बाबा गणिनाथ गोविन्द जी चेरिटेबल ट्रस्ट, नई दिल्ली

  • Home
  • India
  • New Delhi
  • बाबा गणिनाथ गोविन्द जी चेरिटेबल ट्रस्ट, नई दिल्ली

बाबा गणिनाथ गोविन्द जी चेरिटेबल ट्रस्ट, नई दिल्ली Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from बाबा गणिनाथ गोविन्द जी चेरिटेबल ट्रस्ट, नई दिल्ली, Community Organization, H/57, Dharampura, Najafgarh, New Delhi.

baba ganinath govind ji was great saint of palwaiya dham, dist vaishali, bihar , his life spent in social reforms and humanity, about one billion followers of baba ganinath ji & govind ji maharaj in all over world, bihar, up, bengal, assam, delhi , jhark

सबसे ज़्यादा एंगेज रहने के लिए और हफ़्ते की मेरी एंगेजमेंट लिस्ट में जगह बनाने के लिए आपका धन्यवाद! 🎉 Mohan Kumar, Sanja...
29/09/2026

सबसे ज़्यादा एंगेज रहने के लिए और हफ़्ते की मेरी एंगेजमेंट लिस्ट में जगह बनाने के लिए आपका धन्यवाद! 🎉 Mohan Kumar, Sanjay Gupta, Krishna Prasad, Jaishanker Gupta, Baban Sah, Shiv Narayan, Santosh Kumar Vidrohi, Sanjay Kumar Sah, Rajeshwar Shaw, Bijay Kishore

🌹*सुप्रभात एवं हृदय से आभार* 🌹*बाबा गणीनाथ-गोविंदजी चेरिटेबल ट्रस्ट, दिल्ली की भवन (धर्मशाला) निर्माण यात्रा आज जिस गौरव...
28/09/2026

🌹*सुप्रभात एवं हृदय से आभार* 🌹

*बाबा गणीनाथ-गोविंदजी चेरिटेबल ट्रस्ट, दिल्ली की भवन (धर्मशाला) निर्माण यात्रा आज जिस गौरवपूर्ण पड़ाव पर पहुँच रही है, वह किसी एक व्यक्ति, परिवार या संस्था की उपलब्धि नहीं, बल्कि आप सभी के स्नेह, विश्वास, सहयोग, समर्पण और बाबा गणीनाथ-गोविंदजी के आशीर्वाद का सामूहिक परिणाम है।* 🇮🇳🚩🇳🇵

*आज का दिवस (27.09.26) दिन रविवार बाबा गणीनाथ गोविंदजी चेरिटेबल ट्रस्ट दिल्ली के लिए अविस्मरणीय रहा। भवन (धर्मशाला) पर प्रिय स्वजनों का आगमन क्रमशः सुबह से शाम तक विभिन्न समूहों मे रहा, जो प्रेम- प्यार और आशीर्वाद एवं दान दाताओं के उत्साह का अनूठा व अनुपम दृश्य रहा। जो निम्न समूहों ने उपस्थिति दर्ज करवाया--*

*१) प्रातः काल "चंडीगढ़" से श्री उपेंद्र गुप्ता ,श्रीमति आरती गुप्ता , श्री श्याम कुमार साह ,श्रीमती रेणु रानी , आराध्या साह की आगवानी श्री अमर नाथ गुप्ता, श्री मदन मोहन, श्री नीरज कुमार जी , श्री अशोक गुप्ता , दीपक गुप्ता ने आगत अतिथ्यजनो का गर्मजोशी से स्वागत अभिनंदन - वंदन माला, पटका से किया। साथ में ट्रस्ट के अध्यक्ष विनोद कुमार साह ने ट्रस्ट की वर्तमान गतिविधियों के बारे जानकारी दिया गया और बाबा के लॉकेट युक्त मोती माला पहनकार स्वागत किया । आप सभी ने मुक्त कंठ से भवन निर्माण को मद्धेशिया समाज का ऐतिहासिक अंतराष्ट्रीय धरोहर बताया।*

