Himachal Sudhar Sabha Amritsar- Regd.

Himachal Sudhar Sabha Amritsar- Regd. Its a social organsiation working for the social cause, to help needy people, working for the upliftment of the down trodden people.

Working for rhe education and other social cause.

दीपज्योतिः परमब्रह्म दीपज्योतिर्जनार्दनः।दीपो हरतु मे पापं दीपज्योतिर्नमोऽस्तु ते॥हिमाचल सुधार सभा की ओर से दीपों के पर्...
20/10/2025

दीपज्योतिः परमब्रह्म दीपज्योतिर्जनार्दनः।
दीपो हरतु मे पापं दीपज्योतिर्नमोऽस्तु ते॥

हिमाचल सुधार सभा की ओर से दीपों के पर्व दीपावली की आप सभी हिमाचल भाई, बहनों और दीनबन्धुओ को हार्दिक शुभकामनाएं।

दीपावली के शुभ अवसर पर भगवान गणेश और देवी लक्ष्मी से प्रार्थना है कि वे आपको अच्छे स्वास्थ्य, सुख और समृद्धि का आशीर्वाद दें।

यह दीपावाली आप सभी के लिए नए अवसर, नई उपलब्धियां और नए सपने लेकर आए।

एक बार फिर से आपको एवं आपके परिवार को आस्था, हर्षोल्लास व प्रकाश के महापर्व दीपोत्सव की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

आपका दिन मंगलमय, सुखमय ,आनंदमय एवं कल्याणकारी रहे ।
आपका सेवक
एडवोकेट रणवीर सिंह राणा
एवं सभी पदाधिकारी एवं सदस्य
हिमाचल सुधार सभा
अमृतसर

अनुरोध पत्रसेवा में,हिमाचल सुधार सभा के सभी माननीय सभा के सदस्यगण एवं समाज के आदरणीय सदस्य साहिबान जी,विषय:  हिमाचल प्रद...
23/09/2025

अनुरोध पत्र

सेवा में,
हिमाचल सुधार सभा के सभी माननीय सभा के सदस्यगण एवं समाज के आदरणीय सदस्य साहिबान जी,

विषय: हिमाचल प्रदेश और पंजाब में आई प्राकृतिक आपदा प्रभावित लोगों की सहायता हेतु आर्थिक सहयोग का अनुरोध।
————————————
सादर निवेदन है कि हाल ही में हिमाचल और पंजाब में आई प्राकृतिक आपदा से अनेक परिवार बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। उनका जीवन संकट और कठिनाईयों से घिरा हुआ है। ऐसे समय में हमारा कर्तव्य और दायित्व बनता है कि हम सभी मिलकर उनके लिए सहयोग का हाथ बढ़ाएँ।
अतः आपसे विनम्र निवेदन है कि कृपया प्रभावित परिवारों की सहायता हेतु यथासंभव आर्थिक सहयोग प्रदान करें। आपका योगदान राहत सामग्री एवं आवश्यक सहायता पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। आपका सहयोग न केवल पीड़ित परिवारों के जीवन में आशा का संचार करेगा, बल्कि समाज में मानवता और सेवा की भावना को भी सुदृढ़ करेगा।
भवदीय,
एडवोकेट रणवीर सिंह राणा
प्रधान
हिमाचल सुधार सभा,
अमृतसर

गणेश चतुर्थी की हिमाचल सुधार सभा के सभी परिवार मेंबर्स को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई ।भगवान गणेश जी आपके जीवन को खुशियो...
27/08/2025

गणेश चतुर्थी की हिमाचल सुधार सभा के सभी परिवार मेंबर्स को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई ।
भगवान गणेश जी आपके जीवन को खुशियों और शांति से भर दें।
आपके घर में सदैव समृद्धि बनी रहे। भगवान गणेश आपके मार्ग से हर बाधा को दूर करें। भगवान गणेश जी आप पर ज्ञान, बुद्धि, समृद्धि और धन की वर्षा करें ताकि आप सभी को सफलता, सुख, यश और कीर्ति प्राप्त हो ।
गणपति बप्पा मोरया!
आपका भवदीय सेवक
एडवोकेट रणवीर सिंह राणा

आदरणीय हिमाचल सुधार सभा के सभी सदस्यों को श्री कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाइयाँ ।आज हम सभी कृष्ण जन्मो...
16/08/2025

