Bhawana Development Trust

Bhawana Development Trust BHAWANA DEVELOPMENT TRUST IS SUPPORTED BY GENEROUS DONATION FROM MEMBERS LIKE YOU

We are here to help needy and poor people. Please Support Us

24/01/2024

राष्ट्रीय बालिका दिवस

बेटियां परम सत्ता की अत्यंत कोमल निर्दोष और जीवंत अभिव्यक्तियां हैं, और घर में कन्या की किलकारी से ही समस्त देव और पितृ सत्ता उल्लासित हो जातीं हैं। अर्थात जिस घर- आंगन में बेटियों का मान- सम्मान होता है, वहां प्रायः किसी तरह के अभाव नहीं ठहरतें, और ऐसे घरों पर प्रायः देव व पितृ कृपा बनी रहती है ।

बेटियां ईश्वरीय वरदान है। अत: घर में बेटी के जन्म का उत्सव मनाएँ। बेटियों को शिक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन के उचित अवसर प्रदान करें ।

"राष्ट्रीय बालिका दिवस" की हार्दिक शुभकामनाएँ "

🙏

राम लला विराजमान 🙏जा पर कृपा राम की होई। ता पर कृपा करहिं सब कोई॥जिनके कपट, दम्भ नहिं माया। तिनके ह्रदय बसहु रघुराया॥
22/01/2024

राम लला विराजमान 🙏
जा पर कृपा राम की होई। ता पर कृपा करहिं सब कोई॥
जिनके कपट, दम्भ नहिं माया। तिनके ह्रदय बसहु रघुराया॥

श्रीराम लला प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव     ( 22 जनवरी 2024, सोमवार)अयोध्या "श्री राम लला प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव" के शुभ अव...
21/01/2024

श्रीराम लला प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव
( 22 जनवरी 2024, सोमवार)

अयोध्या "श्री राम लला प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव" के शुभ अवसर पर सभी कॉलोनी वासियों से विनम्र निवेदन है अपना पूर्ण श्रम सहयोग प्रदान करें और समय से पहुंचे।

22 जनवरी,कार्यक्रमों की रूपरेखा-:

▪️प्रातः काल 5:30 बजे से 06:30 बजे तक कॉलोनी व आसपास की सभी कॉलोनियों में "श्री राम जय राम जय जय राम" विजय मंत्र की धुन के साथ प्रभात फेरी निकाली जाएगी।

▪️यह प्रभात फेरी भगवान श्री गणेश से शुरू होकर शिव मंदिर संकटमोचन श्रीहनुमान मंदिर होती हुई ठाकुर जी के मंदिर पर विश्राम करेंगी।

▪️सुबह 06:30 बजे से 07:30 बजे के बीच लगभग 10-10 व्यक्तियों की टोली बनाकर कॉलोनी के सभी मंदिरों में पुनः साफ- सफाई- झाड़ू- पोछा किया जाएगा।

▪️आप सभी से निवेदन है कि पास की गौशालाओं में, गली व सड़क पर मिलने वाली सभी गायों को गुड़ व हरा चारा जरूर खिलाएं।

▪️ कॉलोनी के सभी प्रवेश द्वार व सभी मंदिरों व घरों को अशोक व आम के पत्तों की बंदरवार व फूलों से सजाया जाएगा।

▪️आप सभी से निवेदन है 11:00 बजे सभी अपने घरों से फ्री होकर अपने आस-पास के मंदिरों पर पहुंच जाए, जहां पर L.E.D. स्क्रीन की व्यवस्था की गई है, यहां पर अयोध्या महोत्सव के लाइव दर्शन देख पाएंगे।

▪️ध्यान रहे काले नीले वस्त्र ना पहनें इस दिन संभव हो सके जहां तक पीले व भगवा रंग के वस्त्र ही धारण करें।

▪️सुबह 11:00 बजे से अयोध्या प्राण प्रतिष्ठा तक श्री हनुमान चालीसा पाठ/ भजन संकीर्तन / श्री राम स्तुति आदि चलते रहेंगे और "श्री राम प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव" का भी लाइव दर्शन भी करते रहेंगे।

▪️अयोध्या "में श्री रामलला" की प्राण प्रतिष्ठा के उपरांत हम सभी एक साथ यहां पर श्रीराम स्तुति व श्री राम जी की आरती करेंगे और भगवान को पुष्प अर्पित करेंगे। (वैसे तो फूलों की व्यवस्था सभी मंदिरों में कर दी जाएगी, लेकिन फिर भी आप अपने साथ फूल व फूल मालाएं ला सकते हैं)

▪️उसके उपरांत "भगवान श्री राम लला" को भोग लगाया जाएगा और उपरांत प्रसाद वितरण किया जाएगा।

