27/11/2025
संविधान दिवस : युवाओं का संकल्प, Yuva Dastak - युवा दस्तक के सफ़र के 3 साल
▪️संवैधानिक मूल्यों पर आधारित भारत बनाना होगा - एड.कुलदीप बौद्ध
▪️राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्य न्यायाधीश सभी प्रदेशों के मुख्यमंत्री, राज्यपाल सहित सांसदों/विधायकों व जनप्रतिनिधियों को युवा भेजेंगे पत्र
देश में संविधान को लागू हुए 76 साल पूरे हो रहे है और पूरा देश संविधान दिवस मना रहा है | संविधान दिवस पर ही देश के युवाओं द्वारा 25 साल के विजन(2022 - 2047) के साथ शुरू किए गए व्यापक अभियान - युवा दस्तक के सफर के आज 3 साल पूरे हुए है इस मौके पर युवा दस्तक की टीम ने दह्गुवां गाँव स्थित डॉ.अंबेडकर पार्क में संविधान दिवस कार्यक्रम मनाया,
इस मौके पर अम्बेडकर पार्क में वृक्षरोपण किया गया व पुरे गाँव में युवाओं ने संविधान जागरूकता रैली निकालकर संविधान सभा की व बाबा साहब डॉ. अंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण व संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ किया गया। साथ ही युवाओं ने संवैधानिक मूल्यों पर आधारित भारत बनाने का संकल्प लिया।
(2022-2047)