आदरणीय हिमाचल सुधार सभा के सभी सदस्यों को श्री कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाइयाँ ।
आज हम सभी कृष्ण जन्मोत्सव मना रहे है और चारों तरफ़ ख़ुशियों का जश्न मनाया जा रहा है । हम सभी को भगवान श्री कृष्ण ने जो उपदेश धर्मयुद्ध में श्री अर्जुन को दिए थे हमे उनका अनुसरण करना चाहिए और गीता का जो सार है उसे हमे स्वीकार कर के अपनी जिंदगी में आगे बढ़ना है ।भगवान श्री कृष्ण ने हमें जीने का तरीक़ा सिखाया है । सच्च का अर्थ बताया है । और उन्होंने गीता में कहा है की मनुष्य को वर्तमान का आनंद लेना चाहिए । बीते कल की और आने वाले कल की चिंता नहीं करनी चाहिए ।
सो उन्होंने अपने उपदेश में सबसे बड़ी बात कही कि परिवर्तन ही संसार का नियम है “
आइए हम सभी श्री कृष्ण जन्म अष्टमी को बड़ी श्रद्धा, भक्ति और प्रेम भावना से मनाए । और गिरधर गोपाल, श्यामल, मधु सूदन श्री नंद किशोर, और मुरली मनोहर से यही प्रार्थना करे कि हे प्रभु हमें सद्बुद्धि, सुमति, और विवेक प्रदान करें ताकि हम सभी सत्य और भक्ति के मार्ग पर चलें ।
आप सभी को फिर से श्री कृष्ण जन्माष्टमी की ढेर सारी शुभकामनाएँ ।
आज कान्हा जी का जन्मोत्सव भजन कीर्तन के साथ मनाये ।
श्री कृष्ण गोबिंद हरे मुरारी
हे नाथ नारायण वासुदेवा ।
जय हो लड्डू गोपाल जी की
आपका सेवक
एडवोकेट रणवीर सिंह राणा

मेरे प्यारे हिमाचल सुधार सभा के सभी सदस्यों को 79वें स्वतंत्रता दिवस की बहुत बहुत शुभकामनाएँ एवं बधाई ।आप सभी ने सदैव सभ...
15/08/2025

मेरे प्यारे हिमाचल सुधार सभा के सभी सदस्यों को 79वें स्वतंत्रता दिवस की बहुत बहुत शुभकामनाएँ एवं बधाई ।
आप सभी ने सदैव सभा को आगे बढ़ाने में अपना अहम योगदान दिया है। मुझे विश्वास ही नहीं बल्कि पक्का यकीन है कि आप सभी का सहयोग, समर्थन एवं मार्गदर्शन प्राप्त होता रहेगा ।
हमें अब ना थकना है, ना रुकना है, बस चलते रहना है। क्योंकि जीत उन्हीं को मिलती है जो हारने से पहले खुद से नहीं हारते।
हम सभी को समय की गति के साथ आगे बढ़ना होगा तभी हमें सफलता मिलेगी। हम अपने ज्ञान और कौशल से सभा के कार्य को अपनी ताक़त, क्षमता और योग्यता से आगे बढ़ाते हुए एक नया आयाम स्थापित करने की दिशा में अग्रसर होने जा रहे हैं ।हम सब को हमेशा अपने आप को प्रेरित और उत्साहित रखने की आवश्यकता है। समय की गति के साथ हम सभी को आगे बढ़ने का निरंतर प्रयास और सभा को विकसित करने के लिए आगे बढ़ना होगा ।
आदरणीय साथियों, हिमाचल सुधार सभा और हिमाचल भवन हमारे सब के लिए "मानवता का मन मंदिर “ है
जिसमे हर मानवीय गुण, जैसे दया, प्रेम, सहानुभूति, और दूसरों के प्रति सम्मान की भावना को व्यक्त करने के लिए विशेष प्रयास किये जाते हैं ।
मैं आज इस आजादी दिवस पर करुणा निधान भगवान से यही प्रार्थना करता हूँ कि हिमाचल सुधार सभा भवन जो मानवता का मंदिर है वहाँ ज्ञान का दीप हमेशा जलता रहे और हम सब मिलकर लोगों की सेवा, मदद और सहयोग करते रहें । मानवता हमें मानव से ही नहीं बल्कि संसार के हर व्यक्ति से प्यार करना सिखाती है ।
वसुधैव कुटुम्बकम्:
सर्वभूतहिते रतः
धन्यवाद
आपका सेवक
एडवोकेट रणवीर सिंह राणा
हिमाचल सुधार सभा अमृतसर

