27/07/2026
सशक्त महिला • समृद्ध समाज • आत्मनिर्भर भारत
📍 थारू विकास भवन, सिसौना, जनपद ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड
📅 5 जुलाई 2026
श्री जगन्नाथ स्वामी भक्त शिरोमणि माँ कर्मा देवी संघ ट्रस्ट द्वारा महिला सशक्तिकरण, पोषण सहयोग एवं उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया, जिसमें स्वयं सहायता समूह (SHG) की महिलाओं सहित 400 से अधिक ग्रामीण महिलाओं ने सहभागिता की।
कार्यक्रम के अंतर्गत महिलाओं को Dabur Gluco Plus-C वितरित किया गया तथा स्वरोजगार, उद्यमिता, कौशल विकास एवं आजीविका के अवसरों पर जागरूक किया गया। महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने, छोटे उद्यम स्थापित करने तथा परिवार की आय बढ़ाने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम की मुख्य उपलब्धि
• 400+ महिलाएँ प्रत्यक्ष रूप से लाभान्वित
• 1,800+ लोगों पर सकारात्मक प्रभाव
इस सफल आयोजन में सहयोग देने वाले सभी स्वयं सहायता समूहों, समुदाय के प्रतिनिधियों, स्वयंसेवकों एवं स्थानीय सहयोगियों का हार्दिक आभार।
Dabur India Limited CSR Team—Byas Anand, Sanjay Sah, Atendra Kumar Tiwari, Naresh Kumar Chadar एवं Tilak Sharma—का विशेष धन्यवाद, जिनके निरंतर सहयोग एवं मार्गदर्शन से ऐसे जनहित एवं समाज कल्याण कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित किए जा रहे हैं।
सशक्त महिला ही आत्मनिर्भर परिवार, समृद्ध गाँव और विकसित भारत की सबसे बड़ी शक्ति है।
#महिलासशक्तिकरण #स्वयंसहायतासमूह #स्वरोजगार #उद्यमिता #कौशलविकास #आत्मनिर्भरभारत #ग्रामीणविकास #पोषण #समाजसेवा #उत्तराखंड #ऊधमसिंहनगर #सिसौना