11/06/2026
महाराज सागर तालाब पन्ना 'पहले' और 'अब'
25 मई को शुरू हुई एक मुहिम जो निरंतर बढ़ रही है प्रगति की ओर।
माननीय कलैक्टर महोदया जी एवं जिला पंचायत सीईओ के सतत् मार्गदर्शन में जल गंगा सवर्धन अभियान गंगा दशरहा से महाराजसागर तलाब का शुभारंम्भ किया गया जो निरंतर चल रहा है। ।
कलैक्टर महोदया लगातार निरीक्षण कर आवश्यक सुझाव दे रही हैं जिससे कार्य संपूर्णता की ओर बढ़ रहा है। कलेक्टर महोदय के इस कदम की लोग प्रशांसा भी कर रहे। वार्ड के लोग आकर इसको सुरक्षित करने की वात भी करने लगे है।
जिला प्रशासन के मुखिया के साथ निरंतर विभाग के अधिकारी अपने दायित्वो का निर्वहन कर अपनी इच्छा से भागीदारी कर रहे है।
जिला प्रशासन के साथ सभी विभाग के अधिकारी तलाब को सवारने में लगे हे हुए है। अनुविभागीय अधिकारी एवं तहसीलदार अखिलेश प्रजापति जी,
उपसंचालक पशुपालन एवं डेयरी विभाग डा. एन.के. गुप्ता जी ,आदिम जाति विभाग के जिला संयोजक जयप्रताप सिंह भदोरिया,संजयसिंह परिहार परियोजना अधिकारी,महाप्रबंधक जल निगम शिवम सिन्हा, आयुष अधिकारी मैडम ,डीपीएम प्रमोद शुक्ला जी, समर्थन सें गगन सोनी सिल्ट निकलवाने एवं परिवहन को देखने में निरंतर तलाब को सवारने में सहयोग प्रदान कर रहे है।
लगातार मिल रहे सुझाव एवं वेहतर करने के दिशा में काम कर रहे है।
जिला प्रशासन के सभी विभाग जिम्मेदारी का निर्वहन कर रहे । तलाब अतिक्रमण मुक्त्,जलकुभी मुक्त एवं सौन्दरीकरण की दिशा में आगे बढ़ रहा है।
आज भी श्रमदान डा. गुप्ता जी ,आरसेटी के साथी,डीपीएम,पृथ्वी,सारथी एवं समर्थन के साथी जुटे रहे ।
जलकुभी मुक्त होने में मात्र दो दिन और लगेगा। शेष कार्य साफाई दीवाल एवं सुन्दर तलाब की दिशा में कलेक्टर महोदय एवं सीईओ जिला पंचायत सुबह शाम समय देकर दिशा निर्देश दे रहे है।
सहयोगी संस्थाए समर्थन,पृथ्वी ट्रस्ट, आजिविका मिशन, समावेश, रिलायंस फाउन्सडेसन,सारथी फाउन्डेसन,सीडा संस्था,उन्न्त शिखर सघर्ष समिति,
महत्वपूर्ण वार्ड के पार्षद साहू जी एवं उनकी वार्ड की टीम नियमित सफाई में सहयोग एवं देख रेख का कार्य कर रहे है। नगर पालिका का भी सहयोग है।
जिला प्रशासन की तरफ से प्रमोद शुक्ला एवं स्वैच्छिक संगठनो की ओर से ज्ञानेन्द्र तिवारी समन्वय कर रहे है।
हमारा तलाब,साफ सुधरा सुन्दर हो यही अपेक्षा एवं सहयोग की अपील है।
सुझाव आमंत्रित हैं।
तलाब के कार्य अव आखिरी पडाव पर पहुंच रहा है।
पहले:-
यह तालाब पूरी तरह जलकुंभी से ढका हुआ था। पानी दिखाई नहीं देता था, स्वच्छता और पर्यावरणीय संतुलन प्रभावित हो चुका था। तालाब अपनी पहचान और उपयोगिता लगभग खो चुका था।
अब:-
सामूहिक श्रमदान, जनसहभागिता और 18 दिनों की निरंतर मेहनत के बाद तालाब ने नया जीवन पा लिया है। जलकुंभी हट चुकी है, स्वच्छ जल दिखाई देता है और तालाब फिर से समुदाय, प्रकृति और जैव विविधता के लिए उपयोगी बन गया है। यह परिवर्तन एकजुट प्रयास, समर्पण और सामुदायिक शक्ति का प्रेरणादायक उदाहरण है।
#जलगंगासंवर्धन