Young Uttarakhand - यंग उत्तराखंड

Young Uttarakhand - यंग उत्तराखंड Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Young Uttarakhand - यंग उत्तराखंड, Non-Governmental Organization (NGO), 232, Subhash Khand, Giri Nagar Kalaka Ji, New Delhi.

Young Uttarakhand(Regd) is an organization striving towards a more tolerant and transparent society through meaningful interaction leading to sustainable change in the social, cultural and educational spheres of the sate of uttarakhand. The basic premise of Young Uttarakhand is to provide an interactive platform to its members and ensure that their ideas are heard patiently with due respect and th

eir views are given the consideration they deserve. Young Uttarakhand needs you, a citizen above the shackles of caste, creed, religion or s*x and a burning desire to take Uttarakhand to the dazzling heights it deserves. So whether you are person from uttarakhand or even a uttarakhand lover and need a platform to speak and be heard, we invite you to be a part of Young Uttarakhand.

26/04/2026
21/04/2026

📢✨ लेख आमंत्रण – यंग उमंग स्मारिका 2026

विषय: अनदेखा उत्तराखण्ड: भीड़ से दूर, दिल के करीब

क्या आपने उत्तराखण्ड के ऐसे सुंदर, शांत और अनछुए स्थानों की यात्रा की है 🌄

जो अभी भी पर्यटन की भीड़ से दूर हैं? 🚶‍♂️🌿

तो अब समय है अपने अनुभव को शब्दों में ढालने का

✍️ और यंग उमंग स्मारिका का हिस्सा बनने का! 🎉
━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━
🔹 लेख के लिए दिशा-निर्देश:
📝 लेख पूर्णतः ओरिजिनल होना चाहिए
📸 स्थान की अच्छी क्वालिटी फोटोज अवश्य संलग्न करें
🚫 AI-generated या कॉपी-पेस्ट सामग्री स्वीकार नहीं होगी
🌍 विषय ऑफबीट उत्तराखण्ड पर आधारित हो
💭 लेख व्यक्तिगत अनुभव पर आधारित हो (कल्पना पर नहीं)
📌 लेख में शामिल करें:
📍 भौगोलिक स्थिति
🏛️ ऐतिहासिक/सांस्कृतिक महत्व
🛣️ वहाँ पहुँचने का मार्ग
🏨 ठहरने की व्यवस्था
👀 प्रमुख दर्शनीय स्थल
━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━
📝 फॉर्मेट:
📄 हिंदी या English भाषा
💻 Microsoft Word (टाइप फॉर्मेट)
━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━
👤 लेखक के लिए आवश्यक:
🖼️ अपनी फोटो संलग्न करें
🏠 पूरा पता अवश्य दें
⚠️ लेख Voluntary आधार पर स्वीकार किए जाएंगे
💸 किसी प्रकार का पारिश्रमिक देय नहीं होगा
━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━

कोई पेशे से टीचर है, तौ कोई सेंट्रल govt में है. कोई सॉफ्टवेयर इंजीनीर है, तौ कोई पुलिस में इंस्पेक्टर है. कोई कॉर्पोरेट...
29/03/2026

कोई पेशे से टीचर है, तौ कोई सेंट्रल govt में है. कोई सॉफ्टवेयर इंजीनीर है, तौ कोई पुलिस में इंस्पेक्टर है. कोई कॉर्पोरेट में है, कोई फार्मेसिस्ट है, तौ कोई govt होसिपटल का पैरामेडिकल स्टाफ है , पर जब यह एक साथ होते है तौ ये कहलाते है "देवभूमि का गौरव " यंग उत्तराखंड क़ी क्रमठ टीम, मडिकल कैंप के लिए एक साथ, उफ़रेंखाल, गढ़वाल में 🙏🏻🙏🏻🙏🏻

पहाड़ क़ी सेवा में जो संतुष्टि, शहर क़ी किसी भी चीज में वो नहीं.  #टीम YU  #कैंपउफरेंखाल
29/03/2026

पहाड़ क़ी सेवा में जो संतुष्टि, शहर क़ी किसी भी चीज में वो नहीं. #टीम YU #कैंपउफरेंखाल

करा एक चित एक मन, यंग उत्तराखण्ड, जय उत्तराखंड  एक जुट अगने बड़थे रौला.. शाबाश मनीष, बालकृष्ण    उपाध्याय भाई
28/03/2026

