Dangi world Organisations : दाँगी वर्ल्ड ऑर्गेनाइजेशन

  • Home
  • India
  • Noida Sector 31
  • Dangi world Organisations : दाँगी वर्ल्ड ऑर्गेनाइजेशन

Dangi world Organisations : दाँगी वर्ल्ड ऑर्गेनाइजेशन Youth, womens, Political, educational, Art & culture and agriculture wings also run by DWO

दाँगी वर्ल्ड ऑर्गनाज़ेशन की अधिकारिक पेज। संपूर्ण भारत वर्ष एवं विश्व के कोने कोने में निवासरत दांगी/डांगी बन्धु के विकास एवं सामाजिक एकजुटता, एकरूपता और अपनी संस्कृति सभ्यता के विकास के लिए प्रतिबद्ध.

जहानाबाद के निसरपुरा गांव में जो हुआ, वह सिर्फ एक परिवार की त्रासदी नहीं बल्कि बिहार की कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल है। ...
10/06/2026

जहानाबाद के निसरपुरा गांव में जो हुआ, वह सिर्फ एक परिवार की त्रासदी नहीं बल्कि बिहार की कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल है। 23 मई 2026 को सुभाष कुमार दांगी की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी जाती है। परिवार नामजद FIR दर्ज कराता है, न्याय की गुहार लगाता है, लेकिन आरोप है कि अधिकांश आरोपी खुलेआम घूमते रहते हैं। पीड़ित परिवार लगातार धमकियों की बात कहता है, मुकदमा वापस लेने का दबाव बताया जाता है, फिर भी सुरक्षा नहीं मिलती। आखिर क्यों?

सबसे चिंताजनक बात यह है कि इतने गंभीर मामले में आज तक कोई कठोर और निर्णायक कार्रवाई दिखाई नहीं देती। यदि प्रशासन समय रहते सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लेता, यदि पीड़ित परिवार की शिकायतों और सुरक्षा संबंधी मांगों को गंभीरता से लिया जाता, तो क्या दूसरी घटना होती? क्या मुन्ना कुमार दांगी की जान बचाई जा सकती थी?

सुभाष कुमार दांगी की हत्या के बाद न्याय की लड़ाई लड़ रहे उनके चाचा मुन्ना कुमार दांगी को भी गोलियों से भून दिया जाता है और इलाज के दौरान उनकी मौत हो जाती है। यह सिर्फ एक हत्या नहीं, बल्कि कानून के राज को खुली चुनौती है। एक ही परिवार के दो लोगों की जान चली गई, लेकिन अब तक अपराधियों के खिलाफ वैसी कठोर कार्रवाई क्यों नहीं हुई जिसकी जनता अपेक्षा कर रही है?

मुख्यमंत्री, गृह विभाग और जिला प्रशासन को जवाब देना चाहिए कि आखिर एक परिवार को बार-बार निशाना बनाए जाने के बावजूद सुरक्षा क्यों नहीं दी गई? अपराधियों के हौसले इतने बुलंद कैसे हो गए कि पहले हत्या की, फिर धमकियां दीं और उसके बाद एक और जान ले ली? यदि न्याय मांगने वालों की सुरक्षा नहीं हो सकती, तो आम नागरिक किस पर भरोसा करे?

आज जहानाबाद ही नहीं, पूरा बिहार पूछ रहा है क्या अपराधियों में कानून का कोई डर बचा है? क्या पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए दो-दो जानें जाना जरूरी था? और सबसे बड़ा सवाल, दोहरी हत्या के बाद भी अब तक कठोर कार्रवाई क्यों नहीं हुई?

सरकार को जवाब देना होगा। सभी आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी, निष्पक्ष जांच, स्पीडी ट्रायल, पीड़ित परिवार को सुरक्षा, उचित मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी सुनिश्चित की जानी चाहिए। न्याय केवल आश्वासन से नहीं, कार्रवाई से मिलता है।

जहानाबाद न्याय मांग रहा है। बिहार जवाब मांग रहा है।

Samrat Choudhary Bihar Police









बिहार सरकार होश में आओ, पीड़ित परिवार को स्पीड़ी ट्रायल कर न्याय दो.
10/06/2026

बिहार सरकार होश में आओ, पीड़ित परिवार को स्पीड़ी ट्रायल कर न्याय दो.