*२) दोपहर श्री रघुनाथ प्रसाद जी प्रोपराइटर M/S गुप्ता टाइल्स निर्माता का आगमन बहादुरगढ़ (हरियाणा) से रहा जिनका स्वागत व अभिनंदन अध्यक्ष विनोद कु. साह, उपाध्यक्ष जे पी गुप्ता, रमेश कुमार जी , प्रमोद कुमार जी , नीरज जी ने किया। आपने भवन हेतु समस्त टाइल्स का सप्लाई फैक्टरी रेट एवं उसमे भी योगदान के संग बाबा के नाम पर उच्च क्वालिटी के टाइल्स देने के वादा संग चेक के माध्यम से ट्रस्ट परिवार से जुड़े।*

*भवन निर्माण के तकनीकी तौर पर ई० जे पी गुप्ता जी, रमेश कु भवन निर्माण समिति प्रभारी के रूप में निरीक्षण व परामर्श दिया।*

*3) शाम पांच बजे मायानगरी मुंबई से ट्रस्टी श्रीमान शिव कुमार साव जी व बनारस से श्री जितेंद्र कुमार गुप्ता जी सुपुत्र मद्धेशिया समाज के शिल्पकार स्व रामेश्वर प्रसाद जी का भवन पर आगमन ट्रस्ट परिवार के लिए गौरव और सौभाग्य का पल रहा। आगत अतिथियों का स्वागत श्री नीरज कुमार जी ट्रस्टी व संयोजक, श्री रवींद्र कुमार मद्धेशिया महामंत्री , दीपक गुप्ता ने अंगवस्त्र, पटका और स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया।*

*श्री शिव कुमार साव जी के शब्दों मे सभी कार्यकारणी सदस्यों व समाज को समर्पित भवन हेतु आभार प्रकट किया और उनकी ट्रस्ट को देय धन राशि की पक्की रसीद देकर अपनी पारदर्शिता का प्रमाण दिया है, जो कई संस्थाएँ इस पर खरी नही है। भवन के स्थान, निर्माण, प्राकृतिक सौंदर्य से काफी प्रभावित हुए और काफी देर तक शाम के इस मनोहारी दृश्य को मोबाइल में कैद किया।*

*४) अध्यक्ष श्री विनोद कुमार साह,BGGCT सगर्व सुचना दिया कि राइफल शूटिंग में गोल्ड मेडल विजेता आपके परिवार की बिटिया सुश्री सोनी गुप्ता के राइफल खरीद हेतु अनुदान लगभग पाँच लाख रुपये की व्यवस्था के करीब है। इसकी सूचना जल्द प्रेषित होगा।*

*आप सभी के शुभ आगमन पर ट्रस्ट परिवार के तरफ से हृदय की अनंत गहराइयों से कोटि-कोटि धन्यवाद एवं सादर प्रणाम।*🌹🙏

✍️*समस्त कार्यकारणी-आप व हम* 🌹🙏

🌹 *हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन* 🌹*मद्धेशिया वैश्य समाज के कोहिनूर**श्रीमान देवदत्त कांता प्रसाद गुप्ता जी, मुंबई*आज (26.0...
26/09/2026

🌹 *हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन* 🌹
*मद्धेशिया वैश्य समाज के कोहिनूर*

*श्रीमान देवदत्त कांता प्रसाद गुप्ता जी, मुंबई*

आज (26.09.2026) का यह शुभ अवसर बाबा गणीनाथ- गोविंदजी चेरिटेबल ट्रस्ट, दिल्ली परिवार के लिए अत्यंत गौरव एवं हर्ष का विषय है कि समाज के प्रतिष्ठित उद्योगपति, दानवीर, समाजसेवी एवं जनकल्याण के प्रति समर्पित व्यक्तित्व श्रीमान देवदत्त कांता प्रसाद गुप्ता जी, मुंबई ट्रस्ट परिवार से *ट्रस्टी* के रूप में जुड़ रहे हैं।

आपका ट्रस्ट से जुड़ना केवल एक सदस्य का जुड़ाव नहीं, बल्कि अनुभव, सेवा, संस्कार, सामाजिक प्रतिबद्धता और उदारता की एक समृद्ध परंपरा का जुड़ाव है।

