Delhi Citizens Initiative

Delhi Citizens Initiative Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Delhi Citizens Initiative, Non-Governmental Organization (NGO), 11 Hindi Bhawan, New Delhi.

30/01/2026

Enjoy the videos and music you love, upload original content, and share it all with friends, family, and the world on YouTube.

30/01/2026
18/01/2026

दिल्ली: गैस चेंबर या हमारा घर? फैसला आपके हाथ में!
आने वाली पीढ़ी है प्यारी, तो प्रदूषण मुक्त दिल्ली की जिम्मेदारी हमारी।"

प्रिय दिल्लीवासियों,
दिल्ली आज एक ऐसी 'मेडिकल इमरजेंसी' के दौर से गुजर रही है जहां हर सांस के साथ हम अपनी उम्र का एक हिस्सा खो रहे हैं। शिकागो विश्वविद्यालय (AQLI 2025) की रिपोर्ट के अनुसार, प्रदूषण एक औसत दिल्लीवासी की उम्र 8 से 12 साल तक कम कर रहा है। जनवरी 2026 में AQI का 600 के पार जाना यह साबित करता है कि दिल्ली अब रहने लायक नहीं बची है।

खतरे की घंटी: क्यों मर रही है हमारी दिल्ली?
*अरावली का विनाश: दिल्ली का 'प्राकृतिक कवच' अरावली भू-माफियाओं की भेंट चढ़ रहा है। यदि अरावली खत्म हुई, तो थार मरुस्थल की धूल और झुलसा देने वाली गर्मी दिल्ली को लील जाएगी। अरावली के न होने से मरुस्थल की धूल हिमालय तक पहुंचकर बर्फ के ग्लेशियर्स को पिघला देगी, जिससे भविष्य में गंगा-यमुना के किनारे बसे शहरों में विनाशकारी बाढ़ का खतरा पैदा हो जाएगा।
*यमुना की हत्या: बड़े बड़े चुनावी वायदों के बावजूद भी यमुना आज एक 'जहरीला नाला' बना हुआ है। औद्योगिक कचरे और सफेद झाग ने हमारे भूजल को दूषित कर कैंसर व अन्य गम्भीर बीमारियों का खतरा पैदा कर दिया है।
* कंक्रीट का जाल: 'अर्बन फॉरेस्ट' के नाम पर केवल दिखावा ही हुआ है। सेंटल विष्ट प्रोजेक्ट या अन्य रियल एस्टेट व्यापारी के लिए हजारों पेड़ों को काटा जा रहा है। जिसके कारण से वर्षाजल जमीन के नीचे नहीं जा पा रहा है, फलस्वरूप दिल्ली का वाटर टेबल खत्म होने की कगार पर है।

क्या हम अपनी अगली पीढ़ी को सिर्फ मास्क और प्यूरीफायर देंगे?
यह कोई प्राकृतिक आपदा नहीं, बल्कि प्रशासनिक विफलता और पूंजीपति घरानों के हित में की जा रही मानवनिर्मित तबाही है। AQI में हर 10 अंकों की बढ़त हृदय रोगों और अचानक होने वाली मौतों में 2% की वृद्धि कर रही है। अब दोषारोपण का समय निकल चुका है, अब ठोस समाधान और बड़े आंदोलन का समय है।

समाधान की ओर: एक निर्णायक कदम
साथियो, प्रकृक्ति हमें चेतावनी दे रही है पर हम इस पर गौर नहीं कर रहे हैं। यदि हम आज नहीं जागे तो दिल्ली आम लोगों के रहने लायक शहर नहीं बचेगा। राजनैतिक खेल और दोषारोपण से इतर कुछ कारगर समाधान ढूंढना होगा। हमें वैज्ञानिकों और पर्यावरणविदों के साथ मिलकर एक कारगर एक्शन प्लान तैयार करने की आवश्यकता है। इसी जरूरत को मध्यनजर रखते हुए 1 फरवरी 2026 (रविवार) को "दिल्ली में भयावह रूप से बढ़ता प्रदूषण : कारण और समाधान" विषय पर सेमिनार इस सेमिनार का आयोजन किया जा रहा है। इसका उद्देश्य केवल चर्चा करना नहीं है, बल्कि सरकार को वैज्ञानिकों और पर्यावरणविदों द्वारा दिए गए समाधानों को लागू करने के लिए मजबूर करना है। इसलिए आइए, हम सब मिलकर इस भयावह खतरे के खिलाफ मिलकर कदम उठाएं और दिल्ली को प्रदूषण मुक्त एवं हरा-भरा बनाने का संकल्प लें तथा दिल्ली को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए सरकार को समयबद्ध कदम उठाने हेतु बाध्य करने के लिए संगठित प्रयास करे।
-------------------------------------------------------------------------
*सेमिनार*
*"दिल्ली में भयावह रूप से बढ़ता प्रदूषण : कारण और समाधान"*
दिनांक: 1 फरवरी 2026,समय: दोपहर 11:30 बजे
स्थान: हिंदी भवन, ITO, नई दिल्ली
वक्ता
श्री सौम्य दत्ता, जाने माने पर्यावरणविद
हृदयेश जोशी, पत्रकार
कैलाश मीणा , अरावली हिल्स एक्टिविस्ट
*आयोजक*
दिल्ली सिटीजन्स इनीशिएटिव
निवेदक: एडवोकेट दीपिका जैन (9891114322)
-------------------------------------------------------------------------

