04/07/2026
आज सुबह सर्विस सेंटर से फोन आया कि गाड़ी तैयार है। उसे लेने के लिए मैंने घर से एक ऑटो बुक किया और निकल पड़ा।
ऑटो पुराना था, सीट भी टूटी हुई थी। लेकिन सफ़र आगे बढ़ा तो महसूस हुआ कि कहानियाँ गाड़ियों की नहीं, उन्हें चलाने वाले लोगों की होती हैं।
रास्ते भर राहुल से बातें होती रहीं—ज़िंदगी, परिवार, उम्मीद और संघर्ष की। उनकी आवाज़ में शिकायत कम थी, हौसला ज़्यादा था। तभी समझ आया कि कुछ लोग रोज़ टूटी हुई सीटों पर बैठकर भी अपने सपनों को मंज़िल तक पहुँचाने की कोशिश करते हैं।
मंज़िल आने तक, SRJD Foundation की ओर से हमने अपनी ओर से एक छोटी-सी मदद की। शायद वह मदद उनके काम आई… लेकिन उनकी बातें मेरे साथ ज़रूर रह गईं।
कभी-कभी सफ़र हमें वहाँ नहीं ले जाता जहाँ हम जाना चाहते हैं, बल्कि वहाँ ले जाता है जहाँ हमें कुछ सीखना होता है। ❤️🙏
#मानवता #सेवा BeTheChange