करा एक चित एक मन, यंग उत्तराखण्ड, जय उत्तराखंड
एक जुट अगने बड़थे रौला.. शाबाश मनीष, बालकृष्ण उपाध्याय भाई

28/03/2026

टीम YU in action, उफरेंखाल स्कूल ग्राउंड में, कल मेडिकल कैंप क़ी तयारी

🌱 “आपका स्वास्थ्य, हमारी जिम्मेदारी” यंग उत्तराखंड द्वारा आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य एवं नेत्र जांच शिविर 🩺⚕️📅 29 मार्च 2...
21/03/2026

🌱 “आपका स्वास्थ्य, हमारी जिम्मेदारी”

यंग उत्तराखंड द्वारा आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य एवं नेत्र जांच शिविर 🩺⚕️

📅 29 मार्च 2026 (रविवार)
⏰ सुबह 9:00 बजे से
📍 राजकीय इंटर कॉलेज, उफरैखाल, पौड़ी गढ़वाल, उत्तराखंड

इस शिविर में विभिन्न स्वास्थ्य जांच, विशेषज्ञ परामर्श एवं आवश्यक उपचार सुविधाएं निःशुल्क उपलब्ध रहेंगी।

🙏 इस सामाजिक पहल में विशेष सहयोग के लिए KW Group का हार्दिक धन्यवाद।

यदि आप इस सेवा में सहयोग करना चाहते हैं, तो दिए गए QR कोड के माध्यम से सहायता कर सकते हैं या नीचे दिए गए संपर्क नंबर पर हमसे जुड़ सकते हैं।
📞 संपर्क: 9990845175, 7503143593

27/02/2026

Young Uttarakhand – An Idea. A Movement. A Vibe | 20-Year Journey

“आप वह परिवर्तन बनिए, जो आप दुनिया में देखना चाहते हैं।”

इसी विचार को आत्मसात करते हुए वर्ष 2004 में एक साधारण इंटरनेट डिस्कशन फोरम के रूप में शुरू हुई Young Uttarakhand की पहल, आज दो दशकों की प्रेरणादायी यात्रा तय कर राज्य के सबसे सशक्त, अनुशासित और प्रेरणादायी युवा संगठनों में अपनी विशिष्ट पहचान बना चुकी है।

यह केवल एक संगठन नहीं, बल्कि समाज के प्रति उत्तरदायित्व का एक अडिग जुनून है।
असकोट से आराकोट तक, हर घाटी का युवा एक सूत्र में बंधा हुआ — बिना मान, पद और प्रतिष्ठा की चाह के — समाज के लिए समर्पित।

✨ 20 वर्षों की उपलब्धियाँ:
• 15+ निशुल्क चिकित्सा शिविर (भिक्यासेन, ओखीमठ, उत्तरकाशी, मानिला आदि क्षेत्रों में)
• 5000+ विद्यार्थियों को कैरियर मार्गदर्शन
• 2013 के केदारनाथ आपदा से लेकर 2025 धाराली आपदा तक राहत कार्यों में सक्रिय योगदान
• 2025 में मुख्यमंत्री राहत कोष हेतु ₹2.25 लाख की सहायता राशि
• 2010 से निरंतर “Young Uttarakhand Cine Awards” का आयोजन — लोककला, सिनेमा और संगीत को राष्ट्रीय पहचान दिलाने का प्रयास

यह संगठन केवल सेवा नहीं करता — यह संस्कृति, भाषा, कला और क्षेत्रीय सिनेमा के संरक्षण का संकल्प भी निभाता है।

स्वामी विवेकानंद के शब्दों में —
“युवा शक्ति जब सही दिशा में संगठित होती है, तो इतिहास रचती है।”

आज Young Uttarakhand एक विचार है, एक आंदोलन है, और Gen Z की भाषा में कहें तो — एक “Vibe” है।
यहाँ जुड़ा हर सदस्य एक Social Entrepreneur की भूमिका निभाता है और समाज के लिए सार्थक बदलाव का वाहक बनता है।

📌 यदि आप भी देवभूमि के लिए कुछ सार्थक करना चाहते हैं,
तो इस यात्रा का हिस्सा बनिए।

यंग उत्तराखंड नई कार्यकारिणी 2026 - 28 का गठन=================================गत रविवार, 22 फरवरी 2026 को यंग उत्तराखंड ...
24/02/2026

