12/05/2026
सक्षम जिला इकाई बलौदाबाजार द्वारा सूरदास जयंती पर निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया
📍 ग्राम छेरकापुर, पलारी ब्लॉक,जिला बलौदा बाजार | 10 मई 2026
🌼 समदृष्टि क्षमता एवं अनुसंधान मंडल (सक्षम) द्वारा आज महाकवि सूरदास जी जयंती के पावन अवसर पर निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर एवं “सक्षम सेवा श्री सम्मान समारोह” का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाकवि सूरदास जी के पूजन-अर्चन एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। बलौदाबाजार जिले में प्राकृतिक सौंदर्य, भव्य गार्डन एवं सुंदर सुसज्जित शासकीय विद्यालय के लिए प्रसिद्ध ग्राम छेरकापुर में आयोजित इस कार्यक्रम में सभी अतिथियों का तिलक एवं पौधा 🪴भेंट कर आत्मीय स्वागत किया गया साथ ही इससे यह संदेश दिया गया कि कभी भी किसी कार्यक्रम में गुलदस्ता के स्थान पर पौधा ही दिया जाए इस नवाचारी को अपनाया जाए। 🌿
मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जनपद सदस्य श्रीमती सरोज साहू जी ने सक्षम द्वारा दिव्यांगजनों के लिए किए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायी पहल बताया। कार्यक्रम में पूर्व जनपद सदस्य श्री खेल कुमार कन्नौजे जी की विशेष उपस्थिति रही। विशिष्ट अतिथि सक्षम जिला संरक्षक, प्रख्यात कवि एवं नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. श्री राम कुमार साहू जी ने नेत्र रोग, उनके बचाव एवं दिव्यांगता जागरूकता विषय पर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष एवं समाजसेवी श्रीमती लता साहू जी ने की तथा सक्षम के सेवा कार्यों पर प्रकाश डाला। वहीं ब्लॉक अध्यक्ष अर्चना बघेल जी ने सक्षम के विभिन्न प्रकोष्ठों एवं आयामों का परिचय कराया। सक्षम के वरिष्ठ सदस्य एवं चरैवती प्रकोष्ठ प्रमुख अमित यादव जी ने अपने संघर्षपूर्ण जीवन अनुभवों के माध्यम से उपस्थित जनों को प्रेरित किए साथ ही शासन के विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दिए। विशेष अतिथि श्रीमती कीर्ति सेन जी ने मातृशक्ति को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने पर विशेष जोर दिया।
👨⚕️ स्वास्थ्य परीक्षण शिविर को सफल बनाने में डॉ. डिगेश्वर प्रसाद सेन, RHO डॉ. धनेश साहू एवं डॉ. मोगरा निराला जी का विशेष सहयोग एवं सराहनीय योगदान प्राप्त हुआ। चिकित्सक बंधुओं द्वारा ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक परामर्श प्रदान किया गया।
कार्यक्रम का सफल संचालन एवं संयोजन महिला आयाम प्रमुख श्रीमती शशिप्रभा वर्मा जी द्वारा किया गया। सक्षम के प्रांत उपाध्यक्ष श्री राजेश अवस्थी जी के मार्गदर्शन में कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। सक्षम के जिला सचिव श्री नूतन कुमार सेन ने सक्षम को शहर से गांव तक पहुंचाने तथा दिव्यांगजनों के प्रति जागरूकता एवं सहयोग बढ़ाने का संदेश दिया। इस आयोजन में रुक्मिणी यादव जी, भरत साहू जी एवं दमयंती साहू जी, अक्ती घृतलहरे, प्रदीप वर्मा का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ।
🏅कार्यक्रम में समाज सेवा, दिव्यांग सेवा, महिला सशक्तिकरण एवं शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सदस्यों को मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। अंत में सभी अतिथियों एवं सहयोगी चिकित्सक बंधुओं को सक्षम का प्रतीक चिन्ह भेंट कर आभार व्यक्त किया गया। इस स्वास्थ्य शिविर में सैकड़ों ग्रामीणों ने उपस्थित होकर स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया।
सक्षम जिला इकाई बलौदा बाजार
✨सक्षम भारत — समर्थ भारत✨
जीते जी रक्तदान — जाते जाते नेत्रदान