JNU Labour News

JNU Labour News All news about the invisible world of workers in Jawaharlal Nehru University- from labour movement in JNU to labour rights violations by JNU admin.

Stop Manual Scavenging in JNU ( ) page has now been transformed into JNU Labour News to also carter for larger issues of labour movement in JNU and labour rights violations by JNU admin and contractors. The page aims to put focus on the invisible world of workers who ensures functioning of JNU campus- from mess to sanitation to office work. Though thousands of contract workers employed

in JNU are essential part of campus functioning, unfortunately JNU admin considers their work as 'non essential'.

12 फरवरी 2026: अखिल भारतीय आम हड़ताल सफल करो!!मज़दूर विरोधी श्रम कोड कानून रद्द करो!!संसद में पेश किया गया बजट-2026 एक स...
02/02/2026

12 फरवरी 2026: अखिल भारतीय आम हड़ताल सफल करो!!
मज़दूर विरोधी श्रम कोड कानून रद्द करो!!

संसद में पेश किया गया बजट-2026 एक सीधा संदेश है कि केंद्र सरकार अपने मज़दूर और जनता विरोधी एजेंडे से जरा भी पीछे नहीं हटेगी।

पेश बजट में कंपनियों को टैक्स की सीधी छूट दी गई है। मालिकों और कंपनियों को केंद्र सरकार से मिल रहे अनुदान में पिछले साल के मुकाबले लगभग 50% इजाफा किया गया है। पब्लिक सेक्टर का आक्रामक निजीकरण कर, जन संपत्ति को निजी कंपनियों के हवाले करने की योजना पेश की गई है।

बेरोज़गारी पर काम करने के लक्ष्य 2047 के हैं और शिक्षा व स्वास्थ्य जैसी जन सुविधाओं पर प्रस्तावित खर्च में भारी कटौती की गई है। केंद्र सरकार द्वारा पेश बजट में जनहित के लिए एक भी प्रस्ताव नहीं है।

इन हालातों में यह बात एकदम साफ है कि मोदी सरकार इस देश के लोगों की मेहनत चूसने की तैयारी में सन '47 से पहले की अंग्रेज़ी सत्ता को भी पीछे छोड़ने के लिए तैयार है।

देश के मज़दूरों-किसानो ने मोदी सरकार की इन जन-विरोधी नीतियों का जवाब, 12 फ़रवरी 2026 को होने जा रही देशव्यापी आम हड़ताल से देने का निर्णय कर लिया है। दिल्ली भर के औद्योगिक क्षेत्रों और मज़दूर बस्तियों में लगातार ज़ोरदार प्रचार चलाया जा रहा है। उत्तरी दिल्ली के वजीरपुर, समयपुर बादली, नरेला, मुकुंदपुर, संत नगर, झड़ौदा, बुराड़ी से लेकर दक्षिणी दिल्ली के ओखला, कुसुमपुर पहाड़ी और पूर्वी दिल्ली के मानसरोवर पार्क, पटपड़गंज समेत कई इलाकों में पर्चा वितरण, रैली, ई रिक्शा प्रचार को मज़दूरों का व्यापक समर्थन मिल रहा है।

मज़दूर-विरोधी, जनता-विरोधी मोदी सरकार मुर्दाबाद!!
हम लड़ेंगे, हम जीतेंगे!!
मज़दूर एकता जिंदाबाद!!
ऐक्टू जिंदाबाद!!

साल 2026 अधिकार, बराबरी, सम्मान, अमन और खुशहाली के लिए ज़ोरदार संघर्षों का वर्ष हो !!
01/01/2026

साल 2026 अधिकार, बराबरी, सम्मान, अमन और खुशहाली के लिए ज़ोरदार संघर्षों का वर्ष हो !!

कलावती सरन बाल अस्पताल और जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी दोनों ही केंद्र सरकार द्वारा संचालित संस्थान हैं। इन संस्थानों में...
28/09/2024

कलावती सरन बाल अस्पताल और जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी दोनों ही केंद्र सरकार द्वारा संचालित संस्थान हैं। इन संस्थानों में हजारों कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारी काम करते हैं जो इन संस्थानों द्वारा गंभीर शोषण का शिकार होते हैं। घूस लेने से लेकर न्यूनतम वेतन ना मिलना - ऐसा कोई श्रम अधिकार नहीं जिसका यहां हनन न किया जाता हो।

आज कलावती सरन अस्पताल कॉन्ट्रेक कर्मचारी यूनियन (ऐक्टू) और ऑल इंडिया जनरल कामगार यूनियन - जे एन यू इकाई ने डेप्युटी चीफ़ लेबर कमिश्नर कार्यालय को कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों के अधिकृत बोनस ना मिलने को लेकर चिट्ठी लिखी।

कलावती सरन अस्पताल कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारी यूनियन के बेजोड़ संघर्ष के ही कारण, अस्पताल के कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों के लिए न्यूनतम वेतन लागू किया गया था। वहीं जे एन यू में भी हाल ही में यूनियन के लगातार संघर्षों के कारण ही कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों के लिए प्रशासन को न्यूनतम वेतन लागू करना पड़ा।

कॉन्टैक्ट कर्मचारियों के अधिकारों के संघर्ष जारी रहेगा!!
कॉन्ट्रैक्ट प्रथा खत्म करो!!
कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों की एकता जिंदाबाद!!
मजदूर एकता जिंदाबाद!!
ऐक्टू जिंदाबाद!!

Address

New Delhi

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when JNU Labour News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share