03/09/2026
🌸 10 वर्षों की सेवा यात्रा… 🌸
3 सितंबर , श्री यश पाल भाटिया जी के जन्मदिन के अवसर पर, उनकी सेवा और मानवता की विरासत को आगे बढ़ाने के संकल्प के साथ वर्ष 2016 में यश सेवा समिति की शुरुआत हुई।
हमारी पहली पहल एक वृद्धाश्रम में कपड़ों का दान करके हुई थी। एक छोटी-सी शुरुआत थी, लेकिन संकल्प बड़ा था—जरूरतमंदों तक सहायता, सम्मान और मुस्कान पहुँचाने का। ❤️
आज, 10 वर्षों की इस यात्रा में पीछे मुड़कर देखते हैं तो यह सफर केवल वर्षों का नहीं, बल्कि लाखों उम्मीदों, हजारों मुस्कुराहटों और अनगिनत दुआओं का सफर है। ❤️
इन 10 वर्षों में हमारे प्रयासों से अब तक
✨ 3 लाख+ लाभार्थियों तक पहुँच
✨ 80,000+ बच्चों तक पहुँच
✨ 1 लाख 85000+kg राशन का वितरण
✨ 1 लाख+ भोजन का वितरण
✨ 4,200+ लोगों को कौशल विकास से जोड़ा
✨ 63,000+ लोगों तक जागरूकता का संदेश
✨ 162000+ महिलाओं तक पहुँच
लेकिन इन आँकड़ों से कहीं बड़ी हमारी उपलब्धि है—आपका विश्वास, सहयोग और साथ।
हमारे प्रत्येक डोनर, शुभचिंतक, सहयोगी और स्वयंसेवक ने इस सेवा-यात्रा को आगे बढ़ाने में अपना योगदान दिया है। 🙏
श्री यश पाल भाटिया जी की सेवा भावना को नमन करते हुए, हम संकल्प लेते हैं कि यह सेवा का कारवाँ आगे भी निरंतर चलता रहेगा।
💐 हमारी इस 10 वर्षों की यात्रा के हर पड़ाव पर साथ देने के लिए आप सभी का हृदय से आभार।
सादर
सरिता भाटिया
अध्यक्ष
यश सेवा समिति
10 वर्ष — सेवा, समर्पण और संवेदना के ❤️