भतीजे की हत्या पर चाचा ने दर्ज कराई FIR,अपराधियों ने उसे भी गोलियों से भुना, मौत।

बिहार के जहानाबाद जिले के काको ओपी (भेलावर) थाना अंतर्गत निसरपुरा गांव से कानून व्यवस्था को शर्मसार कर देने वाली एक बेहद खौफनाक और बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां बेखौफ अपराधियों ने पुलिस प्रशासन को खुली चुनौती देते हुए एक ही परिवार के दूसरे सदस्य को भी मौत के घाट उतार दिया है।

पूरा मामला 23 मई से शुरू हुआ था, जब निसरपुरा के रहने वाले सुभाष कुमार की पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। इस मामले में मृतक सुभाष के चाचा ने हिम्मत दिखाते हुए थाने में नामजद FIR दर्ज कराई थी। FIR दर्ज होते ही अपराधियों द्वारा चाचा को लगातार धमकियां दी जा रही थीं, लेकिन पुलिस ने मुस्तैदी नहीं दिखाई और केवल एक आरोपी की गिरफ्तारी की।

नतीजा यह हुआ कि सोमवार को बेखौफ अपराधियों ने सुभाष के चाचा को भी सरेआम गोलियों से भून डाला। आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए हॉस्पिटल ले जाया गया। पटना के पारस हॉस्पिटल में इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। इस दोहरे हत्याकांड और पुलिस की बड़ी लापरवाही के बाद पूरे जहानाबाद और निसरपुरा गांव में भारी आक्रोश और तनाव का माहौल है।
Samrat Choudhary CMO Bihar District Administration Jehanabad Vikas Vaibhav, IPS Bihar Police Nitish Kumar

10/06/2026

स्थानीय सांसद और विधायक कहाँ हैं? पुलिस को मदद कर रहे या अपराधियों या रिश्तादारों को. Samrat Choudhary एनकाउंटर और बुलडोजर बाबा कब जागेंगे?

जहानाबाद जिला अंतर्गत काको थाना भेलवार ओपी अंतर्गत ग्राम- निसरपुरा निवासी सुभाष कुमार को 15 दिन पहले   हत्या कर दी गई। ज...
08/06/2026

जहानाबाद जिला अंतर्गत काको थाना भेलवार ओपी अंतर्गत ग्राम- निसरपुरा निवासी सुभाष कुमार को 15 दिन पहले हत्या कर दी गई। जिसका कांड संख्या 194 / 26 है। उसके बाद प्रशासन मुख्य आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई ।सिर्फ खाना पूर्ति करने के लिए पूर्व मुखिया को गिरफ्तार कर लिया गया ।लेकिन हत्या में सम्मिलित लोगों को खुलेआम छोड़ दिया गया। उसके बाद परिवार जिसकी हत्या हुई है। उसको लगातार धमकी दिया जा रहा था। कि तुम अपना मुकदमा वापस ले लो नहीं तो फिर हत्या होगी ।कल 7 •5• 2026 सुभाष कुमार के परिवार श्री मुन्ना कुमार को सीने में गोली मार कर हत्या कर दिया गया ।कल 12:00 बजे उनकी मौत हो गई। कल मैं एसपी जहानाबाद से बात किया, तो उन्होंने कहा कि हम थाना में बयान ले रहे हैं। अगर पहले ही हत्यायारों का गिरफ्तारी हो जाती तो, शायद यह हत्या नहीं होती। यह प्रशासन के पूरी तरह लापरवाही है। मैं डीएसपी से बात किया तो डीएसपी मैडम ने कहा कि हम अभी घटनास्थल पर आए हुए हैं। हम जांच कर रहे हैं ।लेकिन जिस तरह से हत्या हुई है। कहीं से माफी लायक नहीं है। इससे साफ जाहिर होता है। कि प्रशासन पूरी तरह से इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया। खास करके स्थानीय थाना प्रभारी से भी मेरी बात हुई थी। इस हत्या के पहले उन्होंने कहा कि हम गिरफ्तारी के लिए छापा मार रहे हैं। तब हमने कहां उनसे कि आप छापा मार रहे हैं। और वह भाग जा रहा है। और खुलेआम धमकी दे रहा है अगर प्रशासन चाहती तो पाताल से भी खोज कर हत्या करने वालों को पकड़ लेता लेकिन प्रशासन पूरी तरह से सुस्त पड़ी हुई थी। इसका नतीजा निकला की मुन्ना कुमार का हत्या हो गया। जिस तरह से हत्या हुई है ,मैं बिहार सरकार के माननीय मुख्यमंत्री जी से आगरा पूर्वक विनती करना चाहता हूं। इस मामले को एसपीडी ट्रायल कर जो भी दोषी है उसको फांसी की सजा दी जाए। बिहार सरकार तो अभी काउंटर भी करती है ।लेकिन इस मामले में क्यों लापरवाही बढ़ती जा रही है यह समझ से परे है इस मामले को जितना जल्दी हो सके संज्ञान में लेकर के कार्रवाई की जाए। तत्काल में जो प्रभावित परिवार है जिनकी हत्या की गई है उसे परिवार को राज्य सरकार तरफ से आर्थिक मुहैया एवं सुरक्षा प्रदान की जाए। ताकि आगे से ऐसी घटना नहीं घाटे समाज में आपसी भाईचारा बने रहे नहीं तो जाती है ।तनाव फैल सकता है उसे गांव में जिस समाज के साथ घटना घटी है वह समाज जाति पिछड़ा डांगी वर्ग से आता है। और वहां मात्र 20 घर है और जिन लोगों ने हत्या किया है उनकी आबादी 150 घर की है। शायद इसीलिए उन लोगों को मनोबल बढ़ा हुआ है। और इस हत्याकांड में सम्मिलित लोग दबंग प्रवृत्ति के और मुखिया भी रह चुके हैं। थाना में उनकी दलाली भी चलती है। इसी का कारण हत्या करने वाले को
स्थानीय प्रशासन पकड़ नहीं पा रही है।

अभी तक न थानाध्यक्ष पर कोई कारवाई हुई और न ही प्रशासन का कोई बयान आया है । इससे साबित होता है कि प्रशासन ही अपराधियों को संरक्षण दे रहा है।
साभार- Vinod Singh Dangi

मुन्ना एवं सुभाष दांगी के हत्यारों को स्पीड़ी ट्रायल चलाकर फांसी कि सजा दो.जहानाबाद काको ओपी थाना भेलबार ग्राम निसरपुरा क...
08/06/2026

मुन्ना एवं सुभाष दांगी के हत्यारों को स्पीड़ी ट्रायल चलाकर फांसी कि सजा दो.
जहानाबाद काको ओपी थाना भेलबार ग्राम निसरपुरा काडं- संख्या- 194 /26 सुभाष कुमार जिसकी हत्या 23•5• 2026 गांव के ही कुछ दबंग जाति लोगों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी थी । जिसमें 10 -12 लोगों का नाम दिया गया था। उसमें से सिर्फ एक आदमी का अरेस्टिंग हुआ। लेकिन बाकी लोग खुलेआम धमकी दे रहे थे। मुकदमा उठा लो नहीं तो, और परिवार को हत्या कर देंगे। इस पर जहानाबाद प्रशासन द्वारा ध्यान नहीं दिया गया। जिसका नतीजा हुआ कि 7- 5- 2026 को सुभाष कुमार के चाचा मुन्ना कुमार को सीने में दो गोली मार दी गई। PMCH पटना में उन्होंने दम तोड़ दिया. एसपी(SSP) जहानाबाद ने मृतक का बयान लिया है। अभी तक अपराधी गिरफ्तार नहीं किया गया है। मुख्यमंत्री Samrat Choudhary डीजीपी के माध्यम से तत्काल सभी आरोपित को गिरफ्तार कर स्पीड़ी ट्रायल चलाकर फांसी कि सजा दिलायें एवं 25 लाख मुआवजा एवं उनके परिवार को नौकरी के साथ सुरक्षा मुहैया कराई जाए।

02/06/2026
02/06/2026

फ़िल्म लाइव

Address

AGR Nagar Prem Nagar Kirari New Delhi
Noida Sector 31

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Dangi world Organisations : दाँगी वर्ल्ड ऑर्गेनाइजेशन posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Dangi world Organisations : दाँगी वर्ल्ड ऑर्गेनाइजेशन:

Share