*कर्मयोगी पिता की विरासत के योग्य संवाहक*:-

श्री देवदत्त कांता प्रसाद गुप्ता जी, कर्मयोगी एवं समाजसेवी स्वर्गीय श्री कांता प्रसाद गयाराम जी के ज्येष्ठ सुपुत्र हैं। आपके पूर्वज मूलतः उत्तर प्रदेश के जौनपुर जनपद के केराकत से सटे ग्राम *सरौनी* के निवासी रहे हैं और वर्तमान मे के.एम मुंशी मार्ग ( निकट इस्कौन टेंपल), चौपाटी, मुंबई (महाराष्ट्र) के निवासी हैं।

आपके पूज्य पिता श्री कांता प्रसाद गुप्ता जी वर्ष 1947-48 के आसपास मुंबई आए और अपनी अथक मेहनत, ईमानदारी, लगन एवं कर्मठता से व्यवसाय तथा समाजसेवा के क्षेत्र में विशिष्ट पहचान बनाई। उनके सामाजिक एवं जनकल्याणकारी योगदान की स्मृति में सरकार द्वारा चीरा बाजार के समीपस्थ सड़क का नामकरण *“कांता प्रसाद गयाराम”* किया जाना उनके सामाजिक योगदान का महत्वपूर्ण प्रमाण है।

पिता द्वारा स्थापित सेवा और कर्म की परंपरा को ज्येष्ठ पुत्र श्री देवदत्त कांता प्रसाद गुप्ता जी ने अपने भाइयों श्री रवींद्र कुमार जी एवं श्री दिलीप कुमार जी के साथ मिलकर व्यवसाय को आगे बढ़ाया और पारिवारिक व्यवसाय को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने के साथ-साथ आपने दान, सेवा, परोपकार और जनकल्याण को भी अपने जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बनाया।

*व्यवसाय से सेवा तक—एक विस्तृत कर्मयात्रा*

पिता द्वारा स्थापित “होटल शारदा” चीरा बजार, से प्रारंभ हुई व्यवसायिक यात्रा ने आगे चलकर शारदा डेयरी फार्म एंड स्वीट मार्ट, होटल शारदा रेस्टोरेंट एंड बार, खंडाला, तंत्रा वेज रेस्टोरेंट एड बार, हुगीस रोड, चौपाटी , शारदा टैक्सटाइल्स, ठाकुरद्वार, मुंबई सहित विभिन्न प्रतिष्ठानों का व्यापक स्वरूप ग्रहण किया है। व्यवसाय की सफलता के साथ समाज के प्रति दायित्वबोध को निरंतर जीवित रखना आपकी विशिष्ट पहचान रही है। इसी कारण आप एक सफल उद्योगपति एवं व्यवसायी के साथ-साथ मद्धेशिया वैश्य समाज के विकास और जनकल्याण के क्षेत्र में समर्पित व्यक्तित्व के रूप में सम्मानपूर्वक स्मरण किए जाते हैं।

आप मद्धेशिया वैश्य समाज के प्रांतीय एवं राष्ट्रीय संगठनों से जुड़े रहे हैं तथा विभिन्न महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन कर चुके हैं। समाज की अनेक जनकल्याणकारी गतिविधियों में आपका आर्थिक एवं नैतिक सहयोग लंबे समय से प्रेरणादायी रहा है।

*समाज के भविष्य की ओर एक सार्थक कदम* 🙏

वर्तमान युग और समय की आवश्यकता को समझते हुए बाबा गणीनाथ-गोविंदजी चेरिटेबल ट्रस्ट, दिल्ली जाति-समाज के समग्र, सार्थक एवं भविष्य-oriented विकास की दिशा में निरंतर कार्यरत है।

ट्रस्ट का उद्देश्य केवल ईंट-पत्थर का भवन बनाना नहीं, बल्कि समाज की आने वाली पीढ़ियों के लिए शिक्षा, छात्रवृत्ति, छात्रावास, शिक्षण संस्थान, रोजगार एवं स्वरोजगार उन्मुख प्रशिक्षण, युवा मार्गदर्शन, नारी कल्याण तथा जनसेवा के अवसर विकसित करना है।

