Bhawna

Bhawna Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Bhawna, Non-Governmental Organization (NGO), Raipur, Naya Raipur.

आज भावना समाज सेवी संस्थान के सदस्यों के साथ ग्राम सेमरहा के बच्चों का अमरकंटक आगमन हुआ― जहां बच्चों ने माँ नर्मदा मंदिर...
31/07/2025

आज भावना समाज सेवी संस्थान के सदस्यों के साथ ग्राम सेमरहा के बच्चों का अमरकंटक आगमन हुआ― जहां बच्चों ने माँ नर्मदा मंदिर, सर्वोदय दिगंबर जैन मंदिर, कल्याण धाम एवं प्रमुख तीर्थ व दार्शनिक स्थलों में दर्शन कर शॉपिंग की।

इस दौरान सभी बच्चे मेला मैदान, नया पालिका परिसर, अमरकंटक में पंडरिया विधायक भावना दीदी द्वारा कबीरधाम जिले के कांवड़ यात्रियों हेतु की गई निःशुल्क भोजन एवं विश्राम स्थल पहुंचे जहां सभी ने भोजन व प्रसादी ग्रहण किया।

बाजार में सभी बच्चों ने अपनी मन पसंद की चीजें खरीदीं। उनके चेहरे पर आई मुस्कान उनके उत्साह एवं पवित्र धाम अमरकंटक आने की खुशी बयां कर रहे थे।

09/07/2025
09/07/2025
09/07/2025

कोटि-कोटि आभार...

पंडरिया विधानसभा की महाविद्यालयीन छात्राओं हेतु 5 निःशुल्क बस सेवा का लोकार्पण एवं 72 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों के लोकार्पण एवं भूमिपूजन तथा विकास कार्यों व अधोसंरचना निर्माण कार्यों की सौगात देने के लिए माननीय मुख्यमंत्री श्री Vishnu Deo Sai जी, माननीय विधानसभा अध्यक्ष Dr Raman Singh जी का आभार एवं कार्यक्रम में उपस्थित उप मुख्यमंत्री श्री Vijay Sharma जी, राजनांदगांव लोकसभा सांसद श्री Santosh Pandey जी, जिला अध्यक्ष श्री राजेन्द्र चंद्रवंशी जी, वरिष्ठजनों, जिला एवं संगठन के सभी पदाधिकारियों,जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं, जिला प्रशासन और 15 हजार से अधिक की संख्या में उपस्थित क्षेत्र की जनता का हृदय से आभार एवं धन्यवाद।

आप सभी की गरिमामयी उपस्थिति, विशेष सहयोग व सहभागिता से यह भव्य आयोजन सम्पन्न हुआ है। पंडरिया विधानसभा के सर्वांगीण विकास, बेटियों की शिक्षा और जनता की आकांक्षाओं को पूरा कर पंडरिया विधानसभा को समृद्ध एवं विकसित बनाने के लिए हम कृतसंकल्पित हैं।

हमें पूरा विश्वास है कि आने वाले समय में भी हमारे प्रयासों को सार्थक करने एवं संकल्पों को सिद्धि तक ले जाने में आप सभी का सहयोग एवं मार्गदर्शन हमें प्राप्त होगा।

Narendra Modi J.P.Nadda Amit Shah PMO India Kiran Singh Deo CMO Chhattisgarh Bharatiya Janata Party (BJP) Arun Sao Vanathi Srinivasan Nitin Nabin Mahila Morcha BJP Ajay Jamwal Pawan Kumar Sai Bjp Chhattisgarh Amit Malviya Shivprakash Ashok Sahu

09/07/2025

विकास जन भावना अनुरूप
पंडरिया का बदलता स्वरूप

आज छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय Vishnu Deo Sai जी द्वारा विभिन्न अधोसंरचना निर्माण एवं विकास कार्यों की सौगात देने के लिए उनका हृदय से आभार एवं धन्यवाद।

डबल इंजन भाजपा सरकार में हमारा पंडरिया विधानसभा नित नई उपलब्धियां अर्जित कर रहा है। यह सभी विकास कार्य पंडरिया को समृद्ध एवं विकसित बनाने के संकल्प पूर्ति में मील का पत्थर साबित होगा।

