14/02/2026
आज का दिन सचमुच अत्यन्त मंगलमय और गौरवपूर्ण है।
देवों के देव महादेव के पावन पर्व 'महाशिवरात्रि' के शुभ अवसर पर, परम पूज्य महर्षि महेश योगी जी के निर्देशन में, महाराज राजेश्वरी कीर्ति दीदी द्वारा, वर्ष 1976 में स्थापित महिला ध्यान विद्या पीठ आज अपनी आध्यात्मिक साधना, “जनसुख हिताय” के संकल्प और नारी कल्याण की अविरल यात्रा के स्वर्णिम पचास वर्ष पूर्ण कर रही है।
यह केवल एक संस्था की उपलब्धि नहीं, बल्कि समर्पण, संकल्प शक्ति, प्रतिबद्धता और कर्मठता का उज्ज्वल उदाहरण है। भारत ही नहीं, सम्पूर्ण विश्व-पटल पर महिला ध्यान विद्या पीठ, नारी सशक्तिकरण, आध्यात्मिक जागरण और सामाजिक उत्थान का ध्वज निरंतर फहरा रही है।
इस पावन अवसर पर हम सबके हृदय में कृतज्ञता, श्रद्धा और गौरव का भाव स्वाभाविक रूप से उमड़ता है।
यह अवसर कृतज्ञता का है, यह क्षण आत्मचिन्तन का है, और यह पर्व पुनः नवसंकल्प लेने का है—कि हम सब मिलकर इस दिव्य परम्परा को और अधिक ऊँचाइयों तक पहुँचाएँ।
जय गुरु देव 🙏🌺
Today is truly an auspicious and momentous day.
On the sacred occasion of ‘Mahashivratri’, the holy festival of Lord Shiva, His Holiness Maharishi Mahesh Yogi Ji guided the establishment of Mahila Dhyan Vidya Peeth in the year 1976 by Maha Rajrajeshwari Kirti Didi. Today, this revered institution completes its golden fifty years of continuous spiritual practice, dedication to the resolve of “Janasukh Hitaya” (for the welfare and happiness of all), and unwavering commitment to women’s upliftment.
This is not merely the achievement of an institution, but a shining example of devotion, determination, steadfast commitment, and tireless service. Not only in India but across the global stage, Mahila Dhyan Vidya Peeth continues to uphold and spread the flag of women’s empowerment, spiritual awakening, and social upliftment.
On this sacred occasion, our hearts naturally overflow with gratitude, reverence, and pride.
This is a moment of gratitude.
This is a time for self-reflection.
And this is a sacred opportunity to renew our collective resolve — that together, we shall elevate this divine tradition to even greater heights.
Jai Guru Dev 🙏🌺