साथ ही भारत एवं नेपाल से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली आने वाले जरूरतमंद बीमार लोगों एवं उनके तिमारदारों के लिए आवासीय सुविधा तथा सामाजिक मिलन, शुभ-मांगलिक एवं सामुदायिक गतिविधियों हेतु बहुउद्देशीय भवन (धर्मशाला) का निर्माण भी इसी व्यापक सेवा-यात्रा का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

ट्रस्ट की इन गतिविधियों से प्रभावित होकर आपने जिस प्रसन्नता एवं आत्मीयता के साथ ट्रस्ट की सेवा-यात्रा में सहभागी बनने की इच्छा व्यक्त की, वह हम सभी के लिए प्रेरणादायी है।

*₹1,00,000 का सहयोग—एक राशि नहीं, एक विश्वास*

आपने ट्रस्ट के ट्रस्टी दायित्व हेतु ₹1,00,000/- (एक लाख रुपये) का सहयोग प्रदान कर अपनी दानशीलता, सामाजिक उदारता, धार्मिक आस्था एवं भावी पीढ़ियों के प्रति सकारात्मक सोच का परिचय दिया है।

यह सहयोग केवल आर्थिक योगदान नहीं है; यह उस विश्वास का प्रतीक है कि समाज की प्रगति तभी संभव है जब सक्षम एवं समर्थ लोग अपनी सामर्थ्य का कुछ अंश समाज और मानव कल्याण के लिए समर्पित करें। आपका यह कदम समाज के अन्य समर्थ एवं प्रतिष्ठित बंधुओं को भी सेवा और सहयोग के लिए प्रेरणा देगा।

*BGGCT परिवार में हार्दिक अभिनंदन*

बाबा गणीनाथ-गोविंदजी चेरिटेबल ट्रस्ट, नई दिल्ली का समस्त परिवार एवं कार्यकारिणी आपको *ट्रस्टी* सदस्य के रूप में सादर स्वागत, हार्दिक अभिनंदन एवं आत्मीय धन्यवाद ज्ञापित करती है। हमें विश्वास है कि आपके अनुभव, मार्गदर्शन, सामाजिक संपर्क, उदार दृष्टिकोण एवं सेवा-भाव से ट्रस्ट की गतिविधियों को नई ऊर्जा और नई दिशा प्राप्त होगी।*

*हमारी हार्दिक कामना है कि देश-विदेश के प्रतिष्ठित, दानवीर, समाजसेवी, शिक्षाविद्, उद्योगपति, कलाकार एवं प्रबुद्ध स्वजन इस सेवा-यज्ञ से जुड़ते जाएँ और बाबा गणीनाथ-गोविंदजी चेरिटेबल ट्रस्ट समाजसेवा के क्षेत्र में राष्ट्रीय ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय पटल पर अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित करे।*

*“चले थे अकेले, कारवां बनता गया…*
*बूंद-बूंद से सागर बनता गया।”*

*आपका आगमन इस कारवां में एक और प्रकाशवान अध्याय का शुभारंभ है।*🙏

*23.09.2026 का दिवस हम सभी स्वजातियों, ग्रुप सदस्यो एवम BGGCT परिवार के लिए यादगार दिन है। आज ट्रस्ट परिवार में नवागंतुक...
23/09/2026

*23.09.2026 का दिवस हम सभी स्वजातियों, ग्रुप सदस्यो एवम BGGCT परिवार के लिए यादगार दिन है। आज ट्रस्ट परिवार में नवागंतुक, बहु प्रतिभावान , समाजिक उन्नति के प्रति शुभचिंतक आजीवन सदस्य के रूप मे जुड रहे है आपका संक्षिप्त परिचय ---*👇

*श्री शंकर साह सुपुत्र स्व श्री गणेश साह मूलतः ग्राम- शाहपुर बुजुर्ग, पो - हरलोचन पुर सुक्की, भाया- पातेपुर, जिला- वैशाली (बिहार) के निवासी हैं और वर्तमान में मकान न०-178, बी- ब्लॉक, सेक्टर- 08, द्वारिका, नई दिल्ली निवास है। आप भारतीय वायु सेना के प्रतिष्ठित पद Honorary flight Lieutenant के पद से सेवानिविर्त है। आपका सरलचित व्यवहार, सौम्य विचार, मृदुभाषी , जाति समाज के प्रति अस्थावान, दान वीरता और कूल देवताओ के प्रति समर्पित आस्था, आपके सौम्य व्यक्तित्व को और लोकप्रिय बना देता हैं।*

