26/04/2026
आज दिनांक 26/04/2026 दिन रविवार को आपकी अपनी लोकप्रिय संस्था, संस्था ही नहीं साथी भी "स्वर्णकार समाज विकास परिषद् दिल्ली (पंजी.)" द्वारा 20वें स्वर्णकार समाज के विवाह योग्य युवक-युवती वैवाहिक परिचय सम्मेलन का आयोजन श्री मैढ़ क्षत्रिय पंचायती धर्मशाला लाला बख्तामल, मौहल्ला इमली, कूंचा पातीराम, सीताराम बाजार, दिल्ली में सम्पन्न हुआ। जिसमें दिल्ली व आस पास के राज्यों के करीब 250-300 परिवारों ने हिस्सा लिया व कुछ विवाह योग्य युवक युवती भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे. कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष श्रीमान धर्मेन्द्र सिंह वर्मा कुल्थिया, कोषाध्यक्ष श्रीमान विरेन्द्र कड़वल सोनी के साथ साथ संरक्षकगण सर्वश्री अजय वर्मा जी, दाऊ दयाल सोनी जी अलवर से, ओमप्रकाश खिप्पल जी, भारत भूषण वर्मा जी, उमेश कुमार वर्मा जी, बनवारी लाल बामलवा जी के साथ साथ कार्यकारिणी सदस्यगण सर्वश्री अनिल वर्मा जी, नीरज वर्मा जी, गोविंद सोनी जी, विनोद वर्मा जी, श्रीमती मंजू सोनी जी, मीना सोनी जी के साथ अतिथिगण श्रीमान मुकेश वर्मा जी, ए एस पी सी बी आई, डॉ प्रकाश सोनी जी संपादक स्वर्णकार सेतु पत्रिका मुंबई, श्री हरि सिंह वर्मा जी, श्री विनोद संपेडिया जी, श्री सी पी वर्मा जी, श्री पुनीत भोला जी, श्री विजेश राजपूत जी, श्री शमशेर सोनी जी, श्री देवेंद्र सोनी जी, श्री सत्यनारायण सोनी जी, श्री दिनेश खिप्पल जी, श्री नरेश पड़वाल जी, श्री विजय सोनी जी, श्री भीम सिंह वर्मा कुल्थिया जी, श्री हर्ष कप्तान जी, श्री प्रवीन वर्मा जी, श्री राजेश किकान जी, श्री शेखर वर्मा जी - स्वर्णकार रिश्ते ग्रुप से, श्री अशोक वर्मा जी - स्वर्णकार समाज रिश्ते त्रिनगर से, श्री सुरेश वर्मा जी, श्री देवेन्द्र वर्मा जी, एडवोकेट पूनम वर्मा जी, श्री सुरेश वर्मा जी, श्री आत्म प्रकाश वर्मा जी के साथ साथ दिल्ली की काफी संस्थाओं से समाज बंधुओं की उपस्थिति कार्यक्रम में रही।
सबसे पहले श्री हरि सिंह वर्मा जी ने गायत्री मंत्र का पाठ कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया, उसके उपरांत सभी अतिथियों का स्वागत जयपुरी पटका पहना कर किया गया, सभी उपस्थित लोगों से उनके विवाह योग्य बच्चों के फॉर्म भरवाकर सभी को श्रीं ओमप्रकाश खिप्पल जी, श्री विरेन्द्र कड़वल सोनी जी, श्री रमेश सोनी जी द्वारा पढ़ा गया और जो बच्चे थे उन्होंने अपने बारे मैं जानकारी दी, कुछ परिवारों ने कार्यक्रम में ही अपने बच्चों के रिश्तों के लिए आपस मैं विचार विमर्श किया।
उसके बाद श्री अजय वर्मा जी, श्री दाऊ दयाल जी ने अपने विचार रखे।
उसके पश्चात अध्यक्ष श्री धर्मेन्द्र सिंह वर्मा कुल्थिया जी ने सभी अतिथियों का धन्यवाद करते हुए सभी को स्वादिष्ट भोजन के लिए आमंत्रित किया। सभी ने स्वादिष्ट भोजन का आनंद लिया।
आपका
धर्मेन्द्र सिंह वर्मा कुलथिया
अध्यक्ष
स्वर्णकार समाज विकास परिषद दिल्ली (पंजी.)