21/05/2026
"उत्कृष्ट समाजसेवियों को सम्मानित कर धूमधाम से मनाया गया नवरत्न फाउंडेशन्स का 24वां वार्षिकोत्सव समर्पण-2026" , 25वें वर्ष की "रजत जयंती" में प्रवेश का जोश पूरी टीम में अभी से ऊर्जा का संचार करती नजर आ रही है ।
*********************
"प्रतिबद्धता- प्रतिभा व विकास की" के मंत्र का आत्मसात करती व साथ हीं सामाजिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रही सामाजिक संस्था "नवरत्न फाउंडेशन्स" का 24वां वार्षिकोत्सव समर्पण 2026 10 मई को नोएडा सेक्टर 6 स्थित एन.इ.ए भवन सभागार में आयोजित किया गया।उक्त जानकारी संस्था के संस्थापक अध्यक्ष डॉ अशोक श्रीवास्तव ने मीडिया को जारी एक प्रेस-विज्ञप्ति में दी है । राष्ट्रगान उपरांत श्रीमती गरिमा मिश्रा द्वारा गाए राष्ट्रगीत "वंदे मातरम" से उपस्थित सभी दर्शक खड़े हो इस राष्ट्र-गौरव गीत के प्रति भारत भूमि का स्मरण कर आभार व्यक्त कर कार्यक्रम का शानदार आगाज हुआ ।तदुपरांत इस वर्ष नवरत्न ने भारी मन से अपने दो अनमोल नगीनों संरक्षक श्री अरुण वैद्य और संस्था के वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री आर.के सक्सेना जी को 2 मिनट के मौन के साथ श्रद्धांजलि अर्पित कर उपाध्यक्ष श्री सोमेश्वर शर्मा की स्वरांजलि "चिट्ठी ना कोई संदेश जाने वह कौन सा देश जहां तुम चले गए " से संस्था में उनके बीते स्वर्णिम पलों को फ पर चलचित्र के माध्यम से दिखाकर स्मरण किया ।इस भावनात्मक क्षण पर स्वर्गीय श्री आर.के सक्सेना जी के सुपुत्र श्री रौचक सक्सेना मंच पर उपस्थित रहे।
फिर शुरू हुआ महिला सशक्तिकरण से सुसज्जित सांस्कृतिक संध्या के नृत्य और गायन का द्वितीय चरण जिसमें नृत्य-गुरु विदुषी श्रीमती भावना मिश्रा की शिष्याओं ने देवी स्तोत्र "अयीगिरी नंदिनी" व महाभारत पर एकल नृत्य "है कथा संग्राम की" पर खूबसूरत नृत्य नाटिका प्रस्तुत कर सब में जोश भर दिया। इन बच्चियों में आशिमा, ऋषिका भूमिका, नंदिनी व सान्वी शामिल रही ।इसके पश्चात सुश्री अक्षिता नंदिनी के भाव नृत्य "जिया जिया रे जिया रे " ने सभी को आकर्षित किया जिसमें उन्होंने एक स्त्री के सुषुप्त मन को स्वावलंबन व आत्मविश्वास के साथ जागृत हो सभी बेड़ियों और सामाजिक बाधाओं बंधनों से मुक्त हो स्वयं के लिए भी खुशी के कुछ पल निकाल जोशीले जीवन जीने को प्रेरित कर दिया ।
तत्पश्चात नवरत्न फाऊंडेशंस की जूरी समेत पूरी टीम का परिचय एक-एक कर मंच पर करवाया गया फिर उपस्थित जूरी मेंबर का मंच पर सम्मान कर ऐसे संवेदनशील माहौल में मुख्य संरक्षक अरविंद श्रीवास्तव ने संस्था की उपलब्धियों और 25वें वर्ष के लक्ष्यों पर प्रकाश डाला।और यह आश्वासन भी दिया कि इस 25वें वर्ष में प्रवेश कर समाज के मान डंडों पर खरा उतरना हमारे लिए गरिमा का विषय तो है हीं साथ ही साथ स्वयं को और ज्यादा सशक्त कर आगे और बेहतर कार्य करने की जिम्मेदारी भी है।
फिर शुरू हुआ नवरत्न के पुरस्कारों का सिलसिला........