*आप दिल्ली समाज से वर्षो से जुड़े हुए हैं और समय के माँग के अनुरूप राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली मे "बाबा गणीनाथ गोविंदजी चेरिटेबल ट्रस्ट" अपने समस्त जाति समाज के सार्थक विकास और उन्नति के लिए , मेघावी स्वजातीय छात्र- छात्रोंओ को राष्ट्रीय स्तर पर वजीफा, छात्रावास, शिक्षण संस्थान पर कार्य कर रहा है साथ ही साथ संभावित स्वरोजगार पूरक प्रशिक्षण योजना आदि और भारत- नेपाल से दिल्ली मे आगत बीमार लोगों या उनके तिमारदारो के लिए राजधानी मे आवासीय सुबिधा एवं सामाजिक मिलन , शुभ मांगलिक कार्यो के लिए बहु उद्धेशिय भवन ( धर्मशाला) का निर्माण कर रहा है। आपको काफी प्रसन्नता और खुशी हुआ कि ट्रस्ट जाति समाज के लिए सार्थक कार्य कर रहा है। आपने सहर्ष ट्रस्ट का अविलंब आजीवन सदस्यता ग्रहण कर अपनी धार्मिक, दानशीलता और सामाजिक उदारता के संग आगत भावी समाज के प्रति सकरात्मक सोच और समाज के लिए प्रेरक व्यक्तित्व का आदर्श उदाहरण दिया है! इसके लिए धन्यवाद।*

*बाबा गनीनाथ गोविँदजी चेरिटेबल ट्रस्ट, नई दिल्ली परिवार व कार्यकारणी आपको ट्रस्ट परिवार मे स्वागत करते हुए आजीवन स्थायी सदस्यता प्रदान करती हैं और धन्यवाद ज्ञापित करती हैं।*🙏🙏

@टॉप फ़ैन Shankar Prasad Kanu

*बाबा गणीनाथ- गोविंदजी चेरिटेबल ट्रस्ट, दिल्ली कानु- कान्दु, हलवाई जाति , मद्धेशिय समाज का एक ऐसा शब्दकोश बन गया है जहाँ...
17/09/2026

*बाबा गणीनाथ- गोविंदजी चेरिटेबल ट्रस्ट, दिल्ली कानु- कान्दु, हलवाई जाति , मद्धेशिय समाज का एक ऐसा शब्दकोश बन गया है जहाँ देश विदेश के सम्मानित- प्रतिष्ठित दानवीरो, शिक्षा- कला, साहित्य से जुड़े प्रबुद्ध लोगों को सदस्यता के संग जोड़ रहा है, वही उनका परिचय सर्वत्र समाज को दे रहा है और शिलापट्ट पर नाम अंकित कर इतिहास के लिए अमर करने मे प्रयासरत हैं।*

*आज दिनांक 17.09.2026 का दिवस हम सभी स्वजातियों, ग्रुप सदस्यो एवम BGGCT परिवार के लिए यादगार दिन है। आज ट्रस्ट परिवार में नवागंतुक, बहु प्रतिभावान , समाजिक उन्नति के प्रति शुभचिंतक ट्रस्टी के रूप मे जुड रहे है जिनका शुभ नाम श्री ओम प्रकाश नैयर है आपका संक्षिप्त परिचय ---*👇

*श्री ओम प्रकाश नैयर सुपुत्र श्री केशव प्रसाद (पूर्व मुखिया, ग्राम पंचायत बुढ़वल) माता श्रीमती अती सुंदरी देवी के श्री गणीनाथ- गोविंदजी पूजक परिवार से ग्राम पो- बुढ़वल, थाना काराकाट (गोड़ारी), जिला- रोहतास, बिहार से है और वर्तमान मे ए-386, गली नं.-12, वेस्ट कमल विहार, बुराड़ी, दिल्ली है। आप बिहार के शिक्षा विभाग में सम्मानित स्टेनोग्राफर के पद पर शेखपुरा, मुंगेर, पटना मे सेवारत रहे है और वर्तमान मे देश के प्रतिष्ठित संस्थान में निजी सचिव के पद पर नई दिल्ली में कार्यरत है। आपकी अभिरुचि माता पिता, परिवार के सामाजिक सेवाओं के अतिरिक्त जाति समाज, कूल देवता व सर्व मानवीय संवेदनाओ- सेवाओं के प्रति सतत रहा है।*

