06/11/2025
शुऐब सिराज अंसारी के नेतृत्व में वर्क संस्था ने रोड़वेज बस स्टैंड पर जलपान वितरण किया
नूरपुर - वर्क बिजनौर चैप्टर के सदस्यों ने जनता को राहत पहुंचाने हेतु नूरपुर बस अड्डे पर प्रेम पूर्वक जलपान वितरण किया जिससे लगभग 500 लोग लाभान्वित हुए । मुजाहिद जाफरी ,इरशाद अली पम्प वाले , डॉ इकबाल ,डॉ शहज़ाद अली , मुहम्मद खुर्शीद, मुहम्मद शौकीन , फुरकन्द अली चौधरी, डॉ सय्यद नोमान मारूफ ,मनोज प्रजापति ,दिलशाद ,गयासुद्दीन ,शुऐब अंसारी आदि ने यात्रियों , बस चालकों , कंडक्टरों, रिक्शा चालकों , टेम्पो चालकों , दुकानदारों की सेवा की और भारत को विश्व गुरु बनाने हेतु सतयुग आगमन एवं अखण्ड भारत के विषय में जागरूक करने का प्रयास किया । स्थानीय लोगों में मूलचंद सिंह जी इंचार्ज नूरपुर ने पूर्ण सहयोग किया । सदस्यों को वर्कर कहकर संबोधित किया जाता है । वर्कर पूरे विश्व में जगह-जगह विभिन्न प्रकार के सेवा कार्य करते हुए दिखते हैं । सफेद टी शर्ट पर लिखा वर्क फॉर कमपेशन एवं पेड़ जिसमें सर्व समाज के चिन्ह होते है इनकी पहचान है । शुऐब सिराज अंसारी ने प्रेस को जानकारी देते हुए बताया कि वर्क संस्था जनता और सरकार से किसी भी प्रकार की आर्थिक सहायता नहीं लेती है। सारे कार्यक्रम वर्करों द्वारा ही आयोजित किए जाते हैं । ज्ञात रहे वर्क संस्था 1988 से वसुधैव कुटुंबकम अर्थात पूरी दुनिया एक परिवार भावना के साथ पूरे विश्व में धरातल पर इन पांच सिद्धांतों शांति, एकता, सेवा, ज्ञान, सहयोग के साथ विभिन्न प्रकार के कल्याणकारी कार्यों में प्रगतिशील है और भविष्य में भी कार्यरत रहेगी । इस समय घोर कलयुग अर्थात बुराईयों का दौर चल रहा है । अब सतयुग अर्थात अच्छाईयों का दौर शुरू होने वाला है । भारतीय विद्वानों के अनुसार के जल्द ही सतयुग आगमन होने की संभावना है । सतयुग आगमन के लिए दृढ़ संकल्प, कठोर परिश्रम, निरंतर प्रयास शर्त है । सतयुग आगमन के पश्चात ही अखण्ड भारत का निर्माण होगा । 5000 वर्ष पूर्व भरत खंड में ही लगभग 35 देश हुआ करते थे जबकि आदिकाल में तो पूरा विश्व ही भारत कहलाता था । पूरा विश्व दोबारा से अखंड भारत बनेगा लेकिन केवल प्रेम और करुणा से , शक्ति और बल प्रयोग से नहीं । इस करूणा कार्य की सभी ने जमकर प्रशंसा की और इस आयोजन ने नगरवासियों का दिल मोह लिया ।