आदरणीय श्री राज कुमार जी,जय श्री राम आज आपका दैनिक जागरण में प्रकाशित रमेश शर्मा स्वीट शॉप की खबर पढ़ कर दिल खुश हुआ। आप...
11/08/2025

आदरणीय श्री राज कुमार जी,
जय श्री राम
आज आपका दैनिक जागरण में प्रकाशित रमेश शर्मा स्वीट शॉप की खबर पढ़ कर दिल खुश हुआ। आप ने अपने काम से अमृतसर के लोगों में जो जगह बनाई है आप उस के लिए वधाई के पात्र हैं । हिमाचल सुधार सभा के सभी सदस्य आप की इस कामयाबी पर आप को और श्री रमेश जी को दिल की गहराइयों से मुबारकबाद देती है । आपकी दुकान की जलेबी और गुलाब जामुन अमृतसर में ही नहीं बल्कि पूरे पंजाब में और लोग विदेशों में भी इसका स्वाद चख रहे हैं ।
आशा है कि आप इस तरह से इस स्वादिष्ट व्यंजन को और भी अधिक स्वादिष्ट बनाने का प्रयास करेंगे ।
वहुत शुक्रिया व बधाई
रणवीर सिंह राणा
एडवोकेट
प्रधान सेवक
हिमाचल सुधार सभा परिवार

मेरे बहुत ही प्यारे भाई, मित्र, दोस्त और हमारी हिमाचल सुधार सभा के अहम् सम्मानित साथी श्री सन्नी शर्मा जी को जन्मदिन की ...
30/07/2025

मेरे बहुत ही प्यारे भाई, मित्र, दोस्त और हमारी हिमाचल सुधार सभा के अहम् सम्मानित साथी श्री सन्नी शर्मा जी को जन्मदिन की अनंत शुभकामनाएँ एवं ढेर सारी बधाई ।
“तुम जियो हज़ारों साल
साल के दिन हो पचास हज़ार”
"आपका जीवन खुशियों से भरा रहे” आपके आने वाले साल सुखद और सफल हों।"
यह दिन आपके लिए ढेर सारी खुशियाँ और सफलताएँ लेकर आए।"
आज आपके जन्मदिन पर मैं आपके लिए खुशियों से भरे एक शानदार दिन की कामना करता हूँ। आपके सभी सपने सच हों । भगवान आपको लंबी उम्र, सुख, समृद्धि और खुशियां दें।
एक बार फिर से आप को
“शुभं भूयात् जन्मदिनम्"
आपका अपना भाई
एडवोकेट रणवीर सिंह राणा

🕉️ नम: शिवाय मेरे प्यारे हिमाचल सुधार सभा के सभी भाइयों को सावन मास के प्रथम सोमवार की हार्दिक शुभकामनाएँ ।अगर आप जीवन क...
14/07/2025

🕉️ नम: शिवाय
मेरे प्यारे हिमाचल सुधार सभा के सभी भाइयों को सावन मास के प्रथम सोमवार की हार्दिक शुभकामनाएँ ।
अगर आप जीवन को “सत्यम शिवम् सुंदरम्” बनाना चाहते हैं तो जगद्गुरु शिव के सानिध्य में बैठें। उनकी उपासना, साधना और तपस्या करें । उनके स्वरूप को जानें और गुणों को आत्मसात करें । श्रावण मास में हमें यह संकल्प लेना चाहिए कि हम शिव जैसा ही बनेगे । अगर शिव भक्त में त्याग, समर्पण सच्चाई व सदाचार है तो वह शिव की कृपा का स्वतः पात्र बन जाता है । जहाँ सत्य है वहीं शिव है और जहाँ शिव होते है वहाँ अनंत इच्छाओं की स्वतः पूर्ती होती है । शिव संस्कारी, त्यागी, अहंकारविहीन व कष्ट हरने वाले है । हम क्रोध, मद, मोह, और लोभ के वशीभूत कभी ना बने ।
सोमवार के स्वामी भगवान शंकर है इस लिए श्रावण के महीने में सोमवार के दिन उनकी पूजा करने से वे अत्यंत प्रसन्न होते हैं ।
आइये हम सभी आज मंदिर में जाकर भगवान शिव की पूजा अर्चना करें और भगवान की कृपा प्राप्त करें ।
जय शिव शंभु
जय भोले नाथ बाबा जी की
आपका सेवक
एडवोकेट रणवीर सिंह राणा

Address

New Amritsar

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Himachal Sudhar Sabha Amritsar- Regd. posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share