20/08/2025
साथियों, पहुंचे आज अनिश्चित काल धरने के समर्थन में जहां नीमच के मनासा तहसील के ग्राम सेमली इस्तमुरार में हुए षड़यंत्र ने पूरे समाज की धार्मिक आस्था को गहरी चोट पहुँचाई है। 200 वर्षों से ग्राम की पहचान रही पथवारी, गोरा बावजी का मंदिर तोड़ दिया गया। वह पवित्र पीपल का वृक्ष, जहाँ सैकड़ों राष्ट्रीय पक्षी मोर और अन्य पक्षी बसेरा करते थे, बेरहमी से उजाड़ दिया गया। यह केवल पेड़ या मंदिर का विध्वंस नहीं है, बल्कि हमारी आस्था, संस्कृति और विरासत पर हमला है।
गांव के दबंग सरपंच द्वारा तानाशाही दिखाकर निजी निर्माण की साजिश की जा रही है। इसके विरोध में सर्व समाज के बैनर तले गांव का सर्व समाज एकजुट होकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठा है। जिसमें भीम आर्मी ने समर्थन किया हैं।
हमने प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर 7 दिन का अल्टीमेटम दिया है कि –
✅ पुनः पथवारी का निर्माण हो
✅ भूमि गांव वालों को आवंटित की जाए
यदि मांगें पूरी नहीं हुईं, तो ग्रामीणजन पथवारी स्थल की पवित्र मिट्टी लेकर "धार्मिक आस्था बचाओ आंदोलन यात्रा" निकालकर शिप्रा नदी में समर्पित करेंगे और आंदोलन को व्यापक स्तर पर आगे बढ़ाया जाएगा।
यह लड़ाई केवल एक गांव की नहीं, बल्कि हमारी आस्था, सम्मान और अस्तित्व की लड़ाई है।हम दबंगई और अन्याय के आगे झुकेंगे नहीं।
जयभीम जय भारत