उक्त जानकारी देते हुए संस्था महासचिव श्री ए.वी मुरलीधरन ने बताया कि
समारोह में सामाजिक कार्यों, शिक्षा, पर्यावरण, स्वास्थ्य और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में योगदान देने वाले व्यक्तियों व संस्थाओं को सम्मानित किया गया, जिनमें प्रमुख नाम हैं:
विकास जैन – 750 से अधिक नेत्र-ऑपरेशन के लिए “नवरत्न विशिष्ट पुरस्कार”
डॉ. मधुस्मिता मंडल – “नवरत्न फाउंडेशन्स के रत्न”
अंशु कुमारी (17 वर्षीय खिलाड़ी) – “एस.एन. सूद सरेंडर नॉट अवार्ड” (₹11,000)
सचिन गुप्ता, वाई.एस.एस. फाउंडेशन – “एफ.बी. निगम स्मृति पुरस्कार” (₹21,000)
टी.के. दामोदर – “जे.बी. जयरथ स्मृति पुरस्कार” (₹11,000)
सोनू राणा – “आकाश सक्सेना स्मृति यंग अचीवर्स अवार्ड” (₹11,000)
डॉ. सुनीता जेटली – “दया रानी नारी सशक्तिकरण पुरस्कार” (₹11,000)
मीनाक्षी त्यागी – “कुंवर स्वरूप भटनागर स्मृति पुरस्कार” (₹11,000)
श्वेता गुप्ता – “सोनिया कोहली सामाजिक सहयोग विशेष पुरस्कार” (₹11,000)
सत्यम श्रीवास्तव – “हरीश भालवार स्मृति पुरस्कार”(₹11,000)
इसके बाद फिर श्रीमती अपर्णा मिश्रा के एकल गीत दिल है छोटा सा छोटी सी आशा सप्तक सेंटर फॉर आर्ट्स एंड कल्चर की संस्थापिका श्रीमती रूपा श्री पल्लवी के निर्देशन में जहां छोटी बच्चियों के "या देवी सर्वभूतेषु" के ऊर्जावान नृत्य तो वही बड़ी बच्चियों के जोशीले नृत्य "गुलाबी गैंग" से उपस्थित दर्शकों का खूब मनोरंजन हुआ ।ऐसे में डॉक्टर होने के साथ-साथ गीत संगीत के क्षेत्र में खूब नाम कमा रहे नवरत्न की रत्न डाॅ. मृदुष्मिता मंडल ने भी नारी सशक्तिकरण का खूबसूरत गीत "कोमल है कमजोर नहीं तू" से सभी का एक बार फिर दिल जीत लिया ।वहीं संस्था के ब्रांड एंबेसडर सारेगामापा लिटिल चैंप फाइनलिस्ट और द राइजिंग स्टार से विख्यात श्री दिवाकर शर्मा ने भी हमेशा की तरह अपनी दमदार गायकी से सभी का मन मोह लिया और मातृ दिवस पर मातृ शक्तियों को समर्पित "यू कभी दिखलाता नहीं तेरी परवाह करता हूं मैं मां " सरीखे गीत को भी खास दिवस पर शामिल किया जिससे उपस्थित कई महिलाओं और अन्य दर्शकों की आंखें छलक आई ।
पुरस्कारों के मध्य मुख्य अतिथि डॉ. महेश शर्मा और विमला बाथम ने संस्था की सामाजिक स्वीकृति और निरंतर प्रयासों की सराहना की।
। वही श्री टी. के दामोदरन जी को सम्मानित करने मंच पर उपस्थित डॉक्टर गांगुली ने भी संस्था अध्यक्ष डॉ. अशोक श्रीवास्तव जी को उनके लिए एक प्रेरणा स्तंभ बताते हुए उनके सुनियोजित सामाजिक कार्यों की न केवल प्रशंसा की बल्कि स्वयं को भी उनके सहयोग में सामाजिक कार्यों में आगे बढ़ाने की हर संभव सहयोग हेतु मांग रखते हुए डॉक्टर श्रीवास्तव और उपाध्यक्ष श्री विवेक श्रीवास्तव को मंच पर अपने द्वारा लाए स्मृति चिह्न से सम्मानित भी किया ।
इसी बीच नवरत्न अपने 25वें वर्ष प्रवेश पर एक विशिष्ट प्रोजेक्ट फुटबॉल की ट्रेनिंग में डटी अपने संरक्षण में जिला व राजकीय स्तर पर तैयार की गई महिला फुटबॉल टीम- कीक करो (इक्वल फील्ड , इक्वल ड्रीम्स) को सभी के समक्ष मंच पर प्रस्तुत कर इनका सभी से परिचय कराया।
वार्षिकोत्सव समर्पण में जहां एक और अपनी सुरमई प्रस्तुतियों से उपस्थित जनसमूह को प्रतिभाओं ने मुग्ध कर दिया वहीं सुर-ताल से तालमेल बिठाती प्रतिभाओं के थिरकते कदमों ने लोगों का दिल जीत लिया ।पूरे आयोजन में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, समाजसेवी परिचय, और सम्मान समारोह के बीच हर्ष, संवेदना और प्रेरणा का वातावरण रहा।इस वार्षिकोत्सव में शहर की कई बड़ी हस्तियाँ शामिल रही जिनमें श्री जमील अहमद , श्री प्रदीप शर्मा , अनु खान , रंजन तोमर ,प्रिंस शर्मा , कर्नल अमिताभ अमित , पंडित सुमित मिश्रा जी , श्रीमती शीला मिश्रा जी , श्रीमती ज्योति सक्सेना , श्री प्रदीप पल्लवी , रितु सिन्हा ,गौतम महर्षि , संदीप मिश्रा , श्री एन.के अग्रवाल , श्री कृष्ण मोहन , श्री संजय सिंह समेत कई अन्य गणमान्य शामिल रहे
रिपोर्ट:
अंशुमाली सिन्हा
संयुक्त सचिव व सोशल मीडिया प्रमुख
नवरत्न फाउंडेशन्स
-2026