*आपकी BGGCT मे स्वेक्षापूर्ण ट्रस्टी के रूप मे आंशिक योगदान अपने जाति समाज के सार्थक विकास और उन्नति के लिए मेघावी स्वजातीय छात्र- छात्रोंओ को राष्ट्रीय स्तर पर वजीफा, छात्रावास, शिक्षण संस्थान और स्वरोजगार पूरक प्रशिक्षण योजना आदि और बीमार लोगों या उनके तिमारदारो के लिए राजधानी मे आवासीय सुबिधा एवं सामाजिक मिलन , शुभ मांगलिक कार्यो के लिए धर्मशाला निर्माण मे सदैव यादगार रहेगा। आपको काफी प्रसन्नता है कि ट्रस्ट जाति समाज के लिए सार्थक कार्य कर रहा है। आपका जुड़ाव अपनी धार्मिक, दानशीलता और सामाजिक उदारता के संग आगत भावी समाज के प्रति सकरात्मक सोच और समाज के लिए प्रेरक व्यक्तित्व का आदर्श उदाहरण दिया है! क्योकि बूंद- बूंद से सागर बनता है और एक-एक समर्पित व्यक्तित्व से समाज की शक्ति निर्मित होती है। धन्यवाद।*🌹

*बाबा गनीनाथ गोविँदजी चेरिटेबल ट्रस्ट, नई दिल्ली परिवार व कार्यकारणी आपको ट्रस्ट परिवार मे स्वागत करते हुए प्रस्तावित ट्रस्टी के रूप मे सदस्यता प्रदान करती हैं और धन्यवाद ज्ञापित करती हैं।*
🙏🙏
@टॉप फ़ैन कानू हलवाई संघर्ष सेना फाउंडेशन Rabindra Kumar Madhesia

🌸  #हार्दिक_स्वागत_एवं_अभिनंदन* 🌸*दिनांक 16.09.2026 का दिवस हम सभी स्वजातियों, ग्रुप सदस्यों एवं BGGCT परिवार के लिए निश...
16/09/2026

🌸 #हार्दिक_स्वागत_एवं_अभिनंदन* 🌸

*दिनांक 16.09.2026 का दिवस हम सभी स्वजातियों, ग्रुप सदस्यों एवं BGGCT परिवार के लिए निश्चित रूप से एक यादगार अवसर है। आज ट्रस्ट परिवार में एक सरलचित्त, व्यवहार-कुशल, बहु-प्रतिभावान एवं समाज की उन्नति के प्रति समर्पित व्यक्तित्व आजीवन सदस्य के रूप में हमसे जुड़ रहे हैं।*

💐 *श्री विकास बाबू गुप्ता जी का संक्षिप्त परिचय*💐

*श्री विकास बाबू गुप्ता, सुपुत्र श्री ओम प्रकाश गुप्ता, निवासी गणीनाथ निकुंज, प्लॉट नं. 01, सेक्टर-05, द्वारका, नई दिल्ली, मद्धेशिया वैश्य समाज, दिल्ली के प्रतिष्ठित परिवार व इतिहास पुरुष स्व श्री प्रेम प्रकाश गुप्ता से संबद्ध हैं जो आपके बड़े पिताजी और बाल्यकाल से उनके साथ पुत्रवत रहे है। आपका परिवार समाजसेवा एवं सामाजिक विकास के कार्यों में लंबे समय से सक्रिय रहा है। ‘गणीनाथ निकुंज, द्वारका’ इस पारिवारिक सामाजिक सोच और योगदान का प्रत्यक्ष प्रमाण है।*

