18/09/2025
चाय पर चर्चा मीटिंग की रिपोर्ट
दिनांक : 18/09/2025
स्थान : एस एस ऑफिस नई दिल्ली स्टेशन प्लेटफार्म 1
आज दिनांक 18/09/2025 को कॉम. दिनेश भारद्वाज के संचालन में कमर्शियल एवं ऑपरेटिंग स्टाफ की उपस्थिति में “चाय पर चर्चा” मीटिंग का आयोजन किया गया।
इस बैठक में रेल कर्मचारियों की प्रमुख समस्याओं एवं मांगों पर गंभीर विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि 19/09/2025 को शहीदी दिवस के अवसर पर 19/09/1968 को पठानकोट में शहीद हुए शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी तथा एक गेट मीटिंग आयोजित की जाएगी।
सभी उपस्थित साथियों ने एक स्वर में सरकार और प्रशासन का ध्यान निम्नलिखित महत्वपूर्ण मुद्दों की ओर आकर्षित कराया:
1. 8वें वेतन आयोग की घोषणा में देरी कर्मचारियों के साथ अन्याय है। सरकार से मांग की गई कि तत्काल अधिसूचना जारी की जाए।
2. बोनस की सीलिंग समाप्त की जाए, ताकि कर्मचारियों को उनके श्रम का उचित और न्यायसंगत लाभ प्राप्त हो सके।
3. रेलवे में निजीकरण का विरोध किया गया। यह कदम कर्मचारियों, यात्रियों और राष्ट्रहित—सभी के लिए हानिकारक बताया गया।
4. मूलभूत समस्याओं का समाधान – आवास, चिकित्सीय सुविधाएँ, सुरक्षा और कार्य-परिस्थितियों में सुधार शीघ्र सुनिश्चित किया जाए।
यह मीटिंग कर्मचारियों की एकजुटता का प्रतीक रही तथा सभी ने संकल्प लिया कि अधिकारों एवं हितों की रक्षा के लिए संघर्ष को और तेज़ किया जाएगा।
“कर्मचारियों की एकता – NRMU संघर्ष की गारंटी”
“संघर्ष ही NRMU रास्ता – जीत ही हमारी मंज़िल”
🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