Bharat Hindu Parishad-BHP

Bharat Hindu Parishad-BHP This is an official page of BHP. This is an official Page of Bharat Hindu Parishad-BHP. BHP is a registered organization with NITI Aayog, Government of India.

19/05/2026

पवन तनय संकट हरण, मंगल मूर्ति रूप।
राम लखन सीता सहित हृदय बसहु सुर भूप॥

ज्येष्ठ मास के तृतीय मंगलवार ‘बड़ा मंगल’ के पावन पर्व पर आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

संकटमोचन भगवान श्री हनुमान जी की असीम कृपा सभी भक्तों पर सदैव बनी रहें।

16/05/2026

भारतीय वीरता, स्वाभिमान और पराक्रम के अद्वितीय प्रतीक, महान योद्धा महाराज पृथ्वीराज चौहान जी की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन !

मातृभूमि की रक्षा हेतु समर्पित उनका अदम्य साहस, अटूट संकल्प और अतुलनीय बलिदान युगों-युगों तक प्रत्येक पीढ़ी को प्रेरित करता रहेगा। उनकी गौरवशाली गाथाएँ हमें राष्ट्र की एकता, अखंडता और सम्मान की रक्षा के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहने का संदेश देती हैं।।

16/05/2026

समस्त माताओं एवं बहनों को वट सावित्री व्रत की हार्दिक शुभकामनाएं।

अखंड सौभाग्य, सुख-समृद्धि एवं पारिवारिक मंगलकामना का प्रतीक पावन “वट सावित्री व्रत” सभी माताओं एवं बहनों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली का संचार करे।

ावित्री_व्रत #सनातन_संस्कृति

16/05/2026

भगवान शनिदेव जी की पावन जयंती पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। शनिदेव जी की कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और न्याय का प्रकाश बना रहे।

15/05/2026

मध्यप्रदेश हाई कोर्ट ने भोजशाला स्थल को मंदिर घोषित किया, मुसलमानों को नमाज़ पढ़ने की अनुमति देने वाले ASI के सर्कुलर को रद्द किया।

भोजशाला को मंदिर घोषित करते हुए, मध्यप्रदेश हाई कोर्ट ने वहाँ मुसलमानों की नमाज़ पर रोक लगाने का आदेश दिया।

जय श्री राम

15/05/2026

उत्तराखंड-हलाला मामले में देश में पहली बार FIR दर्ज, UCC के तहत हुई कार्रवाई।

14/05/2026

अदम्य साहस, अद्वितीय पराक्रम और स्वाभिमान के शिखर पुरुष, धर्मवीर छत्रपति संभाजी महाराज की जयंती पर कोटि-कोटि नमन।

धर्म के लिए उनका सर्वोच्च बलिदान तथा आदर्श हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।
#प्रेरणास्रोत

10/05/2026

ममता, त्याग, असीम करुणा और निस्वार्थ प्रेम की साक्षात प्रतिमूर्ति समस्त माताओं को ‘मातृ दिवस’ की अनंत बधाई एवं शुभकामनाएं।

माँ का पवित्र वात्सल्य और आशीर्वाद जीवन की वह अलौकिक शक्ति है, जो हमारे भीतर श्रेष्ठ संस्कारों का सृजन कर हमें हर परिस्थिति में अजेय साहस और सन्मार्ग पर चलने की प्रेरणा प्रदान करती है।

09/05/2026

भगवा के रक्षक!
हिंदू हृदय सम्राट!

वीरता और पराक्रम के अमर प्रतीक, देश के महान योद्धा महाराणा प्रताप को उनकी जयंती पर आदरपूर्ण श्रद्धांजलि। उन्होंने मातृभूमि की आन-बान और शान की रक्षा के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। उनके अदम्य साहस और अटूट स्वाभिमान की गाथाएं युगों-युगों तक देशवासियों के हृदय में राष्ट्रभक्ति का दीप प्रज्वलित करती रहेंगी।

02/05/2026

सभी देशवासियों को बुद्ध पूर्णिमा की असीम शुभकामनाएं। शांति, करुणा और सद्भावना के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देने वाले इस पावन अवसर पर आइए, भगवान बुद्ध के जीवन मूल्यों को अपनाने का संकल्प दोहराएं।

25/04/2026

माता सीता जी के पावन प्राकट्योत्सव “जानकी नवमी” के शुभ अवसर पर आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

माता जानकी का जीवन त्याग, धैर्य, मर्यादा और शक्ति का अद्भुत उदाहरण है। उनके आशीर्वाद से सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहे।

#जानकीनवमी #माता_सीता #सीतामैया ्रीराम #भारतीय_संस्कृति

Address

New Delhi

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Bharat Hindu Parishad-BHP posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Bharat Hindu Parishad-BHP:

Share