*आपका संबंध मद्धेशिया वैश्य परिवार, दिल्ली के इतिहास पुरुष स्वर्गीय श्री प्रेम प्रकाश गुप्ता जी से है। परिवार की समाजसेवा की परंपरा को आपकी बहनों श्रीमती निर्मला गुप्ता जी एवं श्रीमती कुसुम गुप्ता जी ने भी आगे बढ़ाया है। दोनों ने बाबा गणीनाथ-गोविंदजी चेरिटेबल ट्रस्ट, दिल्ली को एक-एक लाख रुपये का सहयोग देकर ट्रस्टी का दायित्व ग्रहण किया है तथा स्व. प्रेम प्रकाश गुप्ता जी की स्मृति में ₹3,50,000/- की अनुदान राशि से एक कमरा भी समर्पित किया है।*

*श्री विकास बाबू गुप्ता जी उत्तर रेलवे के मुख्य खंड नियंत्रक (समय सारणी) जैसे महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। सेवा से निवृत्ति के पश्चात भी समाज के प्रति आपकी संवेदनशीलता, उदारता और सकारात्मक सोच निरंतर सक्रिय है।*

*आपका यह स्वैच्छिक जुड़ाव केवल सदस्यता तक सीमित नहीं, बल्कि भावी पीढ़ी के निर्माण का संकल्प है। मेधावी स्वजातीय छात्र-छात्राओं के लिए राष्ट्रीय स्तर पर छात्रवृत्ति, छात्रावास एवं शिक्षण संस्थानों की सुविधा, स्वरोजगारपरक प्रशिक्षण, राजधानी दिल्ली में उपचार हेतु आने वाले बीमार व्यक्तियों एवं उनके तीमारदारों के लिए आवासीय सुविधा तथा सामाजिक एवं शुभ-मांगलिक आयोजनों के लिए धर्मशाला निर्माण जैसी जनोपयोगी योजनाओं में आपका सहयोग निश्चित रूप से समाज के लिए प्रेरणादायी रहेगा।*

*यह आपके लिए भी प्रसन्नता का विषय है कि BGGCT परिवार समाजहित में सार्थक एवं दूरदर्शी कार्यों को धरातल पर उतार रहा है। ऐसे समय में आपका इससे जुड़ना धार्मिक आस्था, दानशीलता, सामाजिक उदारता और भावी समाज के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण का सुंदर संगम है।*

*चले थे अकेले, कारवां बनता गया…*
*आज उसी कारवां में आपका जुड़ना हमारे लिए हर्ष, सम्मान और प्रेरणा का विषय है।*

🙏*हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन*🙏

*बाबा गणीनाथ-गोविंदजी चेरिटेबल ट्रस्ट, नई दिल्ली परिवार एवं कार्यकारिणी की ओर से हम आपका हृदय से स्वागत, अभिनंदन एवं आभार व्यक्त करते हैं तथा आपको आजीवन स्थायी सदस्यता प्रदान करते हुए बाबा गणीनाथ-गोविंदजी से आपके सुखद, स्वस्थ एवं मंगलमय जीवन की कामना करते हैं।*🙏🌹👏

🔹*निर्माणाधीन बहुउद्देशीय भवन की प्रगति देख भावुक हुए संरक्षक-ट्रस्टी श्री प्रमोद कुमार! ,*🔹*“जिस पौधे को सींचा, उसे आज ...
13/09/2026

🔹*निर्माणाधीन बहुउद्देशीय भवन की प्रगति देख भावुक हुए संरक्षक-ट्रस्टी श्री प्रमोद कुमार! ,*🔹

*“जिस पौधे को सींचा, उसे आज वृक्ष बनते देख माली जैसा आनंद”* 🙏

*BGGCT की निरंतर प्रगति और समाजहित- राष्ट्रहित में व्यापक मे आकार ले रही इस ट्रस्ट की महत्त्वाकांक्षी योजनाओं और सफलताओ को देखकर उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त की। उनके चेहरे पर संतोष और खुशी के भाव स्पष्ट दिखाई दे रहे थे। ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो जिस पौधे को एक माली ने कभी अपने हाथों से रोपा और सींचा हो, उसे आज फलते-फूलते ...*