Narendra Modi J.P.Nadda Amit Shah Nitin Nabin Ajay Jamwal PMO India Kiran Singh Deo CMO Chhattisgarh Bharatiya Janata Party (BJP) Arun Sao Vanathi Srinivasan Mahila Morcha BJP Pawan Kumar Sai Dr Raman Singh Bjp Chhattisgarh Amit Malviya Shivprakash

09/07/2025

यह हमारे लिए अत्यंत ही गर्व और हर्ष का क्षण है। पंडरिया विधानसभा की बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के लिए भावना दीदी की गारंटी में किये अपने संकल्प को पूरा करते हुए पंडरिया विधानसभा के महाविद्यालयीन छात्राओं हेतु घर से महाविद्यालय आने-जाने के लिए सुगम एवं सुरक्षित आवागमन की सुविधा हेतु अतिरिक्त 5 निःशुल्क बस सेवा का शुभारंभ 6 जुलाई को किया जा रहा है।

माननीय मुख्यमंत्री श्री Vishnu Deo Sai जी एवं माननीय विधानसभा अध्यक्ष आदरणीय Dr Raman Singh जी के करकमलों व उप मुख्यमंत्री श्री Vijay Sharma जी, प्रभारी मंत्री श्री Lakhan Lal Dewangan जी, राजनांदगांव सांसद श्री Santosh Pandey जी एवं जिला अध्यक्ष श्री राजेन्द्र चंद्रवंशी जी की उपस्थिति में इस बस सेवा का शुभारंभ किया जाएगा। इस अवसर पर विभिन्न विकास व अधोसंरचना निर्माण कार्यों की सौगात भी पंडरिया विधानसभा को मिलने जा रही है। इसके साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली नारी शक्तियों को महतारी अलंकरण सम्मान से सम्मानित कर उन्हें प्रोत्साहित किया जाएगा।

पूर्व में संचालित 3 निःशुल्क बसों का संचालन यथावत जारी रहेगा और अतिरिक्त 5 बसों सहित कुल 8 बसों का संचालन पंडरिया विधानसभा अंतर्गत किया जाएगा। हमारा लक्ष्य है कि विधानसभा की 1000 बेटियों को इसका लाभ मिले और वे उज्ज्वल भविष्य की ओर आगे बढ़कर अपने सपनों को पूरा कर सकें।

पंडरिया विधानसभा का समुचित विकास और बेटियों की शिक्षा के साथ ही जनसुविधाओं का विस्तार हमारी प्राथमिकता है। इन प्रयासों से हम समृद्ध,सशक्त,शिक्षित और विकसित पंडरिया के अपने संकल्पों को पूरा करने कटिबद्ध हैं।

मैं आप सभी से आग्रह करती हूं की आप सभी इस कार्यक्रम में जरूर पधारें और अपना सहयोग व समर्थन प्रदान करें।

दिनांक : 06 जुलाई 2025, रविवार
समय : सुबह 11:00 बजे
स्थान : पीएम श्री स्वामी आत्मानंद शासकीय विद्यालय,पंडरिया

Narendra Modi J.P.Nadda Amit Shah Bharatiya Janata Party (BJP) Arun Sao Vanathi Srinivasan Nitin Nabin Mahila Morcha BJP Ajay Jamwal PMO India Pawan Kumar Sai Kiran Singh Deo CMO Chhattisgarh Bjp Chhattisgarh Amit Malviya Shivprakash Tokhan Sahu

नन्हे बचपन के हाथों में शिक्षा का उजियारा होहर सपने हों साकार जब भावना दीदी के साथ का सहारा होभावना दीदी के संस्थान के स...
30/06/2024

नन्हे बचपन के हाथों में शिक्षा का उजियारा हो
हर सपने हों साकार जब भावना दीदी के साथ का सहारा हो

भावना दीदी के संस्थान के सदस्यों द्वारा सेमरहा गांव में हादसे से पीड़ित परिवारों के बच्चों को किताबें और कॉपियां वितरित की गई।

हर बच्चे का जीवन शिक्षा की लौ से आलोकित हो, इसी उद्देश्य को पूरा करने के लिए भावना दीदी निरन्तर अपने सेवा संकल्पों में आगे बढ़ रही हैं।

#जनसेवा_ही_भावना

Address

Raipur
Naya Raipur
492001

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Bhawna posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share