▪️शाम 3:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक भजन संकीर्तन/ श्री हनुमान चालीसा/ श्री राम स्तुति के पाठ चलते रहेंगे।

▪️संध्या के समय अपनें- अपने घरों में, मंदिरों में व देव वृक्षों के पास जैसे (आंवला/केला/ शमी/पीपल/ बरगद/ तुलसी) में दीपक प्रज्वलित किए जाएंगे और भगवान श्री राम जी का पूजन-अर्चन किया जाएगा/भगवान को धूप/ दीप/ अक्षत/ पुष्प/ भोग/ प्रसाद इत्यादि अर्पित किए जाएंगे। उसके उपरांत पटाखे चलायें जाएंगे।।

निवेदक-:
धर्मबीर चौधरी
राष्ट्रीय महासचिव वह सह - संस्थापक
भावना डेवलपमेंट ट्रस्ट 🇮🇳
नेशनल कांग्रेस वर्कर्स कमेटी 🇮🇳

This trust has committed to uphold highest standards of integrity and good governance
29/07/2022

This trust has committed to uphold highest standards of integrity and good governance

 #धन्य  #है  #बेटियां।अपने पिता को जिंदा रखने के लिए लोगो से सहयोग ले रही है ये छोटी  - छोटी  दोनों बहनें ।माननीय उत्तरा...
13/06/2022

#धन्य #है #बेटियां।

अपने पिता को जिंदा रखने के लिए लोगो से सहयोग ले रही है ये छोटी - छोटी दोनों बहनें ।

माननीय उत्तराखंड सरकार/माननीय मुख्यमंत्री/माननीय सत्ता धारी/विपक्ष के सांसद /विधायक गणों अगर आप सोसल मीडिया के माध्यम से देख रहे हो कि मासूम बच्चो जिनको स्कूल,घर में होना चाहिए था वो चील चिलाती धूप में पिता के प्राणों की रक्षा के लिए धन जुटा रहे है।

लाखो करोड़ों रुपए के मुख्यमंत्री राहत कोष पर क्या इस परिवार का हक नहीं? क्या इस परिवार की मदद नही होनी चाहिए?
दुख होता है कि गरीब चीख चीख कर मदद की गुहार लगाता है और जिमेदार लोग केवल तमाशा देखते है।

अगर माननीय के आंखो का पानी सुखा न हो और यदि अंतर आत्मा में इस परिवार के लिए दुख,वेदना और करुणा की भावना आती हो तो भगवान के लिए उत्तराखंड सरकार जल्द से जल्द मदद करे।

कई दिन से हल्द्वानी के समाजसेवी मन्नू गोस्वामी जी इन बच्चो के सहयोग के लिए साथ खड़े है,सोसल मीडिया के माध्यम से मदद के लिए आग्रह कर रहे है लेकिन कोई सुध नहीं ले रहा है जो दुखद है।

कल कैची धाम में इन बहादुर बच्चों से भेट हुई और इनके हौशलों को प्रोत्साहित करते हुवे बाबा जी से इनके पिता को जल्द ठीक करने के लिए प्रार्थना की।

गोपाल शर्मा जी की हालात बहुत गंम्भीर बनी हुई अपनी ज़िन्दगी की आखिरी सांसे ले रहे है I.C.U सफदरजंग अस्पताल दिल्ली में कभी भी कुछ हो सकता है |

आज भी एक सर्जरी हुई है ।
गोपाल शर्मा जी की दोनों बेटी आज फिर भवाली स्थित कैंची धाम मंदिर दान पेटी लेकर मंदिर परिसर में बाबा के भक्तो से अपने पापा के इलाज़ के लिए आर्थिक मदत मांग रही है |

आप इस भारतीय स्टेट बैंक काठगोदाम
खाता संख्या 30486818407
IFSC code. SBIN0003389
N के बाद तीन जीरो है

Phone pay no 9639673360
पर पीड़ित परिवार की आर्थिक मदत कर सकते है ! 🙏

भावना डेवलपमेंट ट्रस्ट

आभार वयक्त करता है हमारे प्यारे छोटे भाई वह दिल के करीब #श्री_नारायण_सिंह_रावत_जी #वरिष्ठ_समाज_सेवी का ,
वह #निवासी_दुरहाट_जिला_अल्मोड़ा_उत्तराखंड जी का जिन्होंने अपने फेसबुक के माध्यम से लाचार बच्चों की मदद करने की वह समाज और प्रशासन के संज्ञान में ये घटना लाने का एक उचित प्रयास किया वह सभी लोगो से मदद की अपील की ।

भावना डेवेलपमेंट ट्रस्ट
Visit :. www.bhawanatrust.rf.gd

24/02/2022
24/02/2022

Address

C-7&8, Milap Nagar, Uttam Nagar East
New Delhi
110059

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Bhawana Development Trust posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Bhawana Development Trust:

Share