*बाबा गणीनाथ-गोविंदजी चेरिटेबल ट्रस्ट, दिल्ली के संरक्षक- ट्रस्टी, बिहार सरकार के पूर्व मंत्री एवं वर्तमान विधायक, मोतिहारी श्री प्रमोद कुमार जी का अपनी धर्मपत्नी एवं ट्रस्ट की आजीवन सदस्य श्रीमती सुषमा देवी जी के साथ "12 सितंबर 2026" को ट्रस्ट द्वारा मुकुंदपुर, दिल्ली में निर्माणाधीन बहुउद्देशीय भवन (धर्मशाला) सह कार्यालय पर आगमन हुआ।*🙏

*श्री प्रमोद कुमार जी ट्रस्ट के निर्माणकाल से ही इसकी गतिविधियों और विकास यात्रा से जुड़े रहे हैं। निर्माणाधीन भवन के वर्तमान कार्यक्रम में ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री विनोद कुमार साह, महामंत्री श्री रवींद्र कुमार, कोषाध्यक्ष श्री अजय कुमार, ट्रस्टी सह संयोजक श्री नीरज कुमार, ट्रस्टी श्री संजय प्रसाद, श्री अमरनाथ गुप्ता, श्री किशन लाल, श्री राकेश कुमार, श्री विनय कुमार, श्री अरुण कुमार,श्री नागेंद्र शाह सहित अनेक आजीवन सदस्य एवं बड़ी संख्या में कूलगुरु भक्त उपस्थित रहे।*👏👏

*समाज के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े श्रद्धालुओं एवं कार्यकर्ताओं से परिचय प्राप्त कर श्री प्रमोद कुमार जी ने प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने ट्रस्ट की इस विकास यात्रा में प्रत्यक्ष एवं परोक्ष रूप से योगदान देने वाले देश-विदेश के सभी दानदाताओं, सहयोगियों, पदाधिकारियों एवं कूलगुरु भक्तों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी। समाज के दानवीरों को दिल खोल कर आगे आने का निवेदन किया जिससे समाज को अंतराष्ट्रीय पहचान मिले*

*भवन नहीं! समाज के भविष्य का आधार*🌹

*राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में निर्माणाधीन यह बहुउद्देशीय भवन केवल ईंट-पत्थर और सीमेंट से तैयार हो रहा एक भवन नहीं, बल्कि कूलगुरु भक्तों एवं समाज के सामाजिक, शैक्षणिक, सांस्कृतिक और मानवीय विकास का एक सार्थक केंद्र बनने की दिशा में अग्रसर है।*

*ट्रस्ट द्वारा समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं के लिए छात्रवृत्ति, छात्रावास एवं शिक्षण संस्थानों से संबंधित योजनाओं, युवाओं के लिए स्वरोजगारपूरक प्रशिक्षण, तथा कला-संस्कृति और खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर पर प्रोत्साहन देने की दिशा में प्राथमिकता के साथ कार्य किया जा रहा है।*

*इसके साथ ही राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में इलाज अथवा अन्य आवश्यक कार्यों के लिए आने वाले जरूरतमंद समाजबंधुओं एवं उनके तीमारदारों के लिए आवासीय सुविधा, सामाजिक मिलन, शुभ-मांगलिक एवं सामुदायिक कार्यक्रमों के आयोजन हेतु यह बहुउद्देशीय भवन भविष्य में एक महत्वपूर्ण सहारा बनेगा।*

*यह भवन केवल एक निर्माण परियोजना नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए समाज की सामूहिक शक्ति, सहयोग, सेवा और स्वाभिमान का प्रतीक बनने की ओर अग्रसर है।*

*श्री प्रमोद कुमार जी का विश्वास, मार्गदर्शन एवं शुभाशीष इस सामाजिक अभियान को निश्चित रूप से नई ऊर्जा प्रदान करेगा।*

बाबा गणीनाथाय नमः! ऊं गोविंदाय नमः।

— *बाबा गणीनाथ-गोविंदजी चेरिटेबल ट्रस्ट, दिल्ली*

Address

H/57, Dharampura, Najafgarh
New Delhi
110043

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when बाबा गणिनाथ गोविन्द जी चेरिटेबल ट्रस्ट, नई दिल्ली posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share