17/09/2026
Sulabh International Social Service Organisation, in collaboration with Sulabh-IIHH EIACP Resource Partner, organised an Awareness-cum-Cleanliness Drive on 17 September 2026 at Mahavir Enclave, Palam-Dabri Road, New Delhi, as part of the Swachhata Hi Seva 2026 campaign.
Organised under the theme “Swachhata Mein Sahbhag – Swachh Bharat, Viksit Bharat”, the initiative brought together approximately 2,000 participants, including students and teachers from Sulabh Public School and MCD Primary School, Mahavir Enclave, along with members of the local community.
The programme began with an awareness session on cleanliness, personal hygiene, sanitation practices and the importance of maintaining clean surroundings. Dr. Namita Mathur, Coordinator, Sulabh-IIHH EIACP Resource Partner, encouraged students to make cleanliness a part of their daily lives and contribute towards healthier homes, schools and communities.
The awareness session was followed by a march-past rally and cleanliness drive from Sulabh Public School to Ayyappa Temple. Students, teachers and community members came together to turn awareness into collective action, reinforcing the spirit of “Swachhata Mein Sahbhag” and the shared responsibility of building a cleaner and healthier India.
x
सुलभ इंटरनेशनल सोशल सर्विस ऑर्गनाइजेशन ने सुलभ-IIHH EIACP रिसोर्स पार्टनर के सहयोग से 17 सितंबर 2026 को नई दिल्ली के महावीर एन्क्लेव, पालम-डाबरी रोड में ‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ अभियान के तहत जागरूकता एवं सफाई अभियान आयोजित किया।
इस कार्यक्रम की थीम “स्वच्छता में सहभाग – स्वच्छ भारत, विकसित भारत” थी। इसमें करीब 2,000 लोगों ने हिस्सा लिया। इनमें सुलभ पब्लिक स्कूल और एमसीडी प्राइमरी स्कूल, महावीर एन्क्लेव के छात्र-छात्राएं और शिक्षक-शिक्षिकाएं तथा स्थानीय लोग शामिल थे।
कार्यक्रम की शुरुआत स्वच्छता, व्यक्तिगत साफ-सफाई, स्वच्छता संबंधी अच्छी आदतों और आसपास का वातावरण साफ रखने को लेकर जागरूकता कार्यक्रम से हुई। सुलभ-IIHH EIACP रिसोर्स पार्टनर की कोऑर्डिनेटर डॉ. नमिता माथुर ने छात्रों से कहा कि वे स्वच्छता को अपनी रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बनाएं और अपने घर, स्कूल और आसपास के क्षेत्र को साफ रखने में योगदान दें।
जागरूकता कार्यक्रम के बाद सुलभ पब्लिक स्कूल से अयप्पा मंदिर तक मार्च-पास्ट रैली और सफाई अभियान चलाया गया। छात्रों, शिक्षकों और स्थानीय लोगों ने मिलकर स्वच्छता के संदेश को काम में बदलते हुए सफाई अभियान में भाग लिया। इस दौरान “स्वच्छता में सहभाग” की भावना और स्वच्छ एवं स्वस्थ भारत बनाने की सामूहिक जिम्मेदारी का संदेश दिया गया।