Siya Ram Sharan Charitable and Educational Trust

Call Directions Website Contact the organization

Siya Ram Sharan Charitable and Educational Trust सेवा श्रद्धा और समर्पण

आप सभी को शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाए और बधाई।
05/09/2026

आप सभी को शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाए और बधाई।

04/09/2026
20/07/2026

चांदी जैसा

नवादा का गौरव, बिहार का अभिमान!वारिसलीगंज (नवादा) के होनहार पुत्र आयुष भालोटिया को NEET UG 2026 में 720 में 710 अंक प्रा...
17/07/2026

नवादा का गौरव, बिहार का अभिमान!

वारिसलीगंज (नवादा) के होनहार पुत्र आयुष भालोटिया को NEET UG 2026 में 720 में 710 अंक प्राप्त कर ऑल इंडिया रैंक-4 तथा बिहार में प्रथम स्थान हासिल करने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

आयुष की यह ऐतिहासिक उपलब्धि न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे नवादा वासी और बिहार के लिए गर्व का विषय है। उनकी मेहनत, अनुशासन और समर्पण ने यह सिद्ध कर दिया है कि दृढ़ संकल्प के साथ कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं होता।

मैं आयुष के माता-पिता, गुरुजनों एवं सभी शुभचिंतकों को भी हार्दिक बधाई देता हूं, जिनके मार्गदर्शन और सहयोग से यह शानदार सफलता संभव हुई।

ईश्वर से प्रार्थना है कि आयुष अपने उज्ज्वल भविष्य में भी निरंतर नई ऊंचाइयों को प्राप्त करें और देश की सेवा में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें।

सिया राम शरण चैरिटेबल एण्ड एजुकेशनल ट्रस्ट की ओर से ढेर सारी शुभकामनाए और बधाई।

आज के समाचारपत्र मे
14/07/2026

आज के समाचारपत्र मे

साइबर अपराध से बच्चों की सुरक्षा पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजितरेवरा जगदीशपुर (नवादा), 13 जुलाई 2026।सिया राम शरण चैरिटेबल...
13/07/2026

साइबर अपराध से बच्चों की सुरक्षा पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
रेवरा जगदीशपुर (नवादा), 13 जुलाई 2026।
सिया राम शरण चैरिटेबल एंड एजुकेशन ट्रस्ट द्वारा सोमवार को उच्च माध्यमिक विद्यालय, रेवरा जगदीशपुर में "Cyber Crime Against Children in India – Awareness, Prevention and Legal Safeguards" विषय पर एक जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ. राधा रंजन ,असिस्टेंट प्रोफेसर अमेटी यूनिवर्सिटी ने विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों को साइबर अपराधों के बढ़ते खतरे, ऑनलाइन ठगी, साइबर बुलिंग, फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट, गेमिंग एवं डिजिटल सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बच्चों को सुरक्षित इंटरनेट उपयोग, मजबूत पासवर्ड, ओटीपी साझा न करने तथा किसी भी संदिग्ध ऑनलाइन गतिविधि की सूचना तुरंत अभिभावकों एवं संबंधित अधिकारियों को देने की सलाह दी।
कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य एवं शिक्षकों, छात्र-छात्राओं तथा स्थानीय गणमान्य नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। उपस्थित सभी लोगों ने साइबर सुरक्षा संबंधी जानकारी को उपयोगी बताते हुए ऐसे कार्यक्रमों के नियमित आयोजन की आवश्यकता पर बल दिया।
ट्रस्ट के अध्यक्ष गोपाल शरण ने कहा कि संस्था शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रही है तथा भविष्य में भी समाज हित में इस प्रकार के जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित करती रहेगी।
आयोजक:
सिया राम शरण चैरिटेबल एंड एजुकेशन ट्रस्ट
स्थान: उच्च माध्यमिक विद्यालय, रेवरा जगदीशपुर, जिला नवादा (बिहार)
दिनांक: 13 जुलाई 2026

प्रेस विज्ञप्तिस्कूल बैग वितरण समारोह का सफल आयोजनरेवरा जगदीशपुर (नवादा), 13 जुलाई 2026।सिया राम शरण चैरिटेबल एंड एजुकेश...
13/07/2026

प्रेस विज्ञप्ति
स्कूल बैग वितरण समारोह का सफल आयोजन
रेवरा जगदीशपुर (नवादा), 13 जुलाई 2026।
सिया राम शरण चैरिटेबल एंड एजुकेशन ट्रस्ट, नवादा द्वारा आज उच्च माध्यमिक विद्यालय, रेवरा जगदीशपुर में छात्र-छात्राओं के बीच स्कूल बैग वितरण समारोह का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर ट्रस्ट के सदस्यों ने विद्यार्थियों को स्कूल बैग वितरित कर उन्हें नियमित रूप से विद्यालय आने, मन लगाकर पढ़ाई करने तथा अपने उज्ज्वल भविष्य के लिए निरंतर प्रयास करने के लिए प्रेरित किया। विद्यार्थियों ने बैग प्राप्त कर प्रसन्नता व्यक्त की और ट्रस्ट के प्रति आभार जताया।
ट्रस्ट के संस्थापक श्री गोपाल शरण ने कहा कि शिक्षा समाज के विकास की आधारशिला है। आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद विद्यार्थियों को शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध कराना ट्रस्ट का प्रमुख उद्देश्य है। भविष्य में भी शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सामाजिक कल्याण से जुड़े कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे।
कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य दीपक कुमार,प्रभात कुमार एव समस्त शिक्षकगण,ट्रस्ट के सदस्य डॉक्टर राधा रजंन, पुजा ,प्रमोद कुमार स्थानीय ग्रामीणों की सक्रिय सहभागिता रही। सभी ने ट्रस्ट की इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।

Address

Nawada
805130

Opening Hours

Monday 9am - 5pm
Tuesday 9am - 5pm
Wednesday 9am - 5pm
Thursday 9am - 5pm
Friday 9am - 5pm

Telephone

8271259100

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Siya Ram Sharan Charitable and Educational Trust posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Siya Ram Sharan Charitable and Educational Trust:

Shortcuts

Share