यंग उत्तराखंड नई कार्यकारिणी 2026 - 28 का गठन
=================================

गत रविवार, 22 फरवरी 2026 को यंग उत्तराखंड की नई कार्यकारिणी का विधिवत गठन किया गया। नवगठित कार्यकारिणी निम्नलिखित है -

पदाधिकारी:

अनूप डोबरियाल - अध्यक्ष
भूपेंद्र सिंह मनोला - उपाध्यक्ष
विक्रम सिंह रावत - महासचिव
मनीष ढौंडियाल - कोषाध्यक्ष
यामिनी भट्ट - संयुक्त सचिव
बालकृष्ण उपाध्याय - सहायक कोषाध्यक्ष

कार्यकारिणी सदस्य:

किशोर चंद्र सिंह रावत
सुभाष चंद्र काण्डपाल
विवेक पटवाल
सुधीर पुंडीर
प्रमोद शर्मा
महेंद्र सिंह मनराल

समस्त यंग उत्तराखंड परिवार की ओर से सभी नव-निर्वाचित पदाधिकारियों एवं सदस्यों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। हमें पूर्ण विश्वास है कि नई कार्यकारिणी पूर्व की भाँति संगठन के सामाजिक संकल्पों एवं जनहितकारी प्रकल्पों के प्रति समर्पित रहकर ईमानदारी, पारदर्शिता और निष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेगी।

धन्यवाद।
टीम यंग उत्तराखंड

यंग उत्तराखण्ड वार्षिक आम बैठक 2026 का आयोजनआज, रविवार (8 फरवरी 2026) को गढ़वाल भवन, पंचकुइयाँ रोड, नई दिल्ली में यंग उत...
08/02/2026

यंग उत्तराखण्ड वार्षिक आम बैठक 2026 का आयोजन

आज, रविवार (8 फरवरी 2026) को गढ़वाल भवन, पंचकुइयाँ रोड, नई दिल्ली में यंग उत्तराखण्ड कार्यकारिणी की वार्षिक आम बैठक सफलतापूर्वक आयोजित की गई। बैठक में संस्था द्वारा विगत वर्षों में किए गए कार्यों का विस्तृत लेखा-जोखा सदस्यों के समक्ष प्रस्तुत किया गया। साथ ही, संस्था की आगामी कार्य योजनाओं पर गहन व सार्थक विचार-विमर्श किया गया।


#वार्षिकबैठक
#उत्तराखण्ड

यंग उत्तराखण्ड -  वार्षिक आम बैठक 2026 ===========================यंग उत्तराखण्ड द्वारा दिनांक 8 फ़रवरी 2026 को वार्षिक ...
07/02/2026

यंग उत्तराखण्ड - वार्षिक आम बैठक 2026
===========================
यंग उत्तराखण्ड द्वारा दिनांक 8 फ़रवरी 2026 को वार्षिक आम बैठक का आयोजन किया जा रहा है.....
इस बैठक में संस्था द्वारा किये गए कार्यों का पूर्ण लेखा-जोखा, उन पर विस्तृत चर्चा, तथा भविष्य की योजनाओं और दिशा पर सार्थक विमर्श किया जाएगा...

दिन - 8 फरवरी (रविवार) 2026
समय- अपरान्ह 2:30 बजे से
स्थान- गढ़वाल भवन पंचकुइयां रोड़ नई दिल्ली (नजदीकी मेट्रो स्टेशन- झंडेवालान)

यंग उत्तराखण्ड के सभी नये-पुराने सदस्य इस आम बैठक में सादर आमंत्रित हैं और साथ में वो सभी लोग भी जो यंग उत्तराखण्ड के साथ जुड़ना चाहते हैं अथवा यंग उत्तराखण्ड के साथ मिलकर सामाजिक गतिविधियों में भागीदारी करना चाहते हैं...वे लोग भी ससम्मान इस बैठक में आमंत्रित हैं... आप सभी लोगों की गरिमामयी उपस्थिति हमें प्रेरित और उत्साहित करेगी।

धन्यवाद
टीम यंग उत्तराखण्ड

Address

232, Subhash Khand, Giri Nagar Kalaka Ji
New Delhi
110019

Opening Hours

Monday 10am - 6pm
Tuesday 10am - 6pm
Wednesday 10am - 6pm
Thursday 10am - 6pm
Friday 10am - 6pm
Saturday 10am - 6pm

Telephone

+919873098143

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Young Uttarakhand - यंग उत्तराखंड posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Young Uttarakhand - यंग उत्तराखंड:

Share