19/07/2026
'एक पेड़, एक जिंदगी' महाअभियान के अंतर्गत अटल फाउंडेशन द्वारा वृहद वृक्षारोपण, इंदौर
दैनिक भास्कर के "एक पेड़, एक जिंदगी" महाअभियान से प्रेरित होकर अटल फाउंडेशन के तत्वावधान में आज सिटी फॉरेस्ट, बिचौली हप्सी में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया । पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के संकल्प के साथ आयोजित इस अभियान में अटल फाउंडेशन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने अपने हाथों से आम, नीम, पीपल, जामुन तथा अन्य फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया ।
इस अवसर पर अटल फाउंडेशन की पूर्वा तिवारी की विशेष भूमिका रही । उन्होंने घर पर आम की गुठलियों को अंकुरित कर पौधे तैयार किए, जिन्हें आज सिटी फॉरेस्ट में रोपित किया गया । साथ ही सीड बॉल (Seed Ball) भी सिटी फॉरेस्ट में लगाए गए, ताकि आने वाले समय में अधिक से अधिक पौधे विकसित होकर हरियाली को बढ़ावा दे सकें ।
कार्यक्रम में अटल फाउंडेशन की अध्यक्ष श्रीमती माला वाजपेयी तिवारी, श्री राहुल व्यास, श्रीमती परिता जैन, श्री राहुल बैध, श्री जयादित्य तिवारी, श्रीमती कीर्ति व्यास एवं जयति तिवारी सहित सभी उपस्थित जनों ने उत्साहपूर्वक वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया ।
अटल फाउंडेशन ने इस अवसर पर सभी नागरिकों से दैनिक भास्कर के"एक पेड़, एक जिंदगी" महाअभियान से जुड़कर अधिक से अधिक वृक्ष लगाने, उनका संरक्षण करने तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए हरित एवं स्वच्छ पर्यावरण बनाने में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया ।
@ highlights