26/12/2025
नए श्रम कोड से एच.आर. प्रबंधन एवं औद्योगिक संबंधों को मिलेगी नई दिशा – श्रम आयुक्त
एच.आर. फोरम ऑफ़ नीमराना एनसीआर के तत्वाधान में नए श्रम कोड एवं श्रम कानूनों में हुए संशोधनों पर एक महत्वपूर्ण व्याख्यान माला का आयोजन श्रम विभाग, राजस्थान सरकार एवं नीमराना इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के सहयोग से टोयोडा गोसाई यूनो मिंडा इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, जापानी जोन, नीमराना में किया गया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रम आयुक्त श्रीमती पूजा पार्थ रहीं। उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा 29 श्रम कानूनों को सरल कर 4 नए श्रम कोड में परिवर्तित किए जाने पर विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि ये श्रम कोड एच.आर. प्रोफेशनल्स, नियोक्ताओं एवं श्रमिकों के लिए औद्योगिक क्षेत्र में अनुशासन, पारदर्शिता एवं उत्पादकता बढ़ाने में सहायक सिद्ध होंगे। राजस्थान सरकार द्वारा बनाए जाने वाले नियम उद्योगों के लिए व्यावहारिक एवं संतुलित होंगे।
इस अवसर पर एच.आर. फोरम ऑफ़ नीमराना एनसीआर के अध्यक्ष श्री संजय राणा, महासचिव (General Secretary) श्री लोकेश खंडेलवाल, नीमराना इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री कृष्ण गोपाल कौशिक, रीको नीमराना के वरिष्ठ क्षेत्रीय महाप्रबंधक श्री राहुल भट्ट, सहायक श्रम आयुक्त कोटपुतली-बहरोड़ श्रीमती भारती भिंडा, सहायक श्रम आयुक्त अलवर श्री पंकज शर्मा, श्रम निरीक्षक श्री सुनील यादव, राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद राजस्थान चैप्टर की स्थाई सदस्य श्रीमती रुकमणी कौशिक, मुख्य संरक्षक एवं सलाहकार श्री के.के. शर्मा, टोयोडा गोसाई मिंडा के डिविजनल हेड एच.आर. श्री हरीश कुमार एवं कार्यक्रम संयोजक श्री जे.पी. तंवर (वरिष्ठ महाप्रबंधक) प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में नीमराना, घीलोठ, शाहजहांपुर, सोतानाला, बहरोड़, केशवाना सहित आसपास के औद्योगिक क्षेत्रों से बड़ी संख्या में एच.आर. हेड्स एवं उद्योग प्रतिनिधि शामिल हुए, जिनमें महासचिव श्री विनोद जैन, सह महासचिव श्री अमित यादव, श्री वीरेंद्र शर्मा, श्री एन.एस. यादव, पीआर हेड श्री अभिषेक शर्मा, श्री संदीप शर्मा, श्री अशोक यादव, श्री योगेंद्र सिसोदिया, श्री संजीव कुमार, श्री विजय कुमार, श्री प्रकाश शर्मा, श्री रामकुमार, श्री संदीप शर्मा, श्री अभिषेक शर्मा, श्री संदीप जांगिड़, श्री राममिलन गुप्ता, श्री योगेंद्र कुमार, श्री गौरव शर्मा, श्री कमल धीमन, श्री जे.पी. यादव, श्री मांगीलाल धेतरवाल, श्री पंकज कुमार, श्रीमती पूनम अरोड़ा, श्री अजय गौड़, श्री रविन्द्र यादव, श्री ईश्वर यादव, श्री हरप्रीत सिंह, श्रीमती बबीता एवं श्रीमती दीक्षा परिहार सहित अनेक एच.आर. प्रोफेशनल्स उपस्थित रहे।
एच.आर. फोरम ऑफ़ नीमराना एनसीआर निरंतर एच.आर. प्रोफेशनल्स के ज्ञानवर्धन, श्रम कानूनों की जागरूकता एवं उद्योगों में सकारात्मक कार्य-संस्कृति के निर्माण हेतु प्रतिबद्ध है। 🤝