https://youtu.be/2yhhLnsocQg
26/12/2025

https://youtu.be/2yhhLnsocQg

Aravali hills: खतरे में अरावली पर्वत 🌅 | दिल्ली में अरावली पर्वत को बचाने के लिये Aravali Protest ...

26/12/2025

Protest under the banner of Delhi Citizens Initiative at Jantar Mantar Delhi, against the systematic attack on Aravali Mountain Range.25.12.2025

ावली

पर्वतमाला पर हो रहे सुनियोजित हमलों के खिलाफ दिल्ली सिटिज़न्स इनिशिएटिव के बैनर तले जंतर-मंतर, दिल्ली में विरोध प्रदर्शन।

#अरावली_बचाओ_जीवन_बचाओ
#दिल्ली_सिटिज़न्स_इनिशिएटिव

26/12/2025

*Press Release*

*Delhi Citizens Initiative*

Sub : Protest in demand to save Aravali Hills at Jantar Mantar

Dear Sir/Madam,

Today on 25th December a protest demonstration was organised at Jantar Mantar, Delhi under the banner of Delhi Citizens Initiative—a collective of concerned residents, against the Supreme courts order which says that the mountains below the height of 100 meter would not be considered as a part of Aravali range. The speakers while addressing gave emphasis on the escalating threats facing the Aravalli Range. As one of the oldest mountain systems in the world, the Aravallis play a critical role in safeguarding the ecological balance, water security, and air quality of Delhi and surrounding areas. They also expressed grave concern and strongly oppose the Supreme Court’s judgment dated November 20, 2025, in the matter relating to the definition of Aravalli Hills and Ranges. This judgment, which accepts a narrow, elevation-based definition proposed by the Ministry of Environment, Forest and Climate Change (MoEFCC)-led committee, risks irreparably damaging one of India’s most critical ecological barriers. It excludes over 90% of the Aravalli landforms from stringent protection, as most features in Haryana, Rajasthan, and Gujarat are lower eroded hills, hillocks, and pediments that do not meet the 100-meter threshold.Hundreds of protesters form various democratic organisation which includes AIMSS, AIDSO, AIDYO, AIUTUC, CPDRS, BSS and Half the Skyother joined the protest

Our demands are :-

1. Direct the MoEFCC to withdraw the 100-meter criterion and notify the entire Aravalli landscape as an Eco-Sensitive Zone under the Environment Protection Act, 1986, with a complete moratorium on non-forest activities.

2. Review and Reconsideration by the Supreme Court: Initiate suo motu review or entertain public interest petitions to revisit the November 20, 2025.

3. Enforcement and Restoration: Strengthen crackdowns on illegal mining, mandate comprehensive mapping by independent bodies
and accelerate reforestation of the Aravallis.

We seek an urgent acknowledgment and opportunity for dialogue.

Issued By
Advocate Deepika Jain
Delhi Citizens Initiative

26/12/2025

Protest under the banner of Delhi Citizens Initiative at Jantar Mantar Delhi, against the systematic attack on Aravali Mountain Range.



अरावली पर्वतमाला पर हो रहे सुनियोजित हमलों के खिलाफ दिल्ली सिटिज़न्स इनिशिएटिव के बैनर तले जंतर-मंतर, दिल्ली में विरोध प्रदर्शन।

#अरावली_बचाओ_जीवन_बचाओ
#दिल्ली_सिटिज़न्स_इनिशिएटिव

Address

11 Hindi Bhawan
New Delhi
222035

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Delhi Citizens Initiative posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share