08/10/2026
ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला
दिनांक 06/10/2026 को शासन आदेशानुसार, माननीय अध्यक्ष महोदया श्रीमती मिनाक्षी स्वरूप जी एवं अधिशासी अधिकारी श्री पवन कुमार जी के नेतृत्व में नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर एवं जे.एस एनवायरो सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड की टीम के साथ ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 के संबंध में बैठक आयोजित की गई।
बैठक के दौरान DPM श्री सुशील कुमार जी द्वारा उपस्थित टीम को ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 के प्रमुख प्रावधानों, कचरे के उचित प्रबंधन, स्रोत पर कचरा पृथक्करण तथा नियमों के प्रभावी क्रियान्वयन के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
कार्यक्रम में उपस्थिति इस कार्यक्रम में DPM श्री सुशील कुमार, SFI श्रीमती प्लक्षा मैनवाल , SBM बाबू श्रीमती रुचि शर्मा, आई टी सी मिशन सुनहरा कल से दीपक सैनी,स्वच्छता चैंपियन श्रीमती मिथलेश सिंह सिंह, श्रीमती रूपा चौधरी, श्रीमती रेनू चौधरी , जे.एस. एनवायरो सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड टीम उपस्थित रही।