Ayurveda Federation of India

Ayurveda Federation of India Constituent body of 'Ayurved vigyan forum' registered with Government of India. Working tirelessly for Ayurveda Stack holders!

AFI की 4 वर्षों से चली आ रही मुहिम के राष्ट्रीय framework पर अब आप भी अपने सुझाव देकर अपनी जिम्मेदारी निभाएं!वर्ष 2022 म...
05/07/2026

AFI की 4 वर्षों से चली आ रही मुहिम के राष्ट्रीय framework पर अब आप भी अपने सुझाव देकर अपनी जिम्मेदारी निभाएं!

वर्ष 2022 में Ayurveda Federation of India (AFI) की ओर से आयुर्वेदिक औषधियों की बिक्री, वितरण, लाइसेंसिंग और इससे जुड़े स्पष्ट एवं व्यवस्थित प्रावधानों को लेकर माननीय प्रधानमंत्री कार्यालय एवं आयुष मंत्रालय के समक्ष यह विषय औपचारिक रूप से विस्तार से रखा था, तब से लेकर अबतक कई बार लगातार पत्र व्यवहार व संवाद की प्रक्रिया हमारे माध्यम से लगातार सम्बंधित विभागों को की जाती रही है।

लंबे समय से यह बेहद महत्त्वपूर्ण विषय प्रक्रिया में था।

अब Ministry of Health & Family Welfare, Government of India के द्वारा National Pharmacy Commission Bill, 2026 का draft public/stakeholder comments के लिए जारी किया गया है।

यह framework pharmacy education, pharmacy profession और Indian System of Medicine & Homoeopathy से जुड़े ढांचे को राष्ट्रीय स्तर पर व्यवस्थित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
Official notice के अनुसार comments notice date से एक महीने के अंदर भेजे जा सकते हैं।

AFI की ओर से हम सभी आयुर्वेद चिकित्सकों, औषधि निर्माताओं, pharmacy professionals, institutions, associations और संबंधित stakeholders से आग्रह करते है कि वे इस विषय पर अपने सुझाव, विचार और आपत्तियां अवश्य साझा करें।

AFI का उद्देश्य हमेशा स्पष्ट रहा है:
आयुर्वेद औषधियों, चिकित्सकों, संस्थानों और patients के हित में एक स्पष्ट, सुरक्षित, व्यवस्थित और सम्मानजनक व्यवस्था बने।

यह केवल एक bill पर सुझाव देने का अवसर नहीं है, बल्कि Ayurveda Pharmacy ecosystem को व्यवस्थित बनाने का हम सभी के लिए एक महत्त्वपूर्ण अवसर है।

👉🏻 अपने सुझाव आप ईमेल के माध्यम से यहां भेजें:
Email: [email protected]

ईमेल का Subject: Comments/suggestions on NPC Bill, 2026

इस नोटिफिकेशन से जुड़ी लिंक 🔗 आप पोस्ट के कमेंट बॉक्स में देख सकते हैं।

आइए, Ayurveda Pharmacy ecosystem के भविष्य को मजबूत और व्यवस्थित बनाने में अपनी भूमिका निभाएं।

- Team Ayurveda Federation of India (AFI) 🙏

आयुर्वेद फेडरेशन ऑफ इंडिया (AFI) के 5 वर्ष 🇮🇳🙏आज 1 जुलाई (डॉक्टर्स डे) के अवसर पर आयुर्वेद फेडरेशन ऑफ इंडिया (AFI) ने अप...
01/07/2026

आयुर्वेद फेडरेशन ऑफ इंडिया (AFI) के 5 वर्ष 🇮🇳🙏

आज 1 जुलाई (डॉक्टर्स डे) के अवसर पर आयुर्वेद फेडरेशन ऑफ इंडिया (AFI) ने अपनी स्थापना के 5 वर्ष पूर्ण कर लिए हैं।

इन पाँच वर्षों में AFI ने सदैव एक सिद्धांत को अपनाया कि प्रचार से अधिक प्राथमिकता, कार्य को।

संगठन का उद्देश्य कभी मंच, माला, भाषण या औपचारिक आयोजनों की ओर नहीं रहा। हमारा प्रयास हमेशा उन विषयों पर कार्य करना रहा जिनका सीधा संबंध आयुर्वेद, चिकित्सकों, विद्यार्थियों, उद्योग और पूरे स्वास्थ्य तंत्र के भविष्य से है।

बीते वर्षों में विभिन्न नीतिगत विषयों, हेल्थ इंश्योरेंस, सरकारी योजनाओं में आयुर्वेद की भागीदारी, BAMS विद्यार्थियों से जुड़ी समस्याओं, फार्मा सेक्टर की परेशानियों तथा अन्य अनेक आवश्यक विषयों पर संबंधित विभागों एवं अधिकारियों से संवाद, पत्राचार, आवश्यक कानूनी हस्तक्षेप तथा निरंतर प्रयास किए गए हैं। यह कार्य आज भी निरंतर जारी है।

पिछले कुछ समय से संगठन ने एक निर्णय लिया कि अधिकांश कार्यों का प्रचार सोशल मीडिया पर न करके, उन्हें शांतिपूर्वक आगे बढ़ाया जाए। हमारी कोशिश रहती है कि कार्य का उद्देश्य श्रेय प्राप्त करना नहीं, बल्कि सकारात्मक परिवर्तन लाना होना चाहिए।

हम सभी संस्थाओं, चिकित्सकों, शिक्षकों, विद्यार्थियों, उद्योग जगत, अधिकारियों तथा प्रत्येक शुभचिंतक के प्रति आभार व्यक्त करते हैं जिन्होंने प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से इस यात्रा में सहयोग दिया।

आने वाला समय आयुर्वेद के लिए नए अवसर लेकर आएगा। AFI भी उसी दिशा में कुछ महत्वपूर्ण पहलों पर कार्य कर रहा है, जिन्हें समय आने पर सभी के साथ साझा किया जाएगा।

आइए, हम सब मिलकर आयुर्वेद को और अधिक सशक्त, संगठित और प्रभावी बनाने की दिशा में कार्य करते रहें।

-टीम 🙏
आयुर्वेद फेडरेशन ऑफ इंडिया (AFI)

आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई! 🙏🏻💐वर्षों की लम्बी मेहनत आज इस विशेष खबर के रूप में सामने आई है…अनगिनत पत्र…अनेक ...
30/05/2026

आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई! 🙏🏻💐
वर्षों की लम्बी मेहनत आज इस विशेष खबर के रूप में सामने आई है…

अनगिनत पत्र…
अनेक meetings…
नीति-स्तर discussions…
सुझाव…
stakeholder consultations…
ground feedback…
और countless प्रयास…

आयुर्वेद फेडरेशन ऑफ इंडिया के माध्यम से लगातार आयुर्वेद को सिर्फ “alternative” नहीं बल्कि एक मजबूत healthcare, wellness और IPD ecosystem के रूप में स्थापित करने की दिशा में लगातार प्रयास किए गए है।

उत्तर प्रदेश में आयुष वेलनेस सेंटर, निवेश, subsidy, रोजगार, PPP, Panchakarma और wellness economy को लेकर नई नीतियों से संबंधित कार्य किये जा रहे हैं, यह पूरे आयुर्वेद ecosystem के लिए महत्वपूर्ण moment है।

Ayurveda Federation of India (AFI) की टीम के द्वारा सरकार, संस्थानों, नीति निर्माताओं तक... आयुर्वेद के stakeholders, चिकित्सकों, clinical ecosystem, wellness infrastructure और institutional Ayurveda से जुड़ी आवश्यकताओं से संबंधित कार्यों के लिए लगातार प्रयास किया गया है।

इन कार्यों को धरातल पर लागू करने के लिए सभी अधिकारियों, उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी, केंद्रीय आयुष मंत्रालय व आयुष मंत्री और AFI की समस्त टीम का हार्दिक अभिनंदन और साधुवाद! 🙏

यह हम सभी के लिए महत्त्वपूर्ण शुरुआत है।

हम सभी को मिलकर आयुर्वेद को scale करना है, सही system और standards के साथ आगे लेकर के जाना है।

AFI की अगली तैयारी देश के बाकी राज्यों में भी ऐसी योजनाओं को लागू करवाने की है 💪🏻

ऐसे अभी और बहुत से कार्य गलत नियमों की आड़ में किए जाने वाले हैं। तैयार रहें...अगला नंबर सर्जरी, पेन मैनेजमेंट, स्किन के...
16/01/2026

ऐसे अभी और बहुत से कार्य गलत नियमों की आड़ में किए जाने वाले हैं। तैयार रहें...अगला नंबर सर्जरी, पेन मैनेजमेंट, स्किन केयर आदि का है...
आयुर्वेद का समाज आपस में एकदूसरे का मजाक बनाने, झूठी आत्म मुग्धता में जीने, पुरानी लकीरों को पीटने, मंच-माला-भाषण-झूठे सम्मान आदि के अतिरिक्त बेहद महत्त्वपूर्ण विषयों के ऊपर सक्रिय रूप से कार्य करने के तैयार ही नहीं है।

इस खबर को सही से समझें तो अंग्रेजी डॉक्टर्स ही विशेषज्ञ हैं, बाकी सभी सैलून वाले...

आपका क्या विचार है?
ऐसी असली स्थितियों का जिम्मेदार कौन है?

यदि यह जिम्मेदारी सिर्फ संगठनों की है तो संगठन लोगों और संख्याबल से ताकतवर बनते हैं ...जिसके लिए किसी एक मंच के नीचे या सभी को एकसाथ जुड़कर कार्य करना आवश्यक है।

Address

D-50, First Floor, Sector 122
Noida
201316

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Ayurveda Federation of India posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share