजीता गर्ग HIV विशेषज्ञ,परियोजना संचालक श्री राजेश गुप्ता जी के द्वारा विस्तार से एड्स दिवस के उपलक्ष्य में जानकारी देते हुए जागरूक किया गया जहा पर श्रोताओं के द्वारा HIV के बारे में जानकारी हेतु सवाल किए गए जिस पर विशेषज्ञों के द्वारा विस्तार से जानकारी दी गई।
****
इसके पश्चात न्यायालय ओरछा में श्री राघवेन्द्र पटेल वरिष्ठ न्यायाधीस, श्री उपमन्यु शुक्ल न्यायाधीस महोदय जी, विधिक सेवा प्राधिकरण से श्री आरिफ खान जी की उपस्थिति में दर्शना महिला कल्याण समिति लक्षयगत हस्तक्षेप परियोजना ओरछा द्वारा विश्व एड्स दिवस के तहत रेड रिविन जन जागरूकता कार्यक्रम हस्ताक्षर अभियान चलाया गया जिसमे एचआईवी एड्स की जानकारी दी गई कारण एवं बचाव के बारे में बताया गया एवम ICE वितरण की गई जहा परियोजना से प्रताप सिंह परिहार परियोजना प्रबंधक, काउंसलर सोनम सेंगर,एम& ई देशराज विश्वकर्मा, अंजना मिश्रा, प्रतिभा यादव, एवं एडवोकेट श्री अजय पुरोहित,श्री शुबोध त्रिपाठी, कृष्ण कांत श्रीवास्तव,अर्जुन यादव,सहित अन्य एडवोकेट,कर्मचारी एवम जनसामान